Posts

Showing posts from September 17, 2025

TET की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हल्ला बोल, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Image
जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद TET की अनिवार्यता को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के पदाधिकारियों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। बुधवार को संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को सौंपते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्ष 2017 में जारी भारत सरकार का राजपत्र शिक्षकों के लिए  “काला कानून”  है। इसमें RTE एक्ट लागू होने से पहले कार्यरत शिक्षकों पर भी TET अनिवार्यता थोप दी गई है, जो अनुचित है। जिलामंत्री डॉ. भानु प्रताप राव ने कहा कि जब तक 2017 के राजपत्र में संशोधन नहीं होगा, शिक्षकों के साथ न्याय संभव नहीं है। वहीं बदलापुर अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि  “खेल के बीच में नियम नहीं बदले जाते” , लेकिन न्यायालय का यह निर्णय इसके ठीक विपरीत है। इस अवसर पर बदलापुर, खुटहन, महराजगंज समेत विभिन्न ब्लॉकों के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में उमेश चंद्र मिश्र, राय साहब यादव, नंद कुमार यादव, प्रमोद यादव, नवीन शर्मा, संजय सरोज, प्रदीप यादव समेत बड़ी संख्य...

क्षय रोगियों को गोद लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया सराहनीय काम: 'प्रिंसू'

Image
जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण सामग्री का वितरण एवं गोद लेने वाले नि:क्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह 'प्रिंसू' सदस्य विधान परिषद, जौनपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वन्दना सिंह के नेतृत्व में शिक्षा,शोध,नवाचार के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए यह गौरव का विषय है आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि 2025 तक भारत को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त करना है। उनके जन्मदिन पर हमारा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नि:क्षय मित्र बनकर 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर...

समृद्धि 2025 : जनपद स्तरीय कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Image
तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के शिक्षकों ने जीता प्रथम स्थान जौनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत  जनपद स्तरीय कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता "समृद्धि 2025"  का सफल आयोजन तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के पाँच कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान  तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर के डॉ. मनोज कुमार सिंह (प्रवक्ता जीव विज्ञान) एवं वैकल्पिक कला शिक्षिका डॉ. प्रीति उपाध्याय (प्रवक्ता संगीत गायन) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान  राजकीय बालिका हाई स्कूल, परियांवा (सिरकोनी, जौनपुर) की निधि सिंह (सहायक अध्यापिका, सामाजिक विज्ञान) एवं रंजना यादव (सहायक अध्यापिका) ने हासिल किया। वहीं  तृतीय स्थान  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जौनपुर की आदर्श वर्मा (सहायक अध्यापिका, विज्ञान) एवं कुमारी सावित्री विश्वास (सहायक अध्यापिका) ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डॉ. धर्मवीर सिंह तथा डॉ. राजन सिंह (जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा ...

जौनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, दो मासूम बच्चे भी शामिल

Image
जौनपुर।  जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किसान और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटनाओं के बाद से दोनों गांवों में कोहराम मचा हुआ है। पहली घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के  गयासपुर नोनारी गांव  में हुई। यहां के निवासी  बहादुर गौतम (50 वर्ष)  बुधवार दोपहर अपने खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बहादुर गौतम सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो बेटियां और पांच बेटे हैं। दूसरी घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के  सुल्तानपुर गौर गांव  की है। यहां बारिश के दौरान  किशन (15 वर्ष), पुत्र लालमन  और  अतुल (13 वर्ष), पुत्र बुधिराम  पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बच्चे झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ...

मछलीशहर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी से हड़कंप

Image
50 हजार नकदी समेत लाखों का जेवर उठा ले गए चोर घर के पीछे से मकान में घुसे थे चोर मछ्लीशहर, जौनपुर --क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े 50 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर चोरों ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के समय परिवार के लोग घर में नहीं थे। अंदर ताला बंद देख चोर मकान के पीछे पेड़ के सहारे अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर रफू चक्कर हो गए। मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस मकान में चोरी से पूरा परिवार सदमे में हो गया है। जांच के नाम पर पुलिस भी खाना पूर्ति करने में जुट गई है। उक्त गांव निवासी सुशील मौर्य मछलीशहर नगर में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाते हैं। वह पति-पत्नी रोज की तरह दिन में दुकान पर चले गए थे। बुधवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे उनका बेटा भी कमरे में ताला लगाकर कोचिंग पढ़ने के लिए चला गया। इधर पहले से घर की रेकी कर चुके शातिर चोर घर को खाली देख मकान से सटे नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर कमरे में अंदर पहुंचे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नकदी समेत एक सोने की नथिया, चैन, मांगटीका, दो जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए। उक...

शहीद मेले में शहीदों को नमन, लेकिन नहीं पहुंचे अधिकारी

Image
जफराबाद।  क्षेत्र के हौज गांव स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को शहीद मेला आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। हालांकि, कार्यक्रम में किसी अधिकारी के न पहुंचने से स्थानीय लोगों में निराशा दिखाई दी। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर शहीद स्मारक पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं कराई गई थीं। कार्यक्रम में  नर्चर पब्लिक स्कूल, नेवादा  के बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। शहीद परिवार के  मुंडाधरी चौहान  ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हम आजादी की हवा ले रहे हैं और नई पीढ़ी के लिए यह प्रेरणादायक है। वहीं कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी  रतन सिंह परमार  ने अफसोस जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रधान  चंदन चौहान ,  प्रद्युम्न सिंह ,  शिवप्रकाश सिंह ,  राम आश्रय मौर्य ,  सुनील राजभर  सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

चंदवक ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

Image
जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्नौज जिले के करनौली छिबरामऊ निवासी रविंद्र सिंह 20 रूप में हुई है। रविंद्र पिछले एक साल से चंदवक के मनियारेपुर में किराए पर रहकर साड़ी का व्यवसाय कर रहा था। वह छह भाइयों में पांचवें और तीन बहनों का इकलौता भाई था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविंद्र साड़ी लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि भागे हुए ट्रेलर को खुज्झी मोड़ से पकड़ लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम हुआ आयोजित

Image
फूलपुर / इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के तत्वाधान में सोरांव ब्लॉक से चयनित 40 किसानों की एक टीम फूलपुर स्थित एक प्रगतिशील ईकाई इफको में एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर पहुंची।यात्रा का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी सतत, उन्नत एवं व्यावसायिक तकनीकों से परिचित कराना है दल का नेतृत्व हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया संस्था की ओर से किया गया। दल में थरवई, ताजुद्दीनपुर, बनकट, मटियारा और पड़िला गाँव  के किसान शामिल है इन किसानों को एक्सपोजर के माध्यम से फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, सिंचाई नवाचार, जैविक खाद निर्माण, मार्केट लिंकेज, एफपीओ गठन जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। इफको का यह कॉर्डेट कृषि नवाचारों का आदर्श केंद्र है, जहां खेती को पारंपरिक सीमाओं से आगे ले जाकर आधुनिक कृषि विज्ञान, स्थानीय संसाधनों का उपयोग और कृषक नेतृत्व के उदाहरण प्रस्तुत किये जा रहे हैं हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया संस्था के कृषि एक्सपर्ट पीकू कुमार ने बताया कि एक्सपोजर विजिट किसानों के लिए ज्ञानवर्धक तो होता ही है. यह उन्हें अपन...