Posts

Showing posts from March 25, 2024

होली में हत्या: नशे में धुत डीजे पर नाचने को लेकर विवाद दो पक्षो में चटकी लाठियां नौ घायल एक की मौत

Image
जौनपुर। जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र स्थित मई गांव में होली के दिन नशे में चूर ग्रामीण जनों के बीच आपस में हुई मारपीट में गम्भीर रूप से घायल नन्दकिशोर पटेल नामक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों सहित सर्किल के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छह नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां बता दे होली के दिन नशे में धुत ग्रामीण डीजे के सामने नाच गा  रहे थे  अचानक नन्दलाल पटेल और धर्मराज पटेल के परिवार जनो के बीच नाचने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट इतनी गहरी थी कि लोग रंगो की होली के बजाय खून की होली शुरू कर दिए थे। खबर है कि डीजे पर नाचने को लेकर दोनो पक्ष शराब के नशे में पहले हाथापाई हुई। जिसके बाद नंदलाल पक्ष के लोग घर पर चले आए। बताया जाता है कि इसके बाद दूसरे पक्ष धर्मराज के परिजन नन्दलाल के घर पर लाठी डंडा लेकर आ गए। जिसके बाद दोनो पक्ष आमने सामने हो गए एक बार फिर मामला गर्म हुआ और कहासुनी के बाद लाठी चटकने लगी। देखते ही देखते नंदलाल पक्ष के नौ लोग घायल हो गए।

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया

Image
गुजरात के सूरत में कारोबार करने वाले जौनपुर मूल के व्यापारी रामआसरे का 15 मार्च को आगरा फोर्ट के सामने अपहरण कर लिया गया। पिनाहट के जंगल में बंधक बनाकर अपहर्ताओं ने 50 लाख रुपये फिरौती मांगी। पता चलने पर पुलिस और सिटी जोन की एसओजी टीम ने कारोबारी को मुक्त कराया। एक अपहर्ता को भी पकड़ा गया। दो अन्य फरार हैं। व्यापारी को आगरा बहाने से बुलाया गया था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि रामआसरे (55) मूलरूप से जौनपुर के निवासी हैं। सूरत में मशीन का कारोबार करते हैं। नीलेश उनके पार्टनर हैं। रामआसरे पूर्व में बर्फ फैक्ट्री की मशीनों की मरम्मत करते थे। पिनाहट निवासी विजय तोमर सूरत में उनके साथ काम करता था। वह वहां से काम छोड़ आया था। विजय तोमर ने रामआसरे को फोन किया। बताया कि उसके गांव में एक बर्फ की फैक्टरी है। मशीन में कुछ गड़बड़ी है। मरम्मत के 50 हजार रुपये दिला देगा। यदि मशीन ठीक नहीं होती है तो दूसरी मशीनें लगाने का काम भी दिलवा देगा। पुलिस ने बताया कि 15 मार्च को रामआसरे अपने भांजे प्यारे मोहन के साथ आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे। विजय तोमर और उसका

होलिका दहन की रात नशे में धुत पीआरवी के वाहन चालक ने मारी टक्कर वृद्ध महिला जख्मी,नशेड़ी को बचाने में जुटे अधिकारी

Image
जौनपुर। जनपद में पुलिस के अधिकारी एक तरफ तो आदेश जारी करते है कि नशे में वाहन चलाने वालों पर विधिक कार्यवाई की जायेगी।  पुलिस विभाग के अधिकारी के इस आदेश को खुद पुलिस के कर्मचारी (सिपाही) ही नहीं मान रहे है और होलिका दहन की रात शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक दुर्घटना को अंजाम देते हुए 60 वर्षीया महिला को घायल कर दिया है। हलांकि पुलिस महकमा इस घटना को दबाने के प्रयास में सफल रहा है। जीहां यह कोई कपोल कल्पित कहांनी नहीं बल्कि थाना मड़ियाहूँ पर तैनात पीआरवी पुलिस की घटना है। होलिका दहन की रात मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र स्थित मछलीशहर मार्ग पर स्थित ईदगाह तिराहा पर 60 वर्षीया शान्ति देवी नामक वृद्ध महिला सड़क के किनारे तख्ता लगा कर होली का सामान रंग गुलाल और पिचकारी आदि बेच रही थी। शराब के नशे में धुत डायल 112 पीआरवी 2360 के वाहन चालक शराब के नशे में इतना धुत था कि तख्ते में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वृद्ध महिला उछल कर दूर जा गिरी और जख्मी हो गई।  इस टक्कर में दुकान पर रखे सभी सामान पूरा रंग एवं पिचकारी हवा में उड़ गई साथ में महिला भी दूर जा गिरी आसपास के लोगों ने 60