Posts

Showing posts from December 18, 2025

शीतलहर के बीच डीएम ने रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Image
जौनपुर - लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गुरुवार को रोडवेज परिसर में स्थापित अस्थायी रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां ठहरे जरूरतमंद और निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए तथा ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में मौजूद लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अलाव ताप रहे लोगों से भी बातचीत कर ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजामों पर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद, असहाय या निराश्रित व्यक्ति खुले में न रहे। इसके लिए नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अलाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की क...

यूरिया की टैगिंग और ओवररेटिंग पर सख्ती, दोषी विक्रेताओं व कंपनी प्रतिनिधियों पर होगी एफआईआर

Image
जौनपुर - रबी फसलों की बुवाई एवं सिंचाई के बाद टॉप ड्रेसिंग के लिए किसानों द्वारा यूरिया उर्वरक की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। वर्तमान में जिले में कुल 22,361 मीट्रिक टन यूरिया वितरण के लिए उपलब्ध है। जिला प्रशासन के अनुसार जनपद की सभी बी-पैक्स समितियों, क्रय-विक्रय समितियों, एग्री जंक्शन, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्रों तथा निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर किसानों को उनकी जोत-बही के आधार पर पीओएस मशीन के माध्यम से यूरिया का वितरण किया जा रहा है। कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई थोक या फुटकर उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचता है, यूरिया के साथ अन्य उर्वरक अथवा उत्पाद जैसे जिंक सल्फेट, माइक्रो न्यूट्रिएंट, सल्फर, कीटनाशक आदि जबरन टैग करता है या पीओएस मशीन से रसीद नहीं देता है, तो संबंधित विक्रेता के साथ-साथ कंपनी प्रतिनिधि के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई...

सुजानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल छिनैती में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
जौनपुर।थाना सुजानगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया ओपो A53 मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष सुजानगंज के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना सुजानगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 342/2025 के अंतर्गत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अमरजीत बिंद पुत्र अच्छेलाल बिंद, निवासी ग्राम भिखारीपुर, थाना मछलीशहर तथा पंकज सरोज उर्फ चंदन सरोज पुत्र बटेश्वर सरोज, निवासी ग्राम तिलोरा, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक ओपो A53 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 304(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा के साथ कांस्टेबल गया प्रसाद एवं कांस्टेबल रवि...

कोडीनयुक्त कफ सिरप प्रकरण में जौनपुर पुलिस की सख्ती, तीन मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Image
जौनपुर। जिले में कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर जौनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। ये तीनों आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक बताए जा रहे हैं, जो जांच में सामने आने के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। अब तक इस मामले में 12 मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ अवैध बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार एक संगठित नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है, जिसकी परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप के दुरुपयोग और अवैध आपूर्ति को लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसकी निष्पक्ष जांच के लिए स्थानीय स्तर एक एस आई टी टीम गठित किया गया है।लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अब आरोपियों के जिले से बाहर जाने पर भी रोक लग जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के बड...

जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबन्धित मांझा के खिलाफ अभियान तेज , दो थाना क्षेत्रों से दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
जौनपुर। जनपद में प्रतिबन्धित चायनीज व सिंथेटिक मांझा की बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना लाइनबाजार और थाना बक्शा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा बड़ी मात्रा में प्रतिबन्धित मांझा बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज उ0नि0 अरविन्द यादव ने मय हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए प्रतिबन्धित अवैध सिंथेटिक धागा/मांझा के 15 बंडल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किशुन सोनकर पुत्र रामबाबू सोनकर, निवासी रामनगर भडसरा, थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अरविन्द यादव, का0 संजय शर्मा और का0 राहुल कुमार शामिल रहे। वहीं, थाना बक्शा पुलिस ने प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम धनियामऊ बाजार से अभियुक्त दिवाकर मोदनवाल पुत्र विजयकृष्ण, निवासी ग...

जौनपुर, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते आठवीं तक के सभी स्कूल 20 दिसंबर तक बंद

Image
जौनपुर  भीषण ठंड, गलन और घने कोहरे को देखते हुए जनपद में सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों को 20 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अनुमति से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 19 दिसंबर को विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि 20 दिसंबर को शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित होकर एसआईआर (स्टूडेंट इंफॉर्मेशन रजिस्टर) से संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। गौरतलब है कि ठंड और कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुधवार को ही विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव करते हुए सुबह 9 बजे की बजाय 10 बजे से स्कूल खोलने का आदेश दिया गया था। हालांकि गुरुवार को पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी और सर्द हवाओं के कारण स्कूली बच्चे ठिठुरते नजर आए। स्कूल खुलने के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी से भी बच्चों को ठंड और गलन से खास राहत नहीं मिल पाई। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बच...

पुलिस का बड़ा सफलता मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर घायल

Image
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गो-तस्कर को घायल कर गिरफ्तार किया है, जबकि उसके एक साथी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। मौके से बिना नंबर प्लेट की स्वीफ्ट कार, एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस और नगदी बरामद की गई है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में 17 दिसंबर 2025 को थानाध्यक्ष खुटहन चन्दन कुमार राय पुलिस व क्राइम टीम के साथ मरहट पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की एक संदिग्ध कार गभिरन की ओर से आ रही है। पुलिस द्वारा वाहन रोकने का प्रयास करने पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश रोहित यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर फरार अभियुक्त साजिद पुत्र अबरार अहमद निवासी पटैला,...