Posts

Showing posts from October 17, 2025

धनतेरस-दीपावली पर जौनपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Image
18 अक्टूबर को दोपहर 12 से रात 10 बजे तक चार पहिया, ऑटो व ई-रिक्शा पर रहेगा प्रतिबंध जौनपुर। आगामी धनतेरस व दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर चार पहिया, कमर्शियल वाहन, तीन पहिया ऑटो व ई-रिक्शा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित मार्ग जेसीज चौराहा से ओलन्दगंज की ओर जाने वाले वाहन। पॉलीटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज की ओर। मछलीशहर पड़ाव से किशन कॉफी की ओर। बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज की ओर। नक्खास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज की ओर। सुतरहट्टी तिराहे से कोतवाली की ओर। चाँद मेडिकल तिराहे से कोतवाली की ओर। अशोक टॉकीज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू की ओर।  वैकल्पिक पार्किंग स्थल बदलापुर पड़ाव स्थित वी-मार्ट के सामने सेंटर पार्किंग। सद्भावना पुल से किला के पीछे रोड किनारे। अशोक टॉकीज से किला...

मुसलमानों ने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य हेतु की चादरपोशी, मांगी गई लंबी उम्र की दुआ

Image
गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिशाल बना जौनपुर का यह अनोखा संगम जौनपुर। गुरुवार की शाम शहर की प्राचीन व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत हमज़ा चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह पर एक अनोखा धार्मिक-सामाजिक नज़ारा देखने को मिला, जब वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज किशोरी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दरगाह पर चादरपोशी की गई। कार्यक्रम के बाद अरशद कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष मरकज़ी सीरत कमेटी जौनपुर, ने कहा कि  “शिराज़-ए-हिंद जौनपुर की सरज़मीं हमेशा से ही गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करती आई है। यहां हर धर्म, हर मज़हब के लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि  “प्रेमानंद महाराज किशोरी जी सदैव मानवता और इंसानियत का पैग़ाम देते रहे हैं। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। आज उनकी कुशलता के लिए दुआ करके हमने इस संदेश को और मजबूत किया कि धर्म कोई दीवार नहीं, बल्कि प्रेम का पुल है।” दरगाह परिसर में इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी यही कामना की कि प्रेमानंद महाराज शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से समाज में प्रेम, एकता और सेवा का संदेश देने के अप...

शम्भूगंज दुकान के बाहर शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार

Image
  जौनपुर। नौपेड़वा बाजार मई मोड़ लेदुका मार्ग पर स्थित सरकारी शराब की दुकान पर शुक्रवार की शाम उपजिलाधिकारी ने आबकारी इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष बक्शा के साथ शराब की दुकान पर पहुँचे तो खरीददारों एवं विक्रेताओं में हड़कम्प मच गया। उधर शंभूगंज बाजार में सरकारी दुकान के बाहर शराब बेच रहें दो युवकों को 32 शीशी के साथ गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर राहुल यादव, नीरज यादव सिकरारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। धनतेरस एवं दीपावली के पूर्व दुकान पर पहुँचे एसडीएम संतवीर सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल कैस द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में देशी एवं अंग्रेजी शराब का स्टॉक व ओवर रेटिंग चेक किया गया। अधिकारीद्वय ने ओवर रेटिंग करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की। इस दौरान थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, दिवान अमित सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जौनपुर:दर्दनाक हादसा: हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से सास की मौत, बहू का कटा हाथ — दो बच्चे सुरक्षित

Image
बरसठी ,जौनपुर (उत्तर शक्ति) l बरसठी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में साथ मौजूद दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के हंसिया गांव निवासी धर्मेंद्र गिरी की पत्नी सुशीला गिरी (56) अपनी बहू लक्ष्मी देवी और दो छोटे बच्चों के साथ किसी कार्यवश जौनपुर गई थीं। शाम को लौटते समय वे रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरसठी रेलवे स्टेशन पर उतरीं और पैदल रेलवे क्रॉसिंग पार कर घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बरसठी क्षेत्र के गोठांव गांव के समीप, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही हमसफर एक्सप्रेस (04055) की चपेट में पूरा परिवार आ गया। हादसे में सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू लक्ष्मी देवी का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण सहम उठे और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बरसठी देवानंद रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...

जौनपुर :मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं/ बालिकाओं/छात्र/छात्राओं को किया जा रहा है जागरुक

Image
जौनपुर ( उत्तरशक्ति) l मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं/ बालिकाओं/छात्र/छात्राओं को किया जा रहा है जागरुक l उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हे...

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों को मिला तकनीक का तोहफा, मुफ्तीगंज डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में टैबलेट वितरण

Image
मुफ्तीगंज (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी  स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना  के अंतर्गत शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी  ने की, जबकि नोडल/संयोजक  डॉ. अजीत कुमार मिश्रा  थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार  तथा विशिष्ट अतिथि  क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार  रहे। उन्होंने  मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुल  50 छात्र-छात्राओं  को टैबलेट वितरित किए गए। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को टैबलेट का  सही और सतर्क उपयोग  करने की सलाह दी, वहीं क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि तकनीक का प्रयोग  सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में  किया जाए। योजना के अंतर्गत अब तक कुल  282 विद्यार्थियों को टैबलेट  वितरित किए जाने हैं...

पूर्वांचल युवा महोत्सव को लेकर हुई तैयारी को लेकर हुई बैठक

Image
जिम्मेदारों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश जौनपुर। पूर्वांचल युवा महोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एक निजी होटल में बैठक हुई ।जहां तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। बता दें कि 23, 24, 25 अक्टूबर को शहर के ही बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में पूर्वांचल युवा महोत्सव होगा ,जिसके क्रम में पूर्वांचल होटल में डॉ दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई । जिसमें पूर्वांचल युवा महोत्सव की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया और सभी पदाधिकारी को को जिम्मेदारी बांटी गई। पूर्वांचल युवा महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तरह के बिंदुओं पर काम किया जा रहा हैं । बैठक में महोत्सव का संरक्षक डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ अजय कुमार दुबे ,डॉ मनोज मिश्रा, डॉ विजय सिंह ने अपने-अपने सुझाव रखें और सभी लोगों को पूर्वांचल महोत्सव को सफल बनाने के लिए जोर दिया। इस दौरान कार्यकारी का गठन किया गया, जिसमें निवेदिता राय को महामंत्री, भूपेंद्र मिश्रा, सैयद अब्बास, डॉ ज्ञान प्रकाश पाठक, संजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी को महोत्सव प्रभारी शरद पाठक को उपमंत्री ,सुनील कुमार मिश्रा को मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव को व्यव...

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती वा निकलेगा शोभा यात्रा,

Image
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती  वा निकलेगा शोभा यात्रा,  फाफामऊ( प्रयागराज)। फाफामऊ में विश्व हिंदू परिषद श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखंड की तरफ से हनुमान जयंती शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ दिन रविवार सुबह 10 बजे फाफामऊ बसा वीर बाबा हनुमान मंदिर से निकाला जाएगा जिसमें सभी भक्तगण  और वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहेंगे मंत्री महानगर एडवोकेट योगेश तिवारी समस्ता प्रमुख राजकुमार भारतीया, विपिन बिहारी अग्रवाल, ओमप्रकाश तिवारी देवराज गिरी त्रिवेणी शर्मा मंडल संरक्षक गौरव अग्रवाल अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा महामंत्री सुरेश केसरवानी संगठन मंत्री अमन राज युवी मीडिया प्रभारी सुशील मोदनवाल आदि फाफामऊ के समस्त भक्तगण उपस्थित रहेंगे।   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरे )

मिशन शक्ति" कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन की पुस्तकालयाध्यक्ष बनीं कृतिका सिंह

Image
प्रयागराज / केंद्रीय राज्य पुस्तकालय, उ.प्र. प्रयागराज में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर युवा एवं समर्पित पाठक कृतिका सिंह को एक दिन के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। कृतिका सिंह का पदभार ग्रहण करने पर पुस्तकालयाध्यक्ष राम बाबू शुक्ला द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनायें दिए। इसके उपरांत सविता सिंह, रुशी श्रीवास्तव, रेखा सिंह एवं सरोज सिंह ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। उत्सव के इस मधुर क्षण को और अधिक स्मरणीय बनाने हेतु कविता विश्वकर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं पाठकों को मिठाई वितरित की, जिससे पूरे कार्यक्रम में सौहार्द्र और आनंद का वातावरण व्याप्त हो गया। एक दिन की पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में, कृतिका सिंह ने पुस्तकालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया, पुस्तकों एवं सूचना संसाधनों की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा पाठकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव सुने। उन्होंने पुस्तकालय संचालन एवं सूचना सेवाओं के आधुनिक तरीकों को समझने का प्रयास किया, जिससे पुस्तकालय और पाठक समुदाय के बी...