Posts

Showing posts from June 26, 2023

प्रसव के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत, परिजनो ने मचाया हंगामा, पुलिस ने समझाकर किया शान्त

Image
जौनपुर। जिले के थाना खुटहन क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की सुबह प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएचओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।  खुटहन थाना क्षेत्र के पुराअंधरी गांव निवासी गीता (27) पत्नी विनोद को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू हुआ। परिजनों के अनुसार, करीब दो घंटे बाद प्रसव के दौरान ही प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मृतका का मायका अस्पताल के समीप ही कैराडीह गांव में है। घटना की जानकारी होते ही मायके व ससुराल पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुंच गए और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल करना शुरू कर दिया। दो घंटे से अधिक समय तक अस्पताल गेट के भीतर ही शव रखा रहा। काफी देर के बाद प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने जब इस मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हु

सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राम समुझ सिंह का निधन, परिवार शुभ चिन्तक शोकाकुल

Image
जौनपुर। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और हाईकोर्ट के अधिवक्ता रहे राम समुझ सिंह का लम्बी बीमारी के कारण जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर वायरल होते ही शुभ चिन्तको और परिवार में शोक छा गया। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व एमएलसी एवं सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दिया है कि स्व सिंह जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन के अलांवा प्रदेश की तमाम सहकारी संस्थाओ के डायरेक्टर भी रहे है। राम समुझ सिंह के निधन पर जनपद के लोग उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे है।

जिले के विकास योजनाओ की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने गढ्ढा मुक्त के मसले पर विभाग को लगाई फटकार

Image
जौनपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश, व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, ग्रामीण पशुपालन एवं गोवंश आश्रय स्थल, गेहूं, धान खरीद, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उर्वरक और बीजों की उपलब्धता एवं वितरण, कृषि विज्ञान केंद्र, एफपीओ, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जिला और तहसील मुख्यालय को फोरलेन और टू लेन रोड से जोड़ने की योजना, नई सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, एमडीआर, गड्ढा मुक्ति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण, स्वामित्व योजना, कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, प्लास्टिक मुक्त शहर और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पुष्टाहार, पंचायत विभाग, वन विभाग,  बेसिक शिक्षा व

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार भेजा गया जेल

Image
जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र के एक गांव की महिला को एक माह पूर्व नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत करने के बाद दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो रिकार्डिंग कर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने के साथ ही उसके पति के मोबाइल पर भी भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने रविवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी विवाहिता पुत्री मायके में है। करीब एक माह पूर्व निगोह गांव का निशांत सिंह रात में उसके घर पहुंचा। उसकी पुत्री को धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार कर वीडियो रिकार्डिंग कर ली। उसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने के साथ ही पुत्री के पति के मोबाइल में भी भेज दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा ने नामजद आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह मिले सुराग पर निशांत सिंह को चतुर्भुजपुर नहर पुलिया के पास से धर दबोचा। आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद आरोपित का चालान कर दिया।

रात्रि में सोते समय वृद्ध दम्पत्ति की धार दार असलहे से गला काट कर हत्या, घटना से ग्रामीण खौफजदा

Image
जनपद आजमगढ़ के परसहां गांव स्थित अंडरपास के पास रविवार रात वृद्ध दंपत्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध दंपत्ति घर के बाहर सो रहे थे। सुबह लोगों ने दोनों का रक्तरंजित शव देखा तो हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर चारो ओर खून फैला था। इस खौफनाक वारदात से पूरा गांव सहम उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। मूल रूप से शहर के सिधारी क्षेत्र के रहने वाले विश्वनाथ सोनकर (82) लगभग 12 वर्ष से निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव स्थित मकान में रह रहे थे। रविवार रात विश्वनाथ व उनकी पत्नी संचार (80) खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दंपती को मौत के घाट उतार दिया।  सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल का नजारा देख लोग सहम गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।विश्वनाथ तीन पुत्रों के पिता थे। तीनों पुत्र सिधारी स्थित घर पर रहते हैं। सूचना पर वे भी मौके पर पहुंच गए। बेटों समेत अन

यूपी में 56 तहसीलदार और 38 नायब तहसीलदार का हुआ स्थानान्तरण, देखे सूची

Image
उत्तर प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। आईएएस, आईपीएस और पीसीएस के तबादलों के बाद अब तहसीलदारों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को राजस्व परिषद ने 56 तहसीलदारों व 38 नायब तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। तहसीलदार देवेंद्र कुमार सिंह को कासगंज, नीरज कुमार द्विवेदी और प्रसून कश्यप का मैनपुरी में तबादला कर दिया है। वहीं सर्वेश कुमार सिंह को कानपुर देहात, विवेकशील यादव को शाहजहांपुर और अरुण कुमार को श्रावस्ती का तहसीलदार बनाया गया है। आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही तहसीलदार कमल कुमार सिंह का मैनपुरी से आजमगढ़ तबादला कर दिया गया है। वहीं ऊषा सिंह का मथुरा, अजय कुमार यादव का झांसी, निधि भारद्वाज का शामली, शेर बहादुर सिंह का जालौन, करनवीर सिंह का आजमगढ़ में तहसीलदार के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा संजय कुमार सिंह को पीलीभीत, लखन लाल सिंह राजपूत को बांदा, जगदीश सिंह को फतेहपुर, राम प्रसाद त्रिपाठी को अयोध्या और अजीत कुमार सिंह-द्वितीय को चंदौली भेज दिया गया है। विशाल कुमार श

सीएम की वजह से आज वाराणसी में रहेगा रूट डायवर्जन, यह हुए निर्धारित

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। रोहनिया में जनसभा के मद्देनजर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। मुख्यमंत्री के आगमन-प्रस्थान के दौरान मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन होगा। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार पांडेय के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय मुढ़ैला तिराहे से किसी भी वाहन को रोहनिया नहीं जाने दिया जाएगा। चांदपुर चौराहा से वाहनों को मुढैला, लहरतारा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सगुनहा मोड़ से कोई भी वाहन बाबतपुर एयरपोर्ट और शहर की ओर नहीं आएगा। वहीं, बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से कोई भी वाहन शहर की ओर नहीं जाएगा। इन्हें बड़ागांव की ओर से निकाला जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर कोई वाहन नहीं जाएगा। व्यास मोड़ और भेलखा मोड़ तिराहा से हरहुआ की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार से निकाला जाएगा। गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। - प्रयागराज से आने वाली बसें मोहनसराय से आगे नहीं आएंगी - लहरतारा से जगतपुर इंटर

पूर्व विधायक डाॅ हरेन्द्र प्रसाद सिंह के एकलौते पुत्र का एक दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Image
जौनपुर। जनपद के जफराबाद से पूर्व विधायक डाॅ हरेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र डॉक्टर हर्षित सिंह (31) की रविवार देर रात को एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हर्षित डाॅ हरेंद्र के इकलौते पुत्र थे। एक बहन की शादी हो चुकी है। जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी हैं। घर के पास ही उनका डिग्री कॉलेज संचालित होता है। इसी कॉलेज की एक इमारत में लिफ्ट लगाने का काम हो रहा था। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हरेन्द्र सिंह के पुत्र हर्षित निर्माणाधीन लिफ्ट का निरीक्षण करने गए थे। उसी दौरान वो निर्माणाधीन लिफ्ट में गिर गए। मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। जब लोगों की नजर उन पर पड़ी तो कोहराम मच गया। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोर में ही लाश का दाह-संस्कार राजेपुर घाट पर कर दिया गया है। घटना के समय खुद डाॅ हरेन्द्र प्रसाद सिंह लखनऊ में रहे। पु