Posts

Showing posts from March 1, 2020

प्री अरेस्ट वारंट के बाबत दी गयी विधिक जानकारी

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार  जनपद न्यायाधीश जौनपुर के संरक्षण में प्री-अरेस्ट एवं अरेस्ट स्टेज पर। विधिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के नामित पैनल अधिवक्ता गण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मीटिंग हॉल जनपद न्यायालय जौनपुर में आयोजित किया गया । प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित शाजिया नजर जैदी , प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय महेंद्र सिंह ,अपर जिला जज आलोक वर्मा, सिविल जज जौनपुर उपस्थित रहै। शाजिया नजरजैदी द्वारा उपस्थित पैनल अधिवक्ता गणों को प्री अरेस्ट-स्टेज पर गिरफ्तार व्यक्ति की सहायता हेतु भारतीय संविधान एवं दंड प्रक्रिया संहिता की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। महेंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति की अरेस्ट स्टेज पर विधिक सहायता हेतु संविधान एवं दंड प्रक्रिया संहिता में दी गई व्यवस्था के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया ।आलोक वर्मा द्वारा रिमांड के स्टेज पर गिरफ्तार व्यक्ति को विधिक सहायता प्रदान करने संबंधी जानकारी प्रदान किया गया तथा पैनल अधिवक्ता द्वारा अपने अपने विचार व

भाजपा सरकार के शासन में नौजवानों के हक का हो रहा है हनन - रामकरन निर्मल

Image
 जौनपुर। सपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष  डा. राम करन निर्मल ने नौजवानों से कहा कि आज भाजपा सरकार में नौजवानों का हनन हो रहा है, उस पर आत्ममंथन आवश्यक है। संविधान को भाजपा खत्म कर रही है। अपने हक की लड़ाई भी शान्ति से लड़ रहे हों तो योगी सरकार की पुलिस नहीं देख रही है कि महिला है या पुरूष, सबको पिटने का काम कर रही है। डा. निर्मल ने कहा कि आज जिस तरह उच्च शिक्षा में धांधली की जा रही है और जिस तरह दलितों व पिछड़ों को नौकरी खत्म की जा रही है, वह आने वाले दिनों के लिये नासूर बन रहा है। आज भाजपा मुसलमानों के प्रति नफरत फैला रही है। इस देश की आजादी में मुसलमान ने जो कुर्बानी दी है, यह भाजपा भूल गयी है। जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, तब सब हिन्दुस्तानी थे। आजादी के बाद भाजपा ने हिन्दू-मुसलमान में बंटवारा करके अपनी रोटी सेंक रही है, इसलिये नौजवानों अब आपको जागरूक होकर समाज को जागरूक करना होगा तभी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। समाजवादी पार्टी नौजवानों की है। अब हम नौजवानों को नेताजी को आगामी 2022 के विस चुनाव