Posts

Showing posts from June 10, 2026

ज्वेलरी शॉप पर महाराष्ट्र पुलिस का छापा, संचालक को हिरासत में लेकर गई टीम

Image
गौराबादशाहपुर (जौनपुर) नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित बारी रोड पर स्थित मोहन सेठ सुजीत ज्वेलर्स पर मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने अचानक छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया। दोपहर लगभग 4 बजे महाराष्ट्र पुलिस की टीम एक हथकड़ी लगे हुए व्यक्ति को लेकर ज्वेलरी शॉप के अंदर पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को घटनास्थल से दूर ही रखा गया। पुलिस और टीम के सदस्यों ने दुकान के भीतर करीब डेढ़ घंटे तक सघन छानबीन की। शाम लगभग 5:30 बजे पुलिस टीम जांच पूरी करने के बाद दुकान के मालिक सुजीत सेठ को भी अपने साथ ले गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से क्या बरामद किया और मामला किस घटना से जुड़ा है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। स्थानीय स्तर पर घटना के संबंध में जानकारी लेने पर थाना अध्यक्ष गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन अभी जारी है, जिसके चलते अभी इस विषय में कुछ भी आधिकारिक रूप से बताया जाना संभव नहीं है।

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

Image
*जौनपुर।* जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जौनपुर द्वारा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायत निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एवं जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पॉल एन. द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन मंगलवार 10 जून 2026 को कर दिया गया। जारी सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के तहत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची जनपद के सभी विकास खंड कार्यालयों, ग्राम पंचायत कार्यालयों, पंचायत भवनों, विद्यालयों, साधन सहकारी समितियों के भवनों, उचित मूल्य की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य नामित सार्वजनिक भवनों में निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। जिला प्रशासन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी मतदाता 10 जून 2026 से संबंधित कार्यालयों में जाकर मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचक नामावली की एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिक...