Posts

Showing posts from May 8, 2021

आक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन का कड़ा कदम गठित किया टाक्स फोर्स

Image
जौनपुर। कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण से आमजन पीड़ित है, इस महामारी के बढ़ते संक्रमण में शासन की मंशा है कि किसी गरीब का शोषण न हो, इसलिए जिला प्रशासन द्वारा अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि किसी गरीब के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर, हॉस्पिटल में बेड और दवा की उपलब्धता के संदर्भ में अत्यधिक शुल्क न वसूला जाए।अगर किसी गरीब मरीज का आर्थिक शोषण होता है तो दोषी के विरुद्ध विधिक एवं दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा दो अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई हैं। जनपद के जे.डी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं चवरी बाजार, जलालपुर स्थित दिव्यांशु हॉस्पिटल द्वारा मरीजों से निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे लेने के प्रकरण में अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को आख्या से अवगत कराने का निर्देश दिया है।

संघर्ष के बाद माशूका को मिला उसका आशिक, पुलिस की पहल से अब दोनों हो गये पति पत्नी

Image
जौनपुर। जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र स्थित ग्राम केवटली में अपने प्यार को पाने के लिए धरना देने वाली युवती आखिरकार जीत गयी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसे उसका प्रेमी बतौर पत्नी रखने को तैयार हो गया और अपने साथ ले गया लेकिन परिवार के लोग अभीनहीं अपनाना चाहते हैं। जिसके कारण दोनों अब घर से बाहर पेड़ की छाँव में शरण लेने को मजबूर हो गये है। बतादे बीते दिवस अपने प्रेमी को पाने के लिए युवती अपने अबोध बच्चे के साथ उसके घर पहुंच गयी घर वाले घर में प्रवेश पर रोक लगाया तो दरवाजे पर धरने पर बैठ गयी। दो दिन बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और महिला को प्रेमी कमरूल वारिस की बड़ी मां के घर में शरण दिया और खाना खिलाया इसके बाद प्रेमी की तलाश शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख प्रेमी कमरूल घर पहुंच गया और प्रेमिका को बतौर पत्नी रखने को तैयार हो गया। इसके बाद प्रेमिका ने अपने पति को तलाक दे दिया। फिर थाना पर पुलिस उप अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में लिखा पढ़ी करके कमरूल प्रेमिका को बतौर पत्नी स्वीकार कर लिया है।

सरकार ने गरीबों को मुफ्त भोजन देने के लिए जाने क्या दिया आदेश

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में सामुदायिक भोजनालय के संचालन की फिर एक नई पहल कर दी है। सरकार की इस पहल से प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू के दौरान अब गरीबों को मुफ्त भोजन मिलने जा रहा है। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में इस तरह के कम्युनिटी किचन की सेवाओं की शुरुआत हो रही है। अन्य जनपदों में भी कम्युनिटी किचन के संचालन का काम तीव्र गति से किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री निर्देश दे चुके हैं कि आंशकि कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और भूखा न सोए। कहीं भी किसी श्रमिक, ठेला, रेहड़ी व्यवसायी, दिहाड़ी मजदूर को भोजन की समस्या न हो। उनके इस आदेश के बाद कम्युनिटी किचन के संचालन का काम शुरू किया गया है। कोरोना संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के लिये सरकार लगातार जरूरी कदम उठा रही है। इस कड़ी में कृषि उत्पादन आयुक्त स्तर से कम्युनिटी किचन के संचालन की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। औद्योगिक इकाइयों में भोजन के आवश्यकतानुसार प्रबंध किये जा रहे हैं। काई भी व्यक्ति भोजन के अभाव में परेशान न हो इसे सुनिश्चित किये जाने के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं।  कोवि

आक्सीजन प्लान्ट के लिए राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने किया भूमि पूजन

Image
जौनपुर। शहरी नियोजन एवं आवास राज्य मंत्री  उ.प्र. सरकार गिरीश चन्द यादव ने आज महिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के लिए विधिवत भूमि पूजन किया।  राज्यमंत्री ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट की लागत लगभग 42 लाख रुपए है जिसे समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाया जा रहा है, जो कि लगभग 03 हफ्तों में बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट से लगभग 35 जंबो सिलेंडर तैयार होंगे जिससे महिला अस्पताल में 40/60 बेडो तक सप्लाई दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड द्वारा आक्सीजन प्लान्ट बनकर तैयार हो गया है औए गैस की टेस्टिंग के लिए गुड़गांव गया है,  जिससे लगभग 40 जंबो तैयार किया जा सकेगा। दोनों आक्सीजन प्लांट से लगभग 75 जंबो सिलेंडर तैयार होंगे जिससे ऑक्सीजन की समस्या का समाधान हो जाएगा। जिन मरीजो का इलाज चल रहा है उनको आक्सीजन के लिए दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने एक और ऑक्सीजन प्लांट के लिए पीएम केयर्स फंड से स्वीकृति प्रदान की है इसका कार्य भी शीघ्र चालू होगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में मुख्य चिकित्

हृदयाघात से शायर कमर जौनपुरी का निधन,आज हुए सुपुर्द ए खाक

Image
जौनपुर । हिंदुस्तान के मशहूर शायर "क़मर जौनपुरी" सैय्यद क़मर अब्बास (74 वर्ष) का शुक्रवार की रात दिल का दौरा पड़ने से उनके नगर के बाजार भुआ आवास पर निधन हो गया। शनिवार की सुबह उन्हें सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में सुपुर्द ए खाक किया गया। अपने शायरी के दम शायर -ए-अहलेबैत क़मर जौनपुरी ने ना सिर्फ  हिंदुस्तान में बल्कि विदेशों में भी अपना नाम व जौनपुर का नाम रोशन किया था। उनके लिखें सैकड़ों नौहे व कलाम ,ग़ज़ल ,क़सीदे,आज भी लोगों की जुबान पर सुनाई देता है।उनके द्वारा ज़िले में कई अंतरराष्ट्रीय महफ़िलो का आयोजन भी कराया गया था।उनके बेटे तनवीर जौनपुरी भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए महफ़िलो में कलाम पढ़ते हैं। शुक्रवार को उनके निधन की खबर मिलते ही शिया धर्मगुरु  मौलाना महफूज़ुउल हसन खान ,मौलाना सैयद सफदर हुसैन जैदी ,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल तबरेज ,सैय्यद जुल्फेकार हैदर जौहर ,पूर्व सभासद शाहिद सहित अन्य लोगों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट किया।

कौन होगा जिले का प्रथम नागरिक सपा या कोई और कब्जे के लिये गुणा गणित शुरू

Image
जौनपुर। पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद अब जिले के राजनैतिक धुरन्धरों की निगाह जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर टिक गयी है। चुनाव जीतने वाले लगभग एक दर्जन सदस्य जिले का प्रथम नागरिक बनने के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दिये हैं। कौन होगा जिले का प्रथम नागरिक यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन शासन के आरक्षण के हिसाब से इस बार महिला ही प्रथम नागरिक की कुर्सी पर बैठेगी।  यहाँ हम अब एक नजर डालते है जिला पंचायत सदस्य के जीते सदस्यों पर जिसमें पंचायत के इस चुनाव में कुल 83 वार्डो में सपा के 42 सदस्य चुनाव जीते हैं। भाजपा के 10 लोग ही चुनाव जीत सके है तो बसपा भी 10 सीटों पर जीत दर्ज कराया है। भाजपा की सहयोग पार्टी अपना दल एस ने जनपद के दक्षिणान्चल के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में अपनी ताकत का एहसास कराया और 06 वार्डो पर जीत दर्ज कराया है।आईएमआईएस 02 पर उलेमा कौंसिल 01,आप-03 पर विजय हासिल किया है। शेष वार्डो में निर्दलियों जीत दर्ज कराया है।  जिला पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होने के लिए 42 मतों की जरूरत होगी और सपा के पास 42 सदस्य मौजूद है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि सप

जागरूकता और जीवन शैली में बदलाव ला कर महामारी से बचने का जाने क्या उपाय बता रही है डाॅ अनीता सिंह

Image
जौनपुर। कोरोना संक्रमण और बचाव को लेकर आम जनमानस तक जो डर व्याप्त है उसको दूर करने के लिए हम लगातार चिकित्सकों और विशेषज्ञों के माध्यम से उनके अनुभव और जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं ,आज इसी कड़ी में डॉ अनीता सिंह शिक्षक एसोसिएट प्रोफेसर, संकाय अध्यक्ष,अग्रसेन कन्या पी.जी.कॉलेज, वाराणसी ने अवगत कराया कि कोविड- 19 से बचाव के लिए एक स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाना बेहद जरुरी है, क्योकि यह महामारी थोड़ी लापरवाही से किसी को भी अपने चपेट में ले सकती हैं। हम कोरोना से बचाव के लिए बातें तो तमाम करते है, पर क्या हम सब बातों को अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाते है ? इस पर विचार करने की जरुरत है। तमाम कोशिशों, प्रयासों के उपरांत भी कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। मात्र थोड़ी जागरूकता और अपने जीवन शैली में बदलाव लाकर हम इस कालरूपी महामारी के संक्रमण से स्वयं तथा अपने परिवारों को स्वस्थ्य रख सकते है और संक्रमण से बचा सकते हैं। नमस्ते करिये कोरोना से बचिए। आर्थात आने वाले एक लम्बे समय तक यह संक्रमण, यह बीमारी साथ छोड़ने वाली नहीं, अतः हमे जीवन शैली में हाथ मिलाने, गले मिलने आदि की परम्

एल 1 अस्पताल देखने के बाद जाने क्या कहा डीएम जौनपुर ने

Image
  जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कोविड-19 सेंटर L-1 फैसिलिटी शाहगंज का निरीक्षण किया। 40 बेड एवं 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की क्षमता वाले एल -1 अस्पताल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रफीक फारुकी को निर्देशित किया कि भर्ती मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। लक्षणयुक्त मरीजों को कोरोना किट वितरित की जाए। होम आइसोलेशन मे रह रहे लोगों की निगरानी की जाए। उन्होंने अस्पताल में नियमित रुप से साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराए जाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने आज स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का देखा सच और दिया यह निर्देश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सिद्धीकपुर निवासी आनंद दुबे के घर जा कर उनके स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किये जा रहे इलाज एवं अन्य सुविधाओ की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आनन्द दुबे के घर के सदस्यों को कोरोना किट दी। जिलाधिकारी ने  खंड विकास अधिकारी करंजाकला को निर्देशित किया कि कोरोना मरीज जो होम आइसोलेशन में रह रहे है उनके यहाँ नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक दिन विजिट करें और देखें कि कोई समस्या तो नहीं है। पल्स ऑक्सीमीटर की रीडिंग देखी जाए और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया जाए।  उन्होंने बताया कि आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लक्षण युक्त मरीजों के घर-घर जाकर कोरोना किट का वितरण किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर चल रहे कोविड-19 टीकाकरण के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विशाल सिंह यादव को निर्देशित किया की लोगो को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक का टीकाकरण कराये। उन्होंने  अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई और सैनिटाइज

श्रीराम जन्म भूमि पर ऐतिहासिक फैसला करने वाले सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति का कोरोना से निधन

Image
देशभर में चर्चित अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितंबर, 2010 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ की ओर से सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में शामिल रहने वाले सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा शुक्रवार को निधन हो गया। आपको बता दें कि 74 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 12 में रहते थे। उनके परिवार के सदस्य से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात वह पूर्ण स्वस्थ थे। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पर उन्हें बचाया न जा सका।  शुक्रवार दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद बुलंदशहर के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके भाई सत्यदेव गौतम और श्याम गौतम इत्यादि लोग मौजूद रहे। बुलंदशहर में दानपुर नगर के हवेली परिवार में जन्मे धर्मवीर शर्मा के निधन की दुखद खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की।

जौनपुर में पंचायत के चुनाव परिणाम ने दिये 2022 विधानसभा चुनाव परिणाम के संकेत

Image
सपा 42 तो भाजपा सिमटी 10 पर बसपा भी 10 सीटों पर जीत दर्ज कराया  जौनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने सत्ताधारी दल भाजपा को जोरदार झटका दिया है। वर्ष 2017 के विस चुनावों के बाद यह चौथा चुनाव है, जिसमें भाजपा को करारी सिक्स्त  झेलनी पड़ी है। वर्ष 2022 के चुनाव से ठीक पहले आए पंचायत चुनाव के नतीजों ने जनता के मिजाज का अहसास करा दिया है। जनता ने अहसास करा दिया है कि अब वह क्या करने वाली है। सिर्फ मोदी-योगी के भरोसे ही जीत का मंत्र मानकर काम चलने वाला नहीं है। साथ ही यह भी संदेश दिया है कि आगामी दिनों की राह आसान नहीं होगी। यहां बतादे कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुुनाव ने चौंकाने वाले परिणाम जनता ने दिया था। भाजपा की सुनामी ने सपा के मजबूत गढ़ में गहरी सेंध लगाई थी। जनपद  जौनपुर की नौ सीटों में से चार पर भाजपा को जीत मिली थी। एक पर सहयोगी अपना दल-एस, एक पर बसपा और सिर्फ उन तीन सीटों पर ही सपा सिमट गयी थी, जहां से तत्कालीन सपा सरकार के मंत्री मैदान में थे। इस जीत ने भाजपाइयों के उत्साह को इस कदर आसमान पर पहुंचा दिया कि साढ़े चार साल बाद भी वह नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले

महिला अस्पताल के एल टू पहुंच कर मरीजों से मिले डीएम,अव्यवस्था पर जाने क्या दिया निर्देश

Image
जौनपुर। बीती रात को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिला महिला अस्पताल में बने एल 2 कोविड अस्पताल में पी.पी.ई किट पहनकर कर मरीजों के दी जा रही सुविधा का जायजा लिया गया। इस दौरान भर्ती महिला मरीज का पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल नापकर देखा। ऑक्सीजन लेवल 85 आने पर जिलाधिकारी ने डॉक्टर को निर्देश दिया कि अगर इन्हें रेमडीसीवर इंजेक्शन की जरूरत है तो दे दिया जाए। रेमडीसीवर एवं अन्य दवाओं की कोई कमी नहीं है। निरीक्षण के दौरान वार्ड के भीतर कई अटेंडेंट मिले जिन्होंने पीपीई किट नहीं पहनी थी उन्हें पीपीई किट पहनकर ही वार्ड के अंदर प्रवेश करने के लिए कहा गया। इस दौरान प्राइवेट वार्ड के बाहर गंदगी मिली जिसे तत्काल साफ-सफाई कराने एवं खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी लगभग 01 घंटे तक विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार  समस्या नही होगी सेवा भावना से मरीजों का इलाज कर। प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

बिना मास्क के बाहर निकलने वालों का चालान कर पुलिस ने वसूला 75,12,150 रूपये

Image
  जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के दृष्टिगत  सरकार ने सभी लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया है ताकि सक्रमण को कम किया जा सके, जागरुकता के बाद भी कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले व बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों  के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही के तहत जनपद की पुलिस द्वारा बगैर मास्क के बाहर निकलने वालों के चालान करने का अभियान चलाया जा रहा है।   जिले के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर अपने अपने थाना क्षेत्र में मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों से जुर्माना वसूला जा रहा है तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु जारी गाइड लाइन का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान जनपदीय पुलिस ने अब तक कुल 35308 लोगो का चालान कर 7512150/- लाख रुपये जुर्माना वसूला है।                         

अगर आप शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं तो जाने दही-किसमिस है कितना फायदेमंद

Image
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक घरेलू नुस्खा, जो दही-किसमिस से तैयार होता है. यह नुस्खा पुरुषों की सेहत के लिए ज्यादा कारगर होता है. इस खबर में हम आपको नुस्खा बनाने की विधि और सेवन करने का तरीका भी बता रहे हैं. अगर आप शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं तो यह नुस्खा आपके लिए कमाल कर सकता है. दरअसल, किशमिश टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स की कैटेगरी में आती हैं. ये एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों की सेक्सुअल प्रॉब्लम्स को दूर करता है. वहीं एक रिसर्च के अनुसार दही से पुरुषों में सीमेन क्वालिटी को इम्प्रूव करने में मदद मिलती है. इसलिए यह नुस्खा पुरुषों की सेहत के लिए असरदार माना गया है।  किशमिश में क्या-क्या पाया जाता है? सबसे पहले नजर डालते हैं किशमिश में क्या पाया जाता है. किशमिश के गुणों की बात करें तो इसमें आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है. इसलिए यह एनीमिया से बचाव करता है. इसके अलावा इसमें कॉपर भी होता है, जिससे रेड ब्लड सेल्स बनते हैं और खून कमी नहीं होती. किशमिश में विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सेलीनियम होता है, जो कमजोर लीवर, गुप्त रोगों और कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को दूर करता है