Posts

Showing posts from May 4, 2019

प्रसपा (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव 6 को आयेंगे जौनपुर

*जौनपुर सदर, शाहगंज, मल्हनी, बदलापुर विस क्षेत्र में करेंगे रोड शो*   जौनपुर। जौनपुर संसदीय सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रत्याशी श्रीमती संगीता यादव पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के चुनाव प्रचार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव जनपद आगमन पर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री यादव 6 मई दिन सोमवार को सुबह 9 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन के मैदान पर आयेंगे। इसके बाद रोड शो करते कचहरी होते हुये शेखपुरा स्थित जिला कार्यालय पहुंचेंगे जिसके बाद ओलन्दगंज से शाही पुल होते हुये कोतवाली चौराहे के बाद मोहम्मद हसन कालेज जायेंगे। यहां से कुत्तूपुर तिराहा, सिद्दीकपुर होते हुये पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आगे जपटापुर, गुरैनी बाजार, खेतासराय, शाहगंज होते हुये फैजाबाद मार्ग पर स्थित देवतादीन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से श्री यादव का काफिला खुटहन मार्ग पर प्रस्थान कर बनुवाडीह, तिघरा तिराहा, गभिरन, मल्हनी, करंजाकला, शिकारपुर, छबीलेपुर, छुंछा होते हुये शम्भूगंज पहुंचेगा जिसके बाद नौपेड़वा, धनियामऊ, कलिंज