जौनपुर: खुद को गोली मारने से पहले बनाया VIDEO, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में 48 वर्षीय किसान संजय यादव ने सोमवार रात करीब 11 बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने तीन वीडियो बनाकर अपने परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। तीन वीडियो में जताई पीड़ा संजय यादव ने आत्महत्या से पहले 26 सेकंड, 23 सेकंड और 2 मिनट 19 सेकंड के तीन वीडियो रिकॉर्ड किए। सबसे लंबे वीडियो में उन्होंने कहा कि वह पूरे होशोहवास में अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 महीनों से उनका भाई उन पर हमला कर रहा था और पत्नी, बेटे तथा भाई द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी और भाई के बीच अवैध संबंध हैं। संजय ने कहा कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और इसी वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपने भाई योगेंद्र उर्फ मुन्ना को कड़ी सजा देने की मांग की। संजय ने वीडियो में यह भी अनुरोध किया कि उनकी मौत के बाद उनके जानवरों को बेचकर कर्जदारों का पैसा चु...