Posts

Showing posts from April 16, 2026

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी

Image
जौनपुर, 16 अप्रैल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का गहनता से जायजा लिया और अभिलेखों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीसीआरबी, वीआईपी सेल, अंगुष्ठ छाप सेल, संगठित अपराध सेल, सत्यापन सेल, मॉनिटरिंग सेल तथा एफटीए सेल का क्रमवार निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने संबंधित शाखाओं में रखे अभिलेखों की गुणवत्ता, अद्यतन स्थिति और कार्यप्रणाली की पड़ताल की। इस दौरान कुछ शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव में सुधार की आवश्यकता पाई गई, जिस पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किए जाएं और लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसएसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी शाखाओं को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दि...

खुटहन में ‘मिट्टी माफिया’ बेखौफ! 20 फीट गहरे गड्ढों से गांव बना खतरे का मैदान, ग्रामीणों में उबाल

Image
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। गौसपुर के पास मोजीपुर और शेखपुर सुतौली बॉर्डर पर खुलेआम धड़ल्ले से हो रही खुदाई ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। आरोप है कि प्रशासन की जानकारी के बावजूद गाटा संख्या 221 समेत ग्राम सभा की जमीन, चारागाह और निजी खेतों तक को नहीं छोड़ा जा रहा। 10 से 20 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे खेतों की मेड़ें कमजोर हो रही हैं और आने वाले बरसात में फसलों के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नहीं, इसका असर पास बह रही गोमती नदी पर भी पड़ने की आशंका है, जिससे कटान और जलभराव जैसी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही—जिससे सिस्टम की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल ये है क्या प्रशासन जागेगा या ऐसे ही चलता रहेगा “मिट्टी का खेल”? आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि जिम्मेदारों तक आवाज ...

जौनपुर में सड़क दुर्घटना मामलों पर सख्ती: आदेश न मानने पर तहसीलदारों का वेतन रोका।

Image
जौनपुर। सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में अदालती आदेशों की अनदेखी करना प्रशासनिक अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। जिलाधिकारी (DM) ने कड़ा रुख अपनाते हुए तहसीलदार सदर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। वहीं, दो अन्य मामलों में तहसीलदार बदलापुर का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा दो दिन पूर्व जिलाधिकारी का वेतन रोकने के आदेश के बाद सामने आई है। हालांकि, जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और तहसीलदारों के आश्वासन के बाद 22 अप्रैल को उनका वेतन बहाल कर दिया गया था। वेतन बहाली के बाद जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान सड़क दुर्घटना के छह मामलों में कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार सदर का वेतन रोकने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत सड़क दुर्घटना मामलों में, जहां वाहन स्वामियों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी हो चुके हैं, वहां शीघ्र वसूली और निस्तारण अनिवार्य है। इसके बावजूद जनपद में कई मामले ऐसे हैं...

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

Image
जौनपुर। मछलीशहर कस्बा स्थित मोहल्ला कोतवाली में स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में एक भव्य एवं गरिमामय दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत मुफ्ती मोहियुद्दीन अहमद साहब ने की, जिनकी मौजूदगी में 13 बच्चों को दस्तार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मदरसे का माहौल पूरी तरह दीनी और रूहानी रंग में सराबोर नजर आया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों, शिक्षकों व क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दस्तारबंदी को इस्लामी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है, जो बच्चों की दीनी तालीम की मुकम्मलता को दर्शाता है। मुख्य अतिथि हाजी इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सही दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी जरूरी है, ताकि बच्चे समाज में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। वहीं मदरसे की प्रधानाचार्या महजबी बेगम ने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बच्चों को आगे भी लगन और मेहनत से पढ़ाई जारी रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम मे...

नारी शक्ति वंदन के प्रति जागरूकता हेतु निकाली गई पदयात्रा

Image
नारी शक्ति वंदन से बदलेगी सामाजिक चेतनाः सुषमा पटेल नारी शक्ति वंदन छात्रों का कर्तव्यः केश लाल जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से नारी शक्ति वंदन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ,  शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया ,  जो महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को दर्शाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल ने नारी शक्ति वंदन पर अपना बयान देते हुए कहा , " नारी शक्ति वंदन न केवल एक अभियान है ,  बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ,  ताकि नारी शक्ति का वंदन हर घर ,  हर गली में गूंजे।" उन्होंने कहा कि पहली बार केंद्र की सरकार ने महिलाओं के हितों के लिए यह कदम उठाया है, जो कि सराहनीय कदम है। कुलसचिव केश लाल ने कहा  कि   विश्वविद्यालय इस तरह क...