Posts

Showing posts from March 7, 2022

जौनपुर में सुबह से शाम तक जाने कितने प्रतिशत हुआ मतदान

Image
जौनपुर। जनपद की सभी नौ विधान सभाओ में सुबह सात बजे से सायं काल 06 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत 56 .45 की खबर सरकारी तंत्र ने दिया है। एडीएम वित्त एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुछ जगह के कर्मचारीगण मत प्रतिशत बताने में विलंब कर रहे है लेकिन जो आंकड़ा है उसके अनुसार 56 .45 का अनुमान लगाया गया है। सबसे अधिक मतदान मल्हनी विधान सभा में हुआ है।  Badlapur 57% Shahganj 56% Jaunpur 58.28% Malhani 59% Mungra badhspur 56.09% Machliseher 54.01% Mariyau 56.02% Zafrabad 55.4 % Kerakat 56.20%

सादीपुर सिरकोनी के डाॅ संकल्प बने असिस्टेंट प्रोफेसर, शुभ चिन्तको से मिल रही बधाईयां

Image
जौनपुर। जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र स्थित सादीपुर ग्राम के मूल निवासी प्रो.डाॅ लाल रत्नाकर सिंह के पुत्र डाॅ संकल्प सिंह का धर्मशास्त्र नेशनल विश्वविद्यालय जबलपुर के विधि विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर  नियुक्ति होने पर परिवार सहित शुभ चिन्तको और मित्रो में बेहद खुशी व्याप्त है। हलांकि संकल्प सिंह जनपद प्रयागराज में अपने पिता के साथ रहते है।  यहां बता दें कि डाॅ संकल्प सिंह के पिता डॉ लाल रत्नाकर सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि विभाग के हेड और डीन पद पर अपनी सेवायें देने के साथ अब सेवानिवृत्त हो चुके है। जनपद स्थित सादीपुर सिरकोनी गांव में डाॅ संकल्प सिंह के चाचा यानी डाॅ लाल रत्नाकर सिंह के अनुज प्रो. उदय प्रताप सिंह रहते हुए शिक्षण संस्थान संचालित करते है। परिवार को शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े होने के परिणामस्वरूप संकल्प सिंह को यह सफलता मिली है। डाॅ संकल्प सिंह को मिली इस सफलता के लिए प्रो यूपी सिंह के समर्थक और शुभ चिन्तको ने बधाई ज्ञापित किया है। 

मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के रीठी गांव में सपा के लकी यादव और जदयू से धनंजय सिंह के समर्थको के बीच तड़तड़ायी गोलियां एक घायल

Image
जौनपुर। जनपद के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र स्थित रीठी गांव में मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद लगभग 6 बजकर  के बाद जदयू  प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा प्रत्याशी लकी यादव के समर्थकों के बीच मतदान में धांधली बाजी को लेकर कहासुनी और बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्ष आमने सामने नारेबाजी करने लगे इसके बाद मामला बढ़ता ही गया और दोनों पक्षो की तरफ से हवाई फायरिंग शुरू हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फोर्स मौके पर पहुंची है और पुलिस ने भी हवाई फायरिंग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बतायी जा रही है हलांकि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात हो गयी है और जिले के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये है।  यहां बता दे कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मल्हनी विधान सभा के लगभग हर एक बूथ पर सपा जनों और बाहूबली नेता के समर्थको के बीच वोटो को लेकर खासी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और मतदान खत्म होते होते गोलियों के तड़तड़ाहट की गूंज रीठी गांव में सुनाई देने लगी।पुलिस फायरिंग करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है। खबर जारी करने तक विस्तृत जानकारी सरकारी तंत्र देने से परहेज

जानते है मछलीशहर चतुर्भुज गांव में क्यो हुआ बहिष्कार, सायंकाल 05 बजे तक 53.61 प्रतिशत हुआ मतदान

Image
जौनपुर। जनपद की सभी नौ विधान सभाओ के लिए पैरा मिलिट्री के साये में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और सायंकाल 05 बजे तक 53.61 प्रतिशत मतदान हुआ। जनपद के मतदाताओ ने आज जिले की नौ विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 121 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बन्द कर दिया है अब 10 मार्च को साफ होगा कौन पहुंचेगा विधान सभा, कौन किस स्थान पर रहेगा और किसकी होगी जमानत जप्त।  मतदान के दौरान कई जगहो पर मशीन खराब होने की खबर वायरल होती रही लेकिन प्रशासन के लोग अफवाह बताते रहे। जनपद की सभी नौ विधान सभा में मल्हनी विधान सभा से चुनाव मैदान में बाहुबली नेता को चुनाव मैदान में होने से पूरी विधान सभा अति संवेदनशील रही इसीलिए लिए जिला प्रशासन के आला हुक्मरान बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के अधिक समय तक मल्हनी में चक्रमण करते नजर आये है।  मल्हनी विधानसभा क्षेत्र जनपद ही नहीं प्रदेश का सबसे संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में है। कड़ी सपरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। कई आदर्श मतदान केंद्रों को गुब्बारे व झंडियों से सजान