एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी



जौनपुर, 16 अप्रैल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का गहनता से जायजा लिया और अभिलेखों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में डीसीआरबी, वीआईपी सेल, अंगुष्ठ छाप सेल, संगठित अपराध सेल, सत्यापन सेल, मॉनिटरिंग सेल तथा एफटीए सेल का क्रमवार निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने संबंधित शाखाओं में रखे अभिलेखों की गुणवत्ता, अद्यतन स्थिति और कार्यप्रणाली की पड़ताल की।

इस दौरान कुछ शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव में सुधार की आवश्यकता पाई गई, जिस पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किए जाएं और लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एसएसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी शाखाओं को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय में अनुशासन और कार्य प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की

स्वर्णकार समाज को जनसंख्या के हिसाब से मिले राजनैतिक भागीदारी: विनीत सेठ