Posts

Showing posts from June 8, 2024

मंत्रिमंडल के बैठक में सीएम योगी का शख्त निर्देश मंत्री जनता के बीच जाए, समस्याओ को सुलझाए वीआईपी कल्चर स्वीकार नहीं

Image
लोकसभा चुनाव के यूपी में निराशाजनक नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की और सभी को निर्देश दिए। उन्होंने मंत्रियों को जनता के बीच जाने, उनकी समस्याएं सुनने और उन्हें सुलझाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार जनता के लिए है। मंत्री लोग जनता के बीच जाएं। हमें वीआईपी कल्चर स्वीकार नहीं है। जनता के साथ संवाद, समन्वय और संवेदनशीलता की नीति अपनाएं। मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने पर जोर दें। मंत्रिपरिषद की बैठकों के लिए ई- कैबिनेट व्यवस्था और सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की बनाने का लक्ष्य हर विभाग का है। कार्ययोजना के अनुरूप मंत्रीगण समीक्षा करें। शीघ्र ही पुनः क्षेत्रीय दौरों पर जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रीगण बजट आवंटन और खर्च की समीक्षा करें और परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। उन्ह

जानिए जौनपुर की दोनो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का सूपड़ा साफ होने के लिए जिम्मेदार कौन थे

Image
जौनपुर।  लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही अब जिले के चट्टी चौराहे एवं चाय की अड़ियों पर जौनपुर की दोनो संसदीय सीट 73 जौनपुर एवं 74 मछलीशहर सुरक्षित पर भाजपा की हार के कारणो की कहांनी सामने आने लगी है। चुनाव परिणाम आने के एक दो दिन बाद तक तो हारने वाले और उनकी टीम कोमा में चली गई थी लेकिन दो दिन बाद हार के कारण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जन चर्चाओ पर विश्वास करे तो भाजपा की पराजय के पीछे खुद भाजपाई और भाजपा के कोर वोटर ही नजर आ रहे है। 73 जौनपुर संसदीय सीट की बात करे तो यहां पर भाजपा ने जौनपुर से भाजपा की राजनीति करने वालो की उपेक्षा करते हुए महाराष्ट्र की राजनीति करने वाले कांग्रेस से भाजपा में आने वाले कृपाशंकर सिंह पर दांव लगाया था। इनके मुकाबले सपा ने पीडीए का फार्मूला अख्तियार करते हुए यूपी के वरिष्ठ नेताओ में शुमार जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा को सपा के बैनर तले चुनाव मैदान मे उतारा था जो भाजपा को 99335 वोटो से पराजित कर लोकसभा की दहलीज पर पहुंच गए है। अब यहां बता दे कि भाजपा द्वारा कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी घोषित करन

मौसम विभाग का अलर्ट भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, आने वाले दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा

Image
प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आंधी-बारिश में पांच डिग्री तक गिरा था लेकिन दिन का पारा शुक्रवार को 4 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं रात के पारे ने भी तेजी दिखाई है और ज्यादातर हिस्सों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज हुई है। गुरुवार को दिन का तापमान 38 डिग्री था, जो शुक्रवार को बढ़कर 42 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने चेताया है कि भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। एक सप्ताह तक गर्मी, लू के हालात प्रदेश में बने रहेंगे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप भी बना रह सकता है। सर्वाधिक गर्म रहे प्रदेश के इलाके झांसी 45.8 प्रयागराज 45.3 कानपुर 45.1 आगरा 44.4 उरई 44.4 वाराणसी 44.0 फतेहपुर 43.2 हमीरपुर 44.2 इन शहरों में रात रही सबसे गर्म दिन के साथ रात में भी हो रही है गर्मी झांसी 31.4 कानपुर 30.4 फतेहगढ़ 29.5 फतेहपुर 29.2 खीरी 29.0 प्रयागराज 28.9 आगरा 28.8 मौसम 13 जून तक शुष्क रहने के आसार है। प्

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, घर में मच गया कोहराम कार्यकर्ता हैरान

Image
मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके अचानक उठाए गए इस कदम से सभी कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोए थे। जब सुबह वह नहीं उठे तो मामला सामने आया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।  मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई। 

भीषण सड़क हादसा दो मरे एक घायल, पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराते हुए जांच पड़ताल में जुटी

Image
जौनपुर। जनपद के थाना बक्शा क्षेत्र स्थित शम्भूगंज बाजार के पास आदर्श इंटर कालेज के निकट वैसपार गांव में लखनऊ वाराणसी एन एच पर शनिवार की भोर में ट्रेलर के भीषण टक्कर से पिकप पर चाऊमीन लाद रहें दो श्रमिक युवकों की मौके पर मौत हो गयी। जबकी वाहन का चालक गम्भीर रूप से घायल है। इस दुर्घटना में टक्कर इतना भीषण थी की दोनों पिकप के परखच्चे उड़ गए। मिली खबर के मुताबिक एक पिकप पर चाऊमीन लाद कर पिकप लेकर जा रहा था शम्भूगंज के पास पिकप में यांत्रिक खराबी आ गई। जिसके कारण दूसरी पिकप मंगा कर बिगड़े पिकप का माल चाऊमीन दूसरे पिकप पर श्रमिक लाद रहे थे। उसी समय वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रेलर  ने पिकप में इतना तेज टक्कर मारी कि दोनो पिकप के परखचे उड़ गए। इस दुर्घटना में चाऊमीन लाद रहे श्रमिक बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज उमरपुर निवासी 25 वर्षीय सचिन गुप्ता व सुल्तानपुर जनपद के लालडिग्गी कोतवाली निवासी 35 वर्षीय गौतम घोष की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक पिकप का चालक गोलू गम्भीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सड़क