पूर्व विधायक डाॅ हरेन्द्र प्रसाद सिंह के एकलौते पुत्र का एक दुर्घटना में दर्दनाक मौत


जौनपुर। जनपद के जफराबाद से पूर्व विधायक डाॅ हरेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र डॉक्टर हर्षित सिंह (31) की रविवार देर रात को एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हर्षित डाॅ हरेंद्र के इकलौते पुत्र थे। एक बहन की शादी हो चुकी है।
जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी हैं। घर के पास ही उनका डिग्री कॉलेज संचालित होता है। इसी कॉलेज की एक इमारत में लिफ्ट लगाने का काम हो रहा था। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हरेन्द्र सिंह के पुत्र हर्षित निर्माणाधीन लिफ्ट का निरीक्षण करने गए थे। उसी दौरान वो निर्माणाधीन लिफ्ट में गिर गए।
मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। जब लोगों की नजर उन पर पड़ी तो कोहराम मच गया। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोर में ही लाश का दाह-संस्कार राजेपुर घाट पर कर दिया गया है। घटना के समय खुद डाॅ हरेन्द्र प्रसाद सिंह लखनऊ में रहे। पुत्र के मौत की खबर सुनते ही बदहवास स्थित में भाग कर घर आये।इस घटना की खबर वायरल होते ही पूर्व विधायक के आवास पर शुभ चिन्तको की भीड़ लग गयी। रात में ही उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा। विधायक के पुत्र की खबर मिलने पर मंत्री विधायक भाजपा नेताओ का जमावड़ा सेहमलपुर में पूरी रात लगा रहा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त