Posts

Showing posts from December 22, 2023

श्रमजीवी ट्रेन में बम काण्ड के आरोपी आतंकी हिलाल और नफीकुल विश्वास पर दोष सिद्ध,सजा पर फैसला 02 जनवरी को

Image
जौनपुर। श्रमजीवी ट्रेन में हुए बम विस्फोट कांड में आज 22 दिसम्बर को दीवानी न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने दो आरोपियों नफीकुल विश्वास और हिलाल को दोषी सिद्ध कर दिया है। अब 02 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।बता दे कि वर्ष 2005 में 28 जुलाई को लगभग पांच बजे सायंकाल श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन पटना से नई दिल्ली जाते समय ट्रेन जैसे ही हरपालगंज रेलवे स्टेशन पार करते हुए हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी कि उसी समय ट्रेन में भीषण विस्फोट हो गया था जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी लगभग 62 लोग घायल हो गए थे। इस ट्रेन विस्फोट कांड में आरोपी नफीकुल विश्वास और उसके साथी हिलाल को न्यायालय ने दोषी करार दे दिया है। सजा के बिंदु पर 02 जनवरी को अदालत फैसला सुनाएगी।  यहां बता दे कि इस विस्फोट कांड में दो आतंकियों रोनी उर्फ आलमगीर और ओबैदुर्रहमान को अदालत ने फांसी की सजा दे चुकी है जिसकी अपील हाईकोर्ट में विचाराधीन है। आज गुरुवार को अदालत से फैसला आने की खबर पर पूरी अदालत में जहां सुरक्षा का शख्त पहरा था वहीं पर अदालत खचाखच भरी हुई थी। 

जानिए मौसम का हाल: दिन भर बादलो की लुका-छिपी के कारण तापमान का पारा लुढ़का बढ़ी शीतलहर

Image
जौनपुर। बढ़ते शीतलहर के दौरान आज शुक्रवार 22 दिसम्बर का दिन सबसे ठंडक भरा था। मौसम की वजह से लगातार गिरता हुआ पारा लोगाें को कांपने के लिए विवश कर रहा है। गुरुवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही है। जिसके कारण खुलकर धूप नहीं निकली। बादलों के साथ-साथ सर्द हवाओं से ठिठुरन में खासा इजाफा रहा। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड व कोहरे की धुन्ध के कारण बाजारों में ग्राहकों की कमी देखी गई । बाजारों में दुकानदारों के झुरमुट जगह-जगह अलाव जलाकर तापते हुए ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। धुंध के कारण दृश्यता कम रहने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। एहतियात बरतते हुए वाहन चालकों को हेडलाइट सहित आगे पीछे की सभी लाइटें जलाकर धीमी गति में सफर तय करना पड़ा। ठंड में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम में नमी होने के कारण गलन बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से जनजीवन ठहर सा गया है। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी ठंड की मार से बेहाल हैं। गर्म चाय भी इन दिनों अच्छी लग रही है। गलन से बुजुर्गों व बच्चों को ज्यादा समस्या हो रही ह

सादीपुर के लक्ष्मी रमण सिंह को दरोगा बनते ही मिलने लगी बधाईयां

Image
जौनपुर। जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र स्थित ग्राम सादीपुर निवासी उदय प्रताप सिंह प्रबंधक श्याम बिहारी इंटर कालेज के भतीजे लक्ष्मी रमण सिंह को दरोगा का कैप एवं बैच हासिल किये पर उनके शुभ चिन्तको द्वारा बधाई मिल रही है। पूरा परिवार अपने पुत्र की उपलब्धि पर खासा प्रसन्न है। बता दे लक्ष्मी रमण सिंह 1991 में बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था 30 नवम्बर 23 को डबल स्टार लगाने के लिए अधिकृत होते हुए प्रोन्नत कर दरोगा बन गया।  20 दिसम्बर 23 को उसे सीओ स्तरीय अधिकारी द्वारा स्टार लगा कर दरोगा का कैप पहनाया गया। यह खबर परिवार और शुभ चिन्तको को मिलते ही लोग उदय प्रताप सिंह के परिजनो एवं लक्ष्मी रमण सिंह के प्रति बधाई ज्ञापित करने लगे है। बधाई देने वालो में डा आरपी सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, बंश बहादुर सिंह, राजेश सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा,आदि लोग शामिल रहे है। मार्च 1991 में सिपाही बने ।  नाम -लक्ष्मी रमण सिंह  पिता - स्वर्गीय नंदलाल सिंह  ग्राम - सादीपुर  पोस्ट - सिरकोनी थाना - जलालपुर जौनपुर के निवासी हैं।  30 नवंबर 2023 को दरोगा पद पर नियुक्त हुए एवं क्षेत्राधिकारी नवगढ़ द

संसद के दोनो सदनों से सांसदों के निलंबन पर कांग्रेसी हुए आंदोलित

Image
जौनपुर। भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमला करते हुए दोनो सदनों से 142 सांसदों के निलंबन और हमारी लोकतांत्रिक नींव पर किए जा रहे हमले का जोरदार विरोध किया गया। सभी कांग्रेस पदाधिकारी, फ्रंटल एवं अनुसांगिक संगठन के सदस्य, कार्यकर्ता गण दिन 11:00 बजे जोगियापुर स्थित पुराने जिला कार्यालय के समीप एकत्र होकर कलेक्ट्री कचेहरी तक नारे लगाते हुए पदयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज किया! पदयात्रा के पश्चात कांग्रेसी कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे INDIA गठबंधन के धरने में शामिल हो गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि मोदी सरकार ने 40 करोड़ मतदाताओं की अगुवाई करने वाले सांसदों का निलंबन करके देश के मतदाताओं का अपमान किया है! संसद में जनता की आवाज को दबाने का काम किया है! प्रतीत होता है कि मोदी अलोकतांत्रिक तरीके से गरीबो, किसानो, छोटे व्यापारियों, बेरोजगार, महिलाओ की आवाज को कुचल देना चाहते है! इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि सरकार का यह कृत्य हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतो की हत्या और हमारी संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बदल जाने के रूप में वर्णित कि

केन्द्र की भाजपा सरकार लोक सभा से विपक्ष को हटाकर मनमानी करते हुए लोकतंत्र खत्म करना चाहती है - विपक्ष

Image
जौनपुर। लोक सभा एवं राज्य सभा से विपक्षी दल के सांसदो को बड़ी संख्या में की गई निलम्बन की कार्रवाई के खिलाफ इण्डिया गठबंधन के सभी विपक्षी दलो के नेतृत्व के आह्वान पर सपा, कांग्रेस, आप, कम्युनिस्ट पार्टी,  सहित सीपीआई, सीपीएम, आदि सभी राजनैतिक दलो के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन सभा स्थल पर प्रदर्शन करते हुए निलम्बन का विरोध जताया गया। इण्डिया गठबंधन के नेतृत्व के आह्वान पर  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्देश पर सपा के निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ 142 सांसदों के अलोकतांत्रिक निलम्बन के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना दिया।धरना का नेतृत्व कर रहें डाॅ अवधनाथ पाल ने कहा है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र संविधान को खत्म कर देना चाहती हैं सरकार के खिलाफ जो भी बोलेगा उसे प्रताड़ित और जेलों में भेजने का काम करती हैं विपक्ष के सांसदों का जिस तरह निलंबन हुआ उससे अब यही महसूस हो रहा है भाजपा सरकार लोकतंत्र प्रक्रिया को पूर्ण रूप से खत्म कर देना चाहती है सरकार के गलत नीतियों से देश

दिव्यांगो के लिए अच्छी खबर:निकायों में अब समूह क,ख, ग,घ के पदो पर दिव्यांगजन को मिलेगा चार प्रतिशत का आरक्षण

Image
प्रदेश के नगर निकायों की नौकरी में भी अब दिव्यांगजनों के लिए चार प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। निकायों में केंदीयत सेवा के समूह क, ख, ग और घ के पदों में यह आरक्षण क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) तौर पर दिए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है। बता दें कि दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने सरकारी सेवाओं के पदों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के संबंध में वर्ष 2021 में ही नीति तैयार की थी। इस नीति को सभी विभागों को यह आदेश भेजा गया था। सभी विभागों से दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिए जाने से संबंधित इस नीति को अंगीकार करने को कहा गया था। करीब दो साल तक नगर विकास विभाग ने इस नीति को अपने यहां लागू नहीं किया गया था। इस संबंध में उच्च स्तर से नाराजगी जताए जाने के बाद अब नगर विकास विभाग ने दिव्यांगजन कल्याण विभाग के शासनादेश को अंगीकृत कर लिया है। विभाग की तरफ से जारी आदेश में सभी नगर निकायों को केंद्रीयत सेवा के सभी पदों की भर्ती में दिव्यांगजनों को क्षैतिज आरक्षण देने की व्यवस्था को कड़ाई और पारदर्शिता से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।