Posts

Showing posts from October 7, 2023

मोदी के कार्यो से विपक्ष घबराहट में है जाति जन गणना के जरिए गरीब आधारित योजनाओ का कर रहा है विरोध- डां दिनेश शर्मा

Image
जौनपुर। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा जनपद आगमन पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यो से अब परेशान और घबराहट में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओ की आलोचना  कर रहा है।आज केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओ का लाभ किसानो युवाओ और महिलाओ को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गरीब कल्याण की योजनाये से विपक्ष अंग्रेजो की तरह जाति विहीन व्यव्स्था को आधार बना कर गरीब आधारित योजनाओ का विरोध कर रहे है।आज देश की प्रधानमंत्री पिछड़ा वर्ग से है तो राष्ट्र पति आदिवासी है। विपक्ष खास कर कांग्रेस अपने सहयोगियो के जरिए सनातन धर्म के खिलाफ बयान बाजी के लिए सक्रिय किया है स्टालिन का बयान उसी का हिस्सा है। ऐसे बयानो से देश को बांटने का किया जा रहा है।सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश है जबकि सनातन धर्म ही सभी को एक करता है। प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने का बड़ा काम किया है। आज मोदी और योगी का आपसी समन्वय विकास का माडल बनता जा रहा है। इसलिए देश की जनता भाजपा के साथ ह

जानिए टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में आखिर नाराज क्यों हुए सीडीओ, किसे और क्यों लगाई फटकार

Image
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने निर्देशित किया कि वैक्सीन रेजिस्टेंट परिवारों को टीका लगाया जाए, सभी ग्राम पंचायत को इसके लिए मोबिलाइज किया जाए, यूनिसेफ और डिप्टी सीएमओ इसकी समीक्षा करें।  बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान तीसरा फेस 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलाया जाना है जिसके लिए अतिरिक्त सत्र चलाया जाएगा। इसके लिए 520 एएनएम कार्यकर्ताओं को टीकाकरण के कार्य में लगाया जाएगा। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है इस अभियान में पूर्व की भांति अंतर विभागीय सहयोग भी ली जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने खुटहन ब्लॉक में एमओआईसी, सुपरवाइजर, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओ द्वारा फीडबैक न लेने एवं ग्राम पंचायतों में जाकर समीक्षा न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान में डेंगू के मामले ज्यादा आने पर समस्त एमओआईसी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।     

सपा की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत, वोटर लिस्ट पर जोर,कुछ नेताओ की वायस वायरल क्यों नहीं

Image
जौनपुर। सपा नेता एवं निर्वतमान अध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल ने शनिवार को आयोजित मासिक बैठक में पार्टी के प्रदेश कमेटी में नवनियुक्त पदाधिकारी का किया जिसमें पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव सहित राजेश यादव, शुशील दूबे, लकी त्रिपाठी, राजकुमार सरोज, श्याम प्रकाश सरोज,राजकुमार सरोज का  नाम शामिल है जिन्हे माल्यार्पित  किया गया। बैठक में डाॅ अवधनाथ पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जितने भी साथी को संगठन में जिम्मेदारी दी है निश्चित रूप समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। सभी को अपने वोटर लिस्ट को देखते रहना चाहिए क्यों कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने साजिश और षड्यंत्र करके बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवा दिए और बेईमानी करके चुनाव जीता था। समाजवादी पार्टी ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकजुटता से परेशान और डरी हुई है। मतदाता सूची में धांधली पर ही उसका भ

9 अक्टूबर को होगी अपना दल संगठन की समीक्षा बैठक, सभी पदाधिकारियों को रहना होगा मौजूद- पप्पू माली

Image
जौनपुर।अपना दल  एस पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय वाजिदपुर में शनिवार को जिलाध्यक्ष शिव नायक पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली रहे। बैठक में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यों के बारे में चर्चा हुई। राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि  9 अक्टूबर को पार्टी की तरफ से संगठन की समीक्षा बैठक जिला इकाई संगठन मछली शहर एवं जौनपुर की समीक्षा बैठक करने के लिए  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का आगमन हो रहा  है। जिसमें समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। यह बैठक जिला कार्यालय  पर 11:00 से 2:00 तक होगी । उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल  का परिनिर्वाण दिवस प्रतापगढ़ जिले में मनाया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 4 नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाएगा इसमें भी प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को पूर्ण रूप से चुस्त  करने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ रही है।  उन्होंने बताया कि आन

जौनपुर के दो थाना क्षेत्रो में देर रात हुई गोलियों की तड़तड़ाहट, दो युवक गम्भीर रूप से घायल, पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी

Image
जौनपुर। जनपद के दो थाना क्षेत्रो में 6/7 अक्टूबर की देर रात बदमाशो द्वारा गोलियों की तड़तड़ाहट से दो लोगे को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घायलो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस भी घटना की खबर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। हलांकि समाचार जारी किए जानें तक बदमाश पुलिस पकड़ से काफी दूर रहे है। मिली खबर के अनुसार मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित जाम गांव के पास बोलोरो पिकअप चालक को गोली मार कर बाइक सवार बदमाशों ने नगद दो हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन का फरार हो गए। जनपद वाराणसी स्थित चोलापुर थाना क्षेत्र के दौराहा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव उम्र लगभग 39 वर्ष पुत्र वंशराज यादव मुर्गी का बच्चा अपने बोलोरो पिकअप पर लाद कर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया ले जा रहा था। जैसे ही धर्मेंद्र गाड़ी को हाईवे से नीचे उतार कर मुंगरा बादशाहपुर रोड पर चला उसी समय दो बाइक पर सवार चार बदमाशो पिकप का पीछा कर लिया। बदमाशो ने उसे सिकरारा थाना क्षेत्र के जाम के पास रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी और गालियां देते

सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए पुलिस ने जानें क्या बनाए है प्लान और तेज रफ्तार वालो पर क्या होगी कार्रवाई

Image
विगत दिवस वाराणसी लखनऊ मार्ग पर स्थित जौनपुर वाराणसी की सीमा पर करखियांव के पास सुरही गांव में भीषण सड़क दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत के पश्चात वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सड़क सुरक्षा के लिए कड़ा निर्णय लेते हुए तेज रफ्तार वाहनो पर रोक लगाने के लिए राडार स्पीड गन का प्रयोग करने का आदेश दिया है। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की रात रडार स्पीड गन लगाई गई। रडार स्पीड गन से रोजाना रात 12 बजे से भोर चार बजे तक गुजरने वाले वाहनों की गति चेक की जाएगी। जिस वाहन की गति अनियंत्रित होगी, उससे जुर्माना वसूलने के साथ ही उसके चालक को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाएगी। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरही गांव में चार अक्तूबर की भोर ट्रक के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार कार के टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसे देखते हुए हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस के पास उपलब्ध दो रडार स्पीड गन के उपयोग का निर्देश दिया है। पुलिस आयुक्त के