Posts

Showing posts from February 17, 2026

ब्रेकिंग न्यूज। जौनपुर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, वाराणसी के बाद फिर दहशत

Image
जौनपुर  – जनपद की कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कचहरी की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में वाराणसी कचहरी को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं। ठीक उसी प्रकार अब जौनपुर जिले की कचहरी को निशाना बनाए जाने की सूचना से प्रशासन में खलबली मच गई है। धमकी की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और पुलिस को तत्काल जांच के लिए सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच साइबर टीम द्वारा भी की जा रही है ताकि ई-मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। सम...

कोशिश’ के राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में शेर-ओ-शायरी से झूमा सभागार

Image
जौनपुर।  कोशिश साहित्यिक संस्था के 24वें वार्षिक समारोह के अवसर पर तिलकधारी महिला कालेज परिसर में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा डॉ. नरेंद्र पाठक की सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ शायर अहमद निसार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य टी.डी. कॉलेज के डॉ. अरुण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था द्वारा प्रकाशित ‘मंजरी’ काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। साथ ही वरिष्ठ कवि जनार्दन प्रसाद अस्थाना के कहानी संग्रह ‘प्रायश्चित’ तथा आनंद राय के काव्य संग्रह ‘रूठ गया स्नेहल संचित मन’ का भी लोकार्पण हुआ। अतिथियों एवं श्रोताओं का स्वागत प्रो. आर.एन. सिंह ने किया। संस्था के उद्देश्यों पर संस्थाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद अस्थाना ने प्रकाश डाला तथा अतिथियों के सम्मान में अशोक मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. एस.बी. सिंह, डॉ. अंबिकेश्वर सिंह, डॉ. राममोहन सिंह, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. अजय दुबे, रामकृष्ण त्रिपाठी एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सहित अनेक वरिष्ठजनो...

एआरपी एसोसिएशन, जौनपुर के जिला अध्यक्ष राजमणि यादव ने बी एस ए जौनपुर को विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।।

Image
जौनपुर।आज एआरपी एसोसिएशन, जौनपुर के जिला अध्यक्ष राजमणि यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एआरपी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बीएसए जौनपुर एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बीएसए कार्यालय जौनपुर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित एआरपी के कार्य, दायित्व, सुविधाओं एवं प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान की मांग की। ज्ञापन में एआरपी साथियों के अधिकारों की रक्षा, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल उपाध्याय से एफ़ एल एन प्रशिक्षण के मानदेय भुगतान को लेकर वार्ता हुई,उनके द्वारा आश्वत किया गया कि दो या तीन दिन के अंदर मानदेय का भुगतान हो जाएगा। जिला अध्यक्ष राजमणि यादव ने कहा कि एआरपी शिक्षा व्यवस्था की सुदृढ़ कड़ी हैं और उनके कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं सम्मान मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग संगठन की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगा। इ...