Posts

Showing posts from December 10, 2023

विगत नौ वर्षो में केन्द्र की सरकार ने देश के मछुआरो के विकास हेतु दिए 39 हजार करोड़ रूपए- संजय निषाद

Image
जौनपुर। निषाद पार्टी सुप्रीमो कैबिनेट मंत्री डॉ० संजय निषाद ने जनपद में शाहगंज स्थित बूढ़ूपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को सीधे तौर पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के मछुआरों के विकास के लिए 39000 करोड रुपए आवंटित किए हैं बल्कि इसके विपरीत पूर्व की केंद्र की सरकारों ने 67 वर्ष में 3000 करोड रुपए ही आवंटित किए थे। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के मछुआ समाज के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। श्री निषाद जी ने कहा कि प्रदेश में मछुआ समाज के उत्थान हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र हेतु), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज वोट योजना, मछुआ कल्याण कोष (6 मदो के तहत मछुआ समाज को आर्थिक सहायता पहुंचाने हेतु) संचालित की जा रही हैं। श्री निषाद ने कहा कि निषाद पा

पूर्व सांसद के पौत्र पर मारपीट का आरोप वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी

Image
जौनपुर। थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित डाक बंगला तिराहे पर दबंगों की तरफ से एक व्यक्ति के पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पीटाई करने वाले की पहचान पूर्व सांसद स्व. कमला प्रसाद सिंह के पौत्र एवं स्व विनय सिंह के पुत्र गौरव सिंह सनी के रूप में की जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  वायरल वीडियो शनिवार की दोपहर का बताया जा रहा है। पीड़ित के दिलीप सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी आजमगढ़ बरदह थाना व वर्तमान पता कन्हईपुर लाइन बाजार ने तहरीर दिया है। उसने कहा कि वह गाड़ी चलाने व मजदूरी का पैसा मांग रहा था तभी गौरव सिंह व उनके साथी डाक बंगला तिराहे पर मारने-पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लाइन बाजार पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने मामले में लाइन बाजार के हुसेनाबाद निवासी गौरव सिंह उर्फ सन्नी, अतुल सिंह, चेनत सिंह व चार अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई कर रही है।  इस बाबत सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि घटना को संज्ञान में लेने के बाद तीन नामजद व चार अज्ञात

बसपा में अनुभवी नेता हुए किनारे पार्टी की कमान अब भतीजे आकाश आनंद के हाथ मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी

Image
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आज रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी बैठक में बड़ा फैसला लिया। मायावती ने बसपा की इस बैठक के दौरान सबके सामने ऐलान किया बीएसपी में उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद होंगे। इस बैठक में मायावती ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अभी राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया है। मायावती सुबह बैठक में आकाश आनंद के साथ पहुंची थी। हाल ही में आकाश आनंद को चार राज्यों की जिम्मेदारी बसपा ने सौंपी थी। पिछले 6 सालों में आकाश की सक्रियता पार्टी में बढ़ती रही है। शुरुआत में मायावती ने अपने साथ आकाश का परिचय मंचों से करवाया था। मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी कोऑर्डिनेटर जैसा अहम पद दिया था। आकाश ने दूसरे राज्यों में संगठन की बैठक की और सभाएं की आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश आनंद की स्कूलिंग गुड़गांव में हुई है तो वहीं आगे की पढ़ाई आकाश ने लंदन में की है। आकाश आनंद लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कर चुके हैं। उनकी राजनीति में एंट्री साल 2017 में हुई थी, जब वह सहारनपुर रैली में पहली बार मायावती के साथ

भीषण कार दुर्घटना में लगी आग से आठ लोग जिन्दा जल कर काल के गाल में समा गए

Image
यूपी के बरेली स्थित भोजीपुरा में नैनीताल हाईवे पर शनिवार को अर्ध रात्रि के बाद  हुए भीषण हादसे में कार सवार आठ लोगों की जल कर मौत हो गई। सभी लोग बरेली में शादी समारोह में शामिल होने के बाद बहेड़ी स्थित अपने गांव जाम शुमाली जा रहे थे। मिली खबर के अनुसार भोजीपुरा क्षेत्र में हाईवे पर टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पहुंच गई, उसी वक्त बहेड़ी की तरफ से आ रहे डंपर से कार टकरा गई। टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार सभी आठ लोग जिंदा जल गए। रात एक बजे आईजी डॉ. राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान के लिए उन्होंने पुलिस टीम जाम गांव भेजी। दूसरी टीम फहम लॉन पहुंची। इसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच व कार्रवाई की बात कही है।  हादसे में इनकी हुई मौत  कार चालक फुरकान पुत्र भूरे निवासी मितापुर जागीर मोहम्मद आरिफ पुत्र अमीर अहमद मोहम्मद अय्यूब पुत्र मोहम्मद यूनिस बाबू पुत्र प्यारे मोहम्मद आलिम पुत्र जाहिद अली मोहम्मद आसिफ पुत्र शमीम अहमद मोहम्मद आसिफ पुत्र छोटे मुन्ने मो

पूर्वांचल विश्वविद्यालय अब छात्राओ के लिए देने की तैयारी में है बस की सुविधा

Image
जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में 1200 से अधिक छात्राओं को वाहनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों की छात्राओं से सहमति मांगी गई है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए बस सेवा न होने से छात्राओं की संख्या घटती जा रही है। जिसकी वजह शहर से विश्वविद्यालय आने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में छात्राओं की संख्या बढ़ाने को लेकर बस संचालन की योजना तैयार की गई है। विश्वविद्यालय में पहले से मौजूद दो बसों का संचालन किया जाएगा। शहर से विश्वविद्यालय की दूरी के हिसाब से किराया तय किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इससे लाभान्वित हों, इसलिए रूट भी तय किया जाएगा। कुलपति प्रो वंदना सिंह का बयान है कि बस संचालन के लिए छात्राओं से सहमति मांगी गई थी। अधिकतर छात्राओं ने अपनी सहमति दे दी है। विश्वविद्यालय से शहर के लिए बस का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। किराया और रूट तय किया जा रहा है।