Posts

Showing posts from June 17, 2025

*प्लाज्मा फेरेसिस तकनीक मरीजों के लिए वरदान-डॉ वी एस उपाध्याय*

Image
*लायन्स क्लब जौनपुर ने प्लाज्मा फेरेसिस जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित*   लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा प्लाज्मा फेरेसिस तकनीक जागरूकता कार्यक्रम स्थान आशादीप हास्पिटल अहियापुर मे आयोजित किया गया।   इस अवसर पर वरिष्ठ ह्रदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ वी एस उपाध्याय ने बताया कि ऑटोइम्यून बीमारियों में, प्लाज्मा फेरेसिस से शरीर से हानिकारक एंटीबॉडी को हटाकर राहत मिलती है। गुर्दे की विफलता में, प्लाज्मा फेरेसिस से शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाकर सुधार होता है। कुछ अन्य स्थितियों के उपचार में भी मदद करता है।   प्लाज्मा फेरेसिस एक चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसमें रक्त के तरल भाग, प्लाज्मा को अलग किया जाता है और उसे हटाया जाता है। फिर इसे अन्य तरल पदार्थ से प्रतिस्थापित किया जाता है, या इसे उपचार के बाद वापस रक्त में डाला जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर ऑटोइम्यून बीमारियों, आटोइम्यून विकार सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस SEL, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम, मायस्थेनिया ग्रेविस आदि, थ्रोम्बोटिक माइक्रोएंजियोपैथिस TMA, लिवर फेलियर, किडनी के आटोइम्यून रोग, किडनी प्रत्यार...

*डायबिटीज को नियंत्रित करने हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाये-डॉ एन के सिन्हा*

Image
 *डायबिटीज के रोकथाम व नियंत्रण हेतु लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने किया जागरूक*   *संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनावमुक्त रहना व दवा, मधुमेह के प्रबंधन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं- डॉ एन के सिन्हा*     लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा डायबिटीज (मधुमेह) शिविर का आयोजन स्थान होटल रघुवंशी मे किया गया। जिसमें मधुमेह से पीड़ित लोगों को इस बीमारी के प्रबंधन और शिक्षा के बारे में जानकारी और सहायता प्रदान की गई। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, आहार, व्यायाम, और रक्त शर्करा के स्तर की निगरानी के बारे में सिखाया गया है।     इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एन के सिन्हा ने डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे जैसे स्वस्थ संतुलित आहार ले, नियमित व्यायाम या परिश्रम करें, पर्याप्त नींद सात से आठ घंटे ले और तनावपूर्ण स्थितियों से बचें। यदि आपके डॉक्टर ने आपको दवाएं निर्धारित की हैं, तो उन्हें समय पर लें। अपने डॉक्टर ...

कुसुगुर गांव में आयोजित भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Image
कथा श्रवण से दूर होते हैं जीवन के दुख :  शेषनारायण दास थरवई (प्रयागराज)। स्थानीय क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर कथा वाचक पंडित शेषनारायण दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के समस्त दुखों का नाश होता है। यह कथा आत्मा को शुद्ध करने और ईश्वर की प्राप्ति का सशक्त माध्यम है।  उन्होंने कहा कि कलियुग में भागवत कथा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसके श्रवण मात्र से पापों का नाश होता है और मन को शांति प्राप्त होती है। इस दौरान कथा पंडाल में भक्ति भाव से सराबोर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  कथा श्रवण करने वालों में प्रमुख रूप से शिवनाथ यादव, रामदुलारी यादव, राममूरत यादव, राजवंत यादव, यशवंत यादव, रामसेवक यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के टॉपर बने मिर्जापुर के सूरज पटेल, दूसरी पर भदोही की शिबा प्रवीण व जौनपुर की शिवांगी यादव को मिला तीसरा स्‍थान

Image
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 (बीएड प्रवेश परीक्षा) के परिणाम की घोषणा कर दी गई। प्रेस वार्ता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। इसमें झांसी विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश पांडेय के साथ शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने जानकारी साझा की। इस बार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 में मिर्जापुर के सूरज पटेल को पहली रैंक मिली है। भदोही की शिबा प्रवीण को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं जौनपुर की शिवांगी यादव तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा मऊ (घोसी) के प्रमोद कुमार यादव ने चौथी, अररिया (बिहार) के युगेश प्रसाद साहा ने पांचवी, शाहजहांपुर के रमेश कुमार शर्मा ने छठी, मेरठ के रविंदर कुमार त्यागी ने सातवीं, उन्नाव के विवेक शुक्ला ने आठवीं, अलीगढ़ के अंजनी कुमार मिश्रा ने नौंवी और वाराणसी के रामलोचन पटेल ने दसवीं रैंक हासिल की है। बताते चलें कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एक जून को प्रदेश के 69 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश पर...

पत्नी की जिद के आगे हारा पति, प्रेमी से करवाई शादी, गांव में बना चर्चा का विषय

Image
सुइथाकला, जौनपुर: उक्त क्षेत्र के जंगीपुर गाँव से एक गजब की खबर सामने आई है। सोमवार को सरायमोदिउद्दिनपुर स्थित मन्दिर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी है। कथित तौर पर पत्नी का उसके गाँव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। शादी सभी पक्षों की सहमति से सम्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार जंगीपुर निवासी अरविन्द बिन्द ने साल 2023 में धूमधाम से जमदहा निवासी रीता बिंद से शादी की थी। शादी के बाद कुछ महीने रीता गाँव में ससुराल पर रही उसके पश्चात अरविन्द अपनी पत्नी को लेकर नोएडा चला गया। वहाँ पर पति ने देखा पत्नी अक्सर किसी लड़के से फोन पर बात करती है।  पूछने पर पत्नी ने रिश्तेदार से बात करने का हवाला देते हुए बात को टाल दिया लेकिन तभी से पति के अन्दर शक घर कर गया। इसी दौरान पत्नी की तबियत खराब हुई और उसने मायके जाने की जिद की तो पति ने टिकट करके पत्नी को मायके भेज दिया। कुछ दिन तक पति पत्नी में सामान्य बातचीत फोन पर होती रही फिर अचानक पत्नी का फोन बन्द हो गया। ससुराल में फोन करने पर पता चला कि वह अपनी बहन के यहाँ गई है फिलहाल ससुराली जनों के द्वारा पत्नी...

जौनपुर खुटहन पुलिस ने तीन नबालिग मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

Image
जौनपुर : पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक-16.06.2025 सुबह वादी धर्मेन्द्र विन्द पुत्र स्व0 धनई विन्द ग्राम भटपुरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर के लड़के अनुराग से सड़क के किनारे खडा था जिसको मोटर साईकल गाडी जिसका रजि0 नं0 UP 62CF 7869 पर सवार तीन ज्ञात व्यक्तियो द्वारा झपटा मारकर मोबाइल लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुआ जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 157/2025 धारा 115(2)/304(2),317(2) बीएनएस बनाम मोटर साईकिल नं0 UP 62CF 7869 पर सवार तीन पंजीकृत हुआ। विवेचना से बाल अपचारी 1. देव दुबे पुत्र स्व राहुल दुबे निवासी अमावाकला थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 17 वर्ष 2. विपुल विश्कर्मा पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी अमावाकला थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 16 वर्ष 3. देव सिह पुत्र अरविन्द सिह निवासी अमावाकला थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 15 वर्ष का नाम प्रकाश में लाया गया । गिरफ्तारी व फर्द बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2 ) की बढोत्तरी की गयी ।  गिरफ्तारी का विवरणः-                   ...

*योगी सरकार का महिला सुरक्षा का वादा देश के लिए बना रोल मॉडल,अपराधों के डिस्पोजल और कंप्लायंस रेट में पहले स्थान पर आ रही नजर*

Image
लखनऊ।योगी सरकार का महिला सुरक्षा का वादा देश में एक रोल मॉडल बन गया है।भारत सरकार के इंवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल अफेंस (आईटीएसएसओ) की जून माह की रिपोर्ट ये कह रही है।रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश ने केंद्र शासित राज्यों को छोड़कर बड़े राज्यों में महिला संबंधी यौन उत्पीड़न के मामलों के निपटारे में पहला स्थान हासिल किया है।वहीं योगी सरकार यौन उत्पीड़न संबंधी मामलों के काॅम्प्लाएंस रेश्यो में भी बड़े राज्याें में पहला स्थान हासिल किया है।पूरे देश में यूपी में यौन उत्पीड़न संबंधी मामलों में पेंडेंसी सबसे कम है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के यौन उत्पीड़न संबंधी मामलों की पेंडेंसी को जीरो करने के निर्देश दिये हैं।बता दें कि योगी सरकार पिछले कई सालों से महिला संबंधी अपराधों के डिस्पोजल रेट, कंप्लायंस रेट में पहले स्थान पर बनी हुई है। *योगी सरकार का महिला सुरक्षा का वादा देश में अव्वल* बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है।इसी का नतीजा है कि भारत सरकार के इंवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ...

*यूपी में खत्म हो गईं 504 ग्राम पंचायतें,अब 57,695 पंचायतों में होगा मतदान,जानें वजह*

Image
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी खबर है।यूपी में 504 ग्राम पंचायत कम हो गई हैं और अब 57695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।पंचायतीराज विभाग ने आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।नई अधिसूचना के अनुसार अब यूपी में कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ग्राम पंचायतों की संख्या में अब कोई बदलाव नहीं होगा।अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई फेरबदल नहीं होगा।  अगले साल अप्रैल में पंचायत चुनाव कराए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।प्रधानों के अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे।यह पुनर्गठन ग्राम पंचायतों के क्षेत्रीय और प्रशासनिक समायोजन के लिए किया गया है, ताकि बेहतर शासन और विकास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। साल 2021 के पंचायत चुनाव में 58199 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था।शहरी सीमा का विस्तार होने के कारण बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें शहरों में शामिल हो गईं।जिससे इस बार बीते पंचायत चुनाव के मुकाबले ग्राम पंचायतों की कम सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।लगभग 36 जिले ऐसे हैं,जहां...