जौनपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा एक्शन, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में हौज टोल प्लाजा पर चला विशेष यातायात अभियान
जौनपुर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने सख्त और व्यापक अभियान शुरू किया है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने हौज टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना रहा। अभियान के दौरान जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, उन्हें मौके पर रोककर रिफ्लेक्टर लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को बताया गया कि रिफ्लेक्टर रात के समय दुर्घटनाओं से बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं। तेज रफ्तार से चल रही गाड़ियों की गति मीटर के माध्यम से नापी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे ओवरस्पीड से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर बने संकेतों और निशानों का सही उपयोग करने की सलाह दी और बताया कि रात के समय इन्हीं संकेतों के सहारे सुरक्षित ड्राइविंग संभव है। इसके साथ ही मौके पर एक प्रचार वाहन खड़ा कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर और ...