Posts

Showing posts from April, 2026

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

Image
जौनपुर पुलिस लाइन स्थित आरटीसी दीक्षांत परेड समारोह शनिवार को अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का भव्य प्रतीक बन गया, जब मुख्य अतिथि डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्णा ने सलामी लेकर नवप्रशिक्षित 687 आरक्षियों के आत्मविश्वास, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को परखा। परेड मैदान में कदमताल करते आरक्षियों के चेहरों पर जहां देशसेवा का जुनून साफ दिखाई दिया, वहीं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। समारोह में डीआईजी वैभव कृष्णा के साथ एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर आयुष श्रीवास्तव पूरे समय मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जिला जज सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कजगांव फिरोज अहमद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद सरफराज खान सहित जनपद के तमाम गणमान्य, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी समारोह में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिक...

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

Image
जौनपुर - जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज,  टीडी विधि महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील  रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने गर्मी के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त गुड़ और पेयजल की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल और गुड़ उपलब्ध रहे। इस दौरान संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाध्यापक को जिलाधिकारी द्वारा गुड़ भेंट किया गया तथा इसका परीक्षार्थिय...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में जौनपुर पुलिस का सुरक्षा कवच, हर केंद्र पर कड़ी निगरानी

Image
जौनपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जौनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता, संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी तथा परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरती। साफ निर्देश दिए गए कि नकल, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हर केंद्र पर पुलिस की चुस्त तैनाती और प्रशासनिक निगरानी के चलते अभ्यर्थियों को सुरक्षित व भरोसेमंद वातावरण मिला। जौनपुर पुलिस की इस मुस्तैदी ने यह संदेश दिया कि भर्ती परीक्षा की शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

Image
जौनपुर के बदलापुर विकासखंड स्थित अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में आयोजित नामांकन मेले का माहौल उस समय खास बन गया जब बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्वयं 30 नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर, कापी-कलम और ट्रॉफी देकर उनका विद्यालय में प्रवेश कराया। बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला एवं समस्त स्टाफ ने बीएसए का स्वागत किया। बीएसए ने अभिभावकों से सीधा संवाद कर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और पठन-पाठन की जानकारी ली। इसी बीच अभिभावकों ने विद्यालय में मिल रही बेहतर शिक्षा का हवाला देते हुए एक स्वर में मांग रखी कि विद्यालय को कक्षा-8 तक मान्यता दिलाई जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों का भविष्य और मजबूत हो सके। इस पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में नव निर्मित दिव्यांग शौचालय का शुभारंभ भी बच्चों के हाथों फीता कटवाकर कराया गया। विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षण गुण...

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

Image
संवाददाता आकाश सोनी खुटहन, जौनपुर। हिमांगनी यादव पुत्री सुरेश प्रसाद यादव ने जनपद में दूसरा और ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने कालेज के साथ अपने गाँव के नाम को रोशन किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा पढ़ने में लगनशील एवं होनहार थी। इसकी सफलता का श्रेय छात्रा के माता-पिता के साथ मैं सभी अध्यापकों को देता हूँ जिनकी गाइडलाइंस में छात्रा ने अपने कॉलेज का नाम अपने साथ जनपद में रोशन हुआ। मुझे बहुत ही खुशी हो रही कि यदि छात्रा के इस उपलब्धि को देखते हुए और सभी छात्रों को सीख लेकर अभी से मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए अपने कॉलेज के नाम को राज्य स्तर पहुंचाये। उन्होंने बताया कि कालेज के प्रबंधक डा. रमेश चंद्र यादव ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल सभी छात्र—छात्राओं को बधाई दिया। साथ ही कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई करने का मूल मंत्र दिया है जिससे ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के छात्रों का डंका प्रदेश व देश के कोने-कोने बजे। मौके पर उपस्थित अध्यापक सुनीलकांत तिवारी, ईश्वरदेव यादव, अमृत लाल यादव, रामसूरत मौर्य, अनुराग...

*अजय यादव ने सदैव जनपद का मान महाराष्ट्र में बढ़ाया:- राकेश मौर्य*

Image
*उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र बड़ी भूमिका निभाएगा:- अजय यादव* जनपद जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र बदलापुर के ग्राम रमदेईया निवासी अजय यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबु आसिम आज़मी द्वारा समाजवादी महाराष्ट्र प्रदेश का पुनः उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आज प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रथम जनपद आगमन पर नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्वागत सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अजय यादव का जनपद की तरफ से ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव महासचिव आरिफ हबीब ने बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।तत्पश्चात उपस्थित सपाजनों ने क्रमवार माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। अपने अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत बतौर मुख्य अतिथि स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवमनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि आज आप द्वारा स्वागत सम्मान किया जाना मेरे लिए ऐतिहासिक औ...

स्मार्ट मीटर पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का पैदल मार्च, बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Image
जौनपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में सड़कों पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी चौराहे से लेकर हाइडिल तक पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपने का आरोप लगाया। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली कटौती से पहले ही परेशान जनता पर अब प्रीपेड मीटर का बोझ डालकर सरकार राहत देने के बजाय मुश्किलें बढ़ा रही है। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने सरकार से स्मार्ट मीटर योजना को पूरी तरह खत्म करने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और उपभोक्ताओं से वसूली गई राशि वापस करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा। मीटर नहीं, मुद्दा बना जनता का गुस्सा

मोहम्मद हसन क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता

Image
जौनपुर के होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया। वाराणसी के चोलापुर शिवपुर स्थित हरिनाथ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुकाबले में विरोधी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 165 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, लेकिन मोहम्मद हसन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास, संयम और बेहतरीन टीम भावना का परिचय देते हुए 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम की ओर से सुमित यादव ने 40 गेंदों में 60 रनों की दमदार और आकर्षक पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों और खेल प्रेमियों को खूब प्रभावित किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार गेंदबाजी, फील्डिंग और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बन गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अब...

*बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्ता सुधार पर जोर*

Image
*जौनपुर*22 अप्रैल 2026:मंडलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मंडल के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जौनपुर के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री हेमंत राव ने की। बैठक में विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए श्री राव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। श्री राव ने स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के प्रभावी उपयोग, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की सतत निगरानी तथा डीबीटी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नियमित निरीक...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को

Image
सपा मजदूर सभा ने उठाई श्रमिकों की जोरदार आवाज जौनपुर। वेतनवृद्धि, आठ घंटे का कार्य दिवस, ओवरटाइम में दोगुना वेतन, साप्ताहिक अवकाश जैसे जायज़ और कानून सम्मत मांगों को लेकर बुधवार को समाजवादी मजदूर सभा के बैनर तले एक ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री और महामहिम के नाम संबोधित यह मांग पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार को देते हुए उपस्थित सपा नेताओं ने मांग किया कि नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर संघर्षरत हैं। श्रमिक आंदोलन के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनाए जा रहे दमनकारी रवैये और श्रमिकों की जायज मांगों को अनसुना किए जा रहे हैं। इसके विरोध में अजय यादव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी मजदूर सभा नेतृत्व में दिए गए मांग पत्र में श्रम कानूनों की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए । श्री यादव ने कहा कि नोएडा में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे श्रमिकों पर की जा रही दंडात्मक और दमनकारी कार्रवाई को तुरंत रोका जाए। श्रमिक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी श्रमिकों और मजदूर नेताओं को तत्काल और बिना शर्त रिहा किया जाए। ‘फ्लोर लेवल वेज’ लागू कर न्यूनतम मजदूरी क...

डिजिटल जौनपुर की ओर बड़ा कदम: अत्याधुनिक एनआईसी भवन का उद्घाटन, अब प्रशासन होगा और तेज व पारदर्शी

Image
जौनपुर, 20 अप्रैल 2026। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, तेज और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक भवन के शुरू होने से अब शासन और जिला प्रशासन के बीच समन्वय और भी मजबूत होगा। मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने वर्चुअल माध्यम से भवन का उद्घाटन किया, जबकि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पूजन-अर्चन कर पुजारी को अंगवस्त्रम भी भेंट किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में एनआईसी कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहा था, जहां बारिश के दौरान छत टपकने से तकनीकी उपकरणों, इंटरनेट कनेक्टिविटी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गंभीर बाधाएं आती थीं। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ‘क्रिटिकल गैप्स फंड’ के तहत इस आधुनिक भवन का निर्माण कराया गया है। नए एनआईसी भवन में अत्याधुनिक सर्वर, हाई-स्पीड इंटरनेट और उन्नत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब शासन और जनपद प्रशासन के ...

पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़, तस्कर को लगी गोली; फायरिंग में बाल-बाल बचे SHO

Image
*कब्जे से 01 देशी तमन्चा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 नाजायज चाकू , रस्सी व 01 मोटर साइकिल UP 62 BU 7909 बरामद-* *जौनपुर!* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में, थानाध्यक्ष खुटहन मय पुलिस टीम खुटहन चौराहे पर सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जरिये आर0टी0 सेट एवं दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसूलपुर स्थित रामअधार इण्टर कालेज के पास जंगल क्षेत्र में कुछ गौ-तस्कर मौजूद हैं, जो छुट्टा गोवंशी पशुओं को पकड़कर वध हेतु ले जाने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर सेवई नाला के आगे, रामअधार इण्टर कालेज के पास रसूलपुर जाने वाली कच्ची सड़क पर घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से लक्ष्य कर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों को बार-बार ललकारते हुए आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गयी, किन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से दोबारा फायरिंग की...

मड़ियाहूँ तहसील में जिलाधिकारी व एसएसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Image
जनता की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में दिखी गंभीरता जौनपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज तहसील मड़ियाहूँ में जिलाधिकारी जौनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा संयुक्त रूप से जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष व शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ एवं सर्किल के समस्त थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पूरे समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने एक-एक शिकायत को सुनकर उसके निस्तारण की प्रक्रिया को गति देने पर जोर दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन की सक्रियता से आमजन में विश्वास और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।

जनसेवा का जज्बा: 135 कुंतल भूसा दान, DM-SSP ने हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं को किया रवाना

Image
जौनपुर, 18 अप्रैल -विकास खंड रामपुर में भूसा दान महाभियान के तहत जनसहभागिता का शानदार उदाहरण देखने को मिला। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में कुल 135 कुंतल भूसा दान कर गौशालाओं के लिए रवाना किया गया। *इस पुनीत कार्य में समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया* राजकुमार सिंह – 35 कुंतल ग्राम प्रधान कोचरी – 20 कुंतल राम सिंह पटेल – 18 कुंतल वीरेंद्र प्रसाद – 15 कुंतल ग्राम प्रधान भानपुर – 15 कुंतल विश्वजीत गिरी – 20 कुंतल यह भूसा सिधवन, पचरुखी जालिम सिंह और पूराजीवन स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों के लिए भेजा गया। DM और SSP ने भूसा लदी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी दानदाताओं को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों और किसानों से अपील की कि इस नेक अभियान में आगे आकर सहयोग करें। यह पहल न सिर्फ गोवंश संरक्षण बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक संदेश देती है।

सख्त निर्देश: बिना फिटनेस नहीं दौड़ेंगी स्कूल बसें, मनमानी फीस पर भी शिकंजा

Image
जौनपुर, 18 अप्रैल। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त रुख अपनाया गया। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम-2018 के तहत सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि बिना फिटनेस के कोई भी स्कूल वाहन सड़कों पर नहीं चलेगा। ऐसे वाहनों पर तत्काल कार्रवाई होगी। स्कूल बसों में ओवरलोडिंग पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। हर वाहन की फिटनेस जांच के बाद ही संचालन सुनिश्चित करने और संबंधित पोर्टल पर इसकी अनिवार्य अपलोडिंग के आदेश दिए गए। साथ ही स्कूल परिसरों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को चेताया कि अभिभावकों को किसी एक दुकान से ड्रेस या किताब खरीदने के लिए बाध्य करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। शिक्षण शुल्क भी शासनादेश के अनुसार ही लिया जाएगा। जिले के 6184 विद्यालयों को निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र देने...

जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

Image
जौनपुर – जौनपुर में खेल और शिक्षा को साथ लेकर एक नई पहल की जा रही है। फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल अब उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए विशेष केंद्र के रूप में विकसित होने जा रहा है। यहां बच्चों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी Rohit Sharma से जुड़ी एकेडमी के प्रशिक्षकों द्वारा उच्चस्तरीय क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जाएगा, और यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क होगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, जुलाई से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी बराबर महत्व देते हुए प्रोफेशनल क्रिकेट कोचिंग शुरू की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को अवसर देना है, जो ग्रामीण या मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं और संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा को आगे नहीं बढ़ा पाते। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि क्रिकेट एकेडमी के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परिसर में आधुनिक सुविधाओं वाला क्रिकेट मैदान तैयार किया जा रहा है। साथ ही अभ्यास के लिए तीन उन्नत नेट पिच बनाई जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों को वास्तविक मैच जैसा अनुभव मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी कोचो...

*जौनपुर के जफराबाद में पांच लाख की हीरोइन के साथ बाइक सवार तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Image
जौनपुर, जफराबाद। स्थानीय रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की देर रात को पुलिस व एसओजी टीम ने एक व्यक्ति को 51 ग्राम हीरोइन व बाइक,लगभग 12 हजार नगदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।हीरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। एसओजी के एस आई सत्यवीर सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से वाराणसी से जौनपुर की तरफ आ रहा है।वह जौनपुर में हीरोइन (नशीला पदार्थ)बेचने के लिए लेकर आ रहा है।सूचना पर थानाप्रभारी सृष्टि जैन व सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।वहां पर थोड़ी देर में एक बाइक सवार पहुंचा।पुलिस की टीम ने उसे घेरेबंदी करके रोक लिया।उसने पुलिस टीम को अपने पास रखा 51 ग्राम हीरोइन सौप दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर शैलेंद्र सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी तरवा थाना तरवा आजमगढ़ के पास से 51 ग्राम हीरोइन,एक बाइक,11 हजार नौ सौ रुपये नगद,एक डिजिटल तराजू तथा एक मोबाइल बरामद हुआ।तस्कर का चालान भेज दिया गया।

रामपुर में पुलिस पर फायरिंग नकाबपोश बदमाशों ने चेकिंग के दौरान किया हमला, बाल-बाल बची टीम

Image
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन चेकिंग के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में थाना प्रभारी समेत पूरी पुलिस टीम बाल-बाल बच गई, जबकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अपने सहयोगी उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, कांस्टेबल विनोद प्रजापति और कांस्टेबल सोनू यादव के साथ रसवदिया पुलिस बूथ के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:45 बजे बिना नंबर प्लेट की एक काली स्प्लेंडर बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर बाइक सवार अचानक मुड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, तभी पीछे बैठे एक बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। हमले के बाद भी पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा जारी रखा, लेकिन तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बरसठी क्षेत्र की ओर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, ...

जनता की आवाज़ पर SSP का सीधा एक्शन” फरियादियों की हर शिकायत पर खुद बैठे कुँवर अनुपम सिंह, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Image
जौनपुर, 17 अप्रैल 2026: जनता के भरोसे को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील व जवाबदेह बनाने की दिशा में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान SSP ने हर शिकायत को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही पुलिस की असली पहचान है। इस दौरान कई मामलों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश देकर SSP ने यह संदेश दिया कि जौनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता के बीच विश्वास, कानून के प्रति सख्ती और न्याय के प्रति संवेदनशीलता—इन्हीं तीन स्तंभों पर SSP कुँवर अनुपम सिंह का कार्यशैली बन रही है मिसाल।

शिक्षा महोत्सव बना प्रेरणा का मंच: वार्षिकोत्सव में सम्मान, संस्कृति और नामांकन पर जोर

Image
जौनपुर, 17 अप्रैल। विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर गजाधर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव, प्रवेशोत्सव, सांस्कृतिक मंच उद्घाटन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने माँ सरस्वती एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों व अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। प्रवक्ता गिरिजा शंकर इंटर कॉलेज नीभापुर के जयकिशन यादव एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव के अनुचर राम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाए। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्य...

कलेक्ट्रेट सभागार में निगरानी समिति की बैठक, शौचालय, बिजली, उज्ज्वला व आयुष्मान से जोड़ने पर जोर

Image
अधूरे आवासों पर सख्त डीएम: “हर हाल में पूरा करें पीएम आवास”, सभी सुविधाओं से संतृप्ति के निर्देश जौनपुर, 17 अप्रैल। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निगरानी समिति (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपूर्ण आवासों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए डीएम ने देरी के कारणों की जानकारी ली और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी बाधाओं को तत्काल दूर कर आवासों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित प्रत्येक मकान को केवल निर्माण तक सीमित न रखते हुए उसे सभी मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। इसके साथ ही डीएम ने यह भी सुनिश्चित कराने को कहा कि सभी निर्मित आवासों पर स्पष्ट रूप से “प्रधानमंत्री आवास” अंकित कराया जाए, जिससे योजना की पारदर्शिता और पहचा...

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी

Image
जौनपुर, 16 अप्रैल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का गहनता से जायजा लिया और अभिलेखों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीसीआरबी, वीआईपी सेल, अंगुष्ठ छाप सेल, संगठित अपराध सेल, सत्यापन सेल, मॉनिटरिंग सेल तथा एफटीए सेल का क्रमवार निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने संबंधित शाखाओं में रखे अभिलेखों की गुणवत्ता, अद्यतन स्थिति और कार्यप्रणाली की पड़ताल की। इस दौरान कुछ शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव में सुधार की आवश्यकता पाई गई, जिस पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किए जाएं और लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसएसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी शाखाओं को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दि...

खुटहन में ‘मिट्टी माफिया’ बेखौफ! 20 फीट गहरे गड्ढों से गांव बना खतरे का मैदान, ग्रामीणों में उबाल

Image
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। गौसपुर के पास मोजीपुर और शेखपुर सुतौली बॉर्डर पर खुलेआम धड़ल्ले से हो रही खुदाई ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। आरोप है कि प्रशासन की जानकारी के बावजूद गाटा संख्या 221 समेत ग्राम सभा की जमीन, चारागाह और निजी खेतों तक को नहीं छोड़ा जा रहा। 10 से 20 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे खेतों की मेड़ें कमजोर हो रही हैं और आने वाले बरसात में फसलों के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नहीं, इसका असर पास बह रही गोमती नदी पर भी पड़ने की आशंका है, जिससे कटान और जलभराव जैसी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही—जिससे सिस्टम की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल ये है क्या प्रशासन जागेगा या ऐसे ही चलता रहेगा “मिट्टी का खेल”? आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि जिम्मेदारों तक आवाज ...

जौनपुर में सड़क दुर्घटना मामलों पर सख्ती: आदेश न मानने पर तहसीलदारों का वेतन रोका।

Image
जौनपुर। सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में अदालती आदेशों की अनदेखी करना प्रशासनिक अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। जिलाधिकारी (DM) ने कड़ा रुख अपनाते हुए तहसीलदार सदर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। वहीं, दो अन्य मामलों में तहसीलदार बदलापुर का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा दो दिन पूर्व जिलाधिकारी का वेतन रोकने के आदेश के बाद सामने आई है। हालांकि, जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और तहसीलदारों के आश्वासन के बाद 22 अप्रैल को उनका वेतन बहाल कर दिया गया था। वेतन बहाली के बाद जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान सड़क दुर्घटना के छह मामलों में कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार सदर का वेतन रोकने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत सड़क दुर्घटना मामलों में, जहां वाहन स्वामियों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी हो चुके हैं, वहां शीघ्र वसूली और निस्तारण अनिवार्य है। इसके बावजूद जनपद में कई मामले ऐसे हैं...

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

Image
जौनपुर। मछलीशहर कस्बा स्थित मोहल्ला कोतवाली में स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में एक भव्य एवं गरिमामय दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत मुफ्ती मोहियुद्दीन अहमद साहब ने की, जिनकी मौजूदगी में 13 बच्चों को दस्तार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मदरसे का माहौल पूरी तरह दीनी और रूहानी रंग में सराबोर नजर आया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों, शिक्षकों व क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दस्तारबंदी को इस्लामी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है, जो बच्चों की दीनी तालीम की मुकम्मलता को दर्शाता है। मुख्य अतिथि हाजी इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सही दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी जरूरी है, ताकि बच्चे समाज में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। वहीं मदरसे की प्रधानाचार्या महजबी बेगम ने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बच्चों को आगे भी लगन और मेहनत से पढ़ाई जारी रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम मे...

नारी शक्ति वंदन के प्रति जागरूकता हेतु निकाली गई पदयात्रा

Image
नारी शक्ति वंदन से बदलेगी सामाजिक चेतनाः सुषमा पटेल नारी शक्ति वंदन छात्रों का कर्तव्यः केश लाल जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से नारी शक्ति वंदन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ,  शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया ,  जो महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को दर्शाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल ने नारी शक्ति वंदन पर अपना बयान देते हुए कहा , " नारी शक्ति वंदन न केवल एक अभियान है ,  बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ,  ताकि नारी शक्ति का वंदन हर घर ,  हर गली में गूंजे।" उन्होंने कहा कि पहली बार केंद्र की सरकार ने महिलाओं के हितों के लिए यह कदम उठाया है, जो कि सराहनीय कदम है। कुलसचिव केश लाल ने कहा  कि   विश्वविद्यालय इस तरह क...

जौनपुर में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर का आयोजन, छात्रों को सस्ती दरों पर मिली पाठ्य पुस्तकें

Image
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग जौनपुर के सौजन्य से टीडी इंटर कॉलेज, जौनपुर में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह एवं जिला समन्वयक राजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कॉलेज के मुख्य भवन में आयोजित इस शिविर में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक शामिल हुए। शिविर में कक्षा 9, 10, 11 और 12 की पाठ्य पुस्तकों की बिक्री की गई, जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई रॉयल्टी पेड पुस्तकें बेहद कम एवं उचित दरों पर उपलब्ध कराई गईं। इसका लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों के छात्रों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पाठ्य पुस्तकों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। शिविर के सफल संचालन में टीडी इंटर कॉलेज के अध्यापकगणों ने महत्वपूर्...

जौनपुर में हाई अलर्ट: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम

Image
जौनपुर, 15 अप्रैल -उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी—प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक। जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा सहायकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रति पाली लग...

नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,

Image
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सांसद ने किया प्रतिमा का शिलान्यास। भारी संख्या में पहुचे लोग शोभायात्रा में हुए शामिल। जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य द्वार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘बाबा साहब अमर रहें’ और ‘जय भीम’ के नारों से गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मछलीशहर सांसद सुश्री प्रिया सरोज का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। भारी संख्या में पहुचे लोग शोभायात्रा में हुए शामिल। जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य द्वार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘बाबा साहब अमर रहें’ और ‘जय भीम’ के नारों से गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क...

भाजपा ने मनाया समरसता दिवस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के ‘पंचतीर्थ’ और अंत्योदय का संकल्प हो रहा सिद्ध

Image
भाजपा का मानना है कि संविधान हमारे लिए पवित्र ग्रंथ है: पीयूष गुप्ता बाबा साहेब केवल एक समुदाय के नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक थे : आमोद सिंह जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज देशभर में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को ‘समरसता दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय पर और जिले के प्रत्येक बूथ पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे। महू (जन्मभूमि), लंदन (शिक्षा भूमि), नागपुर (दीक्षा भूमि), दिल्ली (महापरिनिर्वाण भूमि) और मुंबई (चैत्य भूमि) आज करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा के केंद्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की हर योजना चाहे व...

समानता, न्याय एवं बंधुत्व के प्रतीक है डॉ अंबेडकर: प्रो वंदना सिंह

Image
समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समर्पित रहा डॉ अंबेडकर का जीवन : कुलपति जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और दूरदर्शी चिंतक भी थे। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों के माध्यम से शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। प्रो. सिंह ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन समानता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा, संगठन और संघर्ष का मंत्र दिया। उनका मानना था कि जब तक समाज में शिक्षा का प्रसार नहीं होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व दिवस आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने...

रवि किशन ने अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Image
संविधान और महिला आरक्षण पर बोले, विपक्ष पर साधा निशाना गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन जौनपुर पहुंचे। उन्होंने अंबेडकर तिराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है और पूरा देश संविधान से चलता है। उन्होंने संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया है, जहां हर धर्म और हर जाति को ताकत व सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि जहां लोगों के साथ अत्याचार हुआ, वहां बाबा साहब की किताब और उनकी कलम ने उन्हें खड़ा किया और समाज में उनका स्थायी वर्चस्व बढ़ाया। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर सांसद व विधायक को 10 प्रतिमाओं पर जाकर माल्यार्पण करना है और 10 कार्यक्रम आयोजित करने हैं। उन्होंने प्रण लिया कि वे बाबा साहब के इस संविधान के साथ भारत को एक विकसित देश की ओर ले जाएंगे। रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब के संविधान का सम्मान कर...

*जौनपुर में टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का विशाल मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ बुलंद हुए स्वर*

Image
*जौनपुर।* अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में मंगलवार को टेट (TET) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जताई। जुलूस बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां शिक्षकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। मशाल जुलूस में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने “सेवा सुरक्षा कैसे पाई, संघर्षों से बलिदानों से”, “इसकी रक्षा कौन करेगा—हम करेंगे, हम करेंगे” तथा “नो टेट, आरटीई एक्ट लागू करो” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शिक्षकों ने टेट की अनिवार्यता को ‘काला कानून’ बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की।

जौनपुर में जिला अस्पताल के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, कुत्ते नोच रहे थे मासूम का शरीर

Image
जौनपुर। शहर के उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मर्चरी (लाश घर) के पीछे एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में बेदर्द परिजनों ने नवजात के शव को एक काली पन्नी में लपेटकर फेंक दिया था। *सफाई कर्मी ने दी सूचना* जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक सफाई कर्मी मर्चरी के पिछले हिस्से की ओर गया था। वहां उसने देखा कि कुछ कुत्ते एक काली पन्नी को खींचकर उसे नोच रहे हैं। पास जाकर देखने पर उसके होश उड़ गए; पन्नी के भीतर एक दुधमुंही बच्ची का शव था। सफाई कर्मी ने तत्काल इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन और भंडारी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भंडारी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नवजात के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।