Posts

Showing posts from July 4, 2025

***जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र सीडा का किया निरीक्षण, विकास कार्यों का जाना हाल,***

Image
जौनपुर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा/जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा सीडा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सीडा में कराये गये विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। सीडा में क्रियाशील हो रही नई इकाई हॉकिन्स कूकर्स लि० का निरीक्षण किया गया साथ ही आवासीय कालोनी के अन्तर्गत निर्मित पार्क का निरीक्षण के दौरान पार्क को हरा-भरा रखने हेतु पर्याप्त मात्रा में पौध रोपण कराये जाने तथा इसके साथ ही सीडा कार्यालय परिसर में किये जा रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।          इसके अतिरिक्त सीडा में बद पड़ी इकाइयों को नोटिस जारी करने तथा जिन औद्योगिक भूखण्डों पर आवंटन के उपरान्त अब तक कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया ऐसे भूखण्डों को नोटिस जारी कर आवंटन निरस्त करने का निर्देश दिया गया।         इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

*जौनपुर: बादशाहपुर डीपो से लखनऊ व कानपुर के लिए बस सेवा शुरू*

Image
मुंगराबादशाहपुर और औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया व आसपास के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब लखनऊ या कानपुर जाने के लिए बस जौनपुर, प्रयागराज या प्रतापगढ़ से बस नहीं पकड़नी पड़ेगी। सोमवार को सतहरिया बस डीपो से लखनऊ व कानपुर के लिए बस सेवा शुरू की गई। अब यात्री पांच की जगह चार घंटे में लखनऊ पहुंचे जाएंगे। इसी तरह सात की जगह छह घंटे में कानपुर पहुंच जाएंगे। लखनऊ व कानपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए बादशाहपुर डीपो से कोई बस सेवा नही थी। इससे व्यापारियों, उद्यमियों व लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें बस पकड़ने या तो जौनपुर या प्रयागराज या फिर प्रतापगढ़ जाना पड़ता था। इससे उनके लिए किराया अधिक देने के साथ ही समय बर्बाद होता था। बादशाहपुर डीपो इंचार्ज शशि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से डीपो से बस लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। लखनऊ से चलकर शाम 4 बजे वापस बादशाहपुर डीपो पहुंचेगी। ऐसे ही कानपुर के लिए सुबह 8.30 बजे बस प्रस्थान करेगी। जो वहां से शाम 5 बजे वापसी के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि हर प्रमुख स्थानों पर बस चलवाने के लिए मेरी पहली प्राथमिकता है।...

***स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की जांच का अभियान शुरू कर***

Image
जौनपुर स्कूल खुलते ही अनफिट वाहनों में बच्चों को ढोया जाने लगा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना है। जिसको लेकर स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी निरीक्षक सुशील मिश्रा ने किया। उनके साथ टीम ने जिले के विभिन्न स्कूलों की बसों की गहन जांच की।स्कूल खुलते ही अनफिट वाहनों में बच्चों को ढोया जाने लगा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना है। चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक बसों के आवश्यक कागजात अधूरे पाए गए, जिस पर संबंधित बस संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। जांच में यह भी सामने आया कि अधिकांश स्कूली बसों में न तो अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर) मौजूद थे और न ही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड बॉक्स) की व्यवस्था की गई थी। इस लापरवाही पर यातायात विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार ऐसी चूक पाई गई तो संबंधित बस को सीज कर दिया जाएगा। यातायात प्रभारी ने बसों में सवार बच्चों को भी सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया। बच्चों ने भी पूरी रुचि के साथ बातें सुनीं और नियमों का पालन करने ...

*प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर में जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द बनाया जाएगा बाईपास*

Image
प्रयागराज से जौनपुर का सड़क मार्ग से सफर करने में अब आपको परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इस रूट पर वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज की सीमा पर स्थित मुंगराबादशाहपुर में कोदहूं से नौवादांडी बाईपास बनाने की कवायद शुरू हो गई है।  *4,500 मीटर बाईपास को टेंडर प्रक्रिया एनएचएआई ने पूरी की* इस बाईपास के बन जाने के बाद मुंगरा बादशाहपुर में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को जल्द ही छुटकारा मिल जाएगी। 4,500 मीटर बाईपास बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से पूरी कर ली गई है। एक माह में बाईपास बनाने का काम शुरू हो जाएगा। *मिलेगा जाम से छुटकारा* प्रयागराज से गोरखपुर मार्ग वाया जौनपुर,आजमगढ़ मुंगराबादशाहपुर में रेलवे क्रासिंग बंद हो जाने से दो और चार पहिया वाहन सवार लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए टू लेन बाईपास का निर्माण किए जाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंजूरी मिल गई है। *90 करोड़ रुपये आएगी लागत* 90 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास का निर्माण किया जाएगा। ...

***वर्षों पुराना चकमार्ग विवाद समाप्त, बीडीओ की पहल पर शुरू हुआ निर्माण कार्य***

Image
जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड के सादीपुर गांव में वर्षों से लंबित चकमार्ग (चकरोड) विवाद का आखिरकार समाधान हो गया। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नीरज जायसवाल की सक्रिय पहल से इस विवाद का पटाक्षेप हुआ और मौके पर ही चकरोड निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी सरस्वती देवी पत्नी अजय कुमार द्वारा लंबे समय से चकमार्ग को लेकर प्रार्थनापत्र दिए जा रहे थे। लेखपाल द्वारा कई बार भूमि की पैमाइश भी की गई, लेकिन सीमावर्ती ज़मीन के मालिकों द्वारा आपत्ति किए जाने के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को बीडीओ नीरज जायसवाल स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ लेखपाल हनुमान प्रसाद गुप्ता, ग्राम सचिव श्यामबहादुर यादव और ग्राम प्रधान सुनीता देवी भी मौजूद रहे। बीडीओ ने मौके पर पैमाइश करवाई और फिर अपनी उपस्थिति में मनरेगा मजदूरों को बुलवाकर चकमार्ग निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता और बीडीओ के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बताया

जौनपुर,जिला निर्वाचन अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्राविधानों के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग

Image
जौनपुर,जिला निर्वाचन अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्राविधानों के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत उत्तर प्रदेश राज्य के 119 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा वर्ष 2019 से 2024 (06 वर्षो) के मध्य आयोग द्वारा आयोजित निर्वाचनों में एक भी चुनाव नहीं लड़े जाने के फलस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 द्वारा आवाम अधिकार जागरण पार्टी, ग्राम-सरोखनपुर, निकट सरकारी अस्पताल (सीएचसी) पोस्ट-बदलापुर, जिला-जौनपुर, उत्तर प्रदेश-222125 को ’’कारण बताओ नोटिस’’ जारी किया गया है।            कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा उपरोक्त पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जारी ’’कारण बताओ नोटिस’’ पार्टी के पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित किया गया है।’’कारण बताओ नोटिस’’के सम्बन्ध में उक्त पार्टी के अध्यक्ष/महासचिव अपना प्रत्यावेदन हलफनामा एवं सुसंगत अभिलेखों के साथ 14 जुलाई 2025 तक कार्य...

*जौनपुर:कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर से ढहाया गया नवनिर्मित पुलिस बूथ*

Image
जौनपुर --  मुफ्तीगंज जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में एक पुलिस बूथ डेढ़ महीने पहले ही बनाया गया था ।जफराबाद थाना द्वारा बना बूथ कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार साढ़े पांच बजे शाम को बुलडोजर लगवाकर गिरवा दिया गया। सेवईनाला निवासी राम बुझारत यादव ने कोर्ट में याचिका दी थी,कि जहां बूथ बना है वहां पर उनका खेत है।खेत के सामने पुलिस बूथ बन जाने से उनके सामने अवरोध उत्पन्न हो रहा है।तो कोर्ट ने जांच करा कर सही पाये जाने पर डेढ़ महीने पहले बने पुलिस बूथ को पुलिस के निगरानी में ही बुलडोजर लगवा गिरवा दिया।जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आनन फानन में जिले में जगह जगह पुलिस बूथ तो बन रहे है जो कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से कायम करने के उद्देश्य से जनहित में पुलिस प्रशासन का एक न्याय संगत कार्य है।लेकिन बूथ बनाते समय राजस्व दृष्टि से किसकी जमीन है जहां बूथ बन रहा है वहां किसके घर या धार्मिक स्थल या अन्य के सामने है इसमें जल्दबाजी पुलिस की फजीहत कर रही है।

***मिशन शक्ति जागरूकता अभियान से महिलाएं हो रहीं जागरूक***

Image
 कोई मनचला परेशान करे तो महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर लें सहायता : होगी कार्यवाही थरवई / मिशन शक्ति जागरूकता अभियान महिलाओं के लिए हो रहा सफल साबित। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य है महिलाएं निडर होकर बिना किसी भय के बाहर निकल सकें और अपनी शिक्षा व लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला पुलिस टीम द्वारा निरंतर विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के दृष्टिगत उन्हें जागरूक किया जा रहा।  जिससे महिलाएं  बिना किसी भय के बाहर निकल सकें और अगर कोई राह चलते परेशान करे तो उस पर कार्यवाही भी की जा सके। उसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त थरवई चंद्रपाल सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना थरवई के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को महिला सब इंस्पेक्टर निधि पटेल अपनी टीम के साथ पड़िला में उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का पाठ पढ़ाया और उनके अधिकार व सम्मान को लेकर उन्हें जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने बतलाया की कहीं आते जाते समय रास्ते में व कहीं भी कोई मनचला आपको परेशान करें तो ऐसे...