जौनपुर: खुद को गोली मारने से पहले बनाया VIDEO, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में 48 वर्षीय किसान संजय यादव ने सोमवार रात करीब 11 बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने तीन वीडियो बनाकर अपने परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
तीन वीडियो में जताई पीड़ा संजय यादव ने आत्महत्या से पहले 26 सेकंड, 23 सेकंड और 2 मिनट 19 सेकंड के तीन वीडियो रिकॉर्ड किए। सबसे लंबे वीडियो में उन्होंने कहा कि वह पूरे होशोहवास में अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 महीनों से उनका भाई उन पर हमला कर रहा था और पत्नी, बेटे तथा भाई द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था।
वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी और भाई के बीच अवैध संबंध हैं। संजय ने कहा कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और इसी वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपने भाई योगेंद्र उर्फ मुन्ना को कड़ी सजा देने की मांग की।
संजय ने वीडियो में यह भी अनुरोध किया कि उनकी मौत के बाद उनके जानवरों को बेचकर कर्जदारों का पैसा चुका दिया जाए, क्योंकि उन पर भारी कर्ज था।
दोस्त का किया धन्यवाद 26 सेकंड के एक अन्य वीडियो में संजय ने अपने मित्र सुरेंद्र यादव का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मित्र ने उनका साथ दिया, जबकि परिवार ने साथ नहीं दिया।
23 सेकंड के तीसरे वीडियो में उन्होंने दोहराया कि उनकी वर्तमान स्थिति के लिए उनका भाई, पत्नी और बेटा जिम्मेदार हैं। सुबह खुला मामला मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से देखने पर संजय बिस्तर पर मृत मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोपहर करीब 12 बजे थाना प्रभारी गजानंद चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। खेती और ट्रैक्टर से चलाते थे परिवार
परिजनों के अनुसार संजय यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे और ट्रैक्टर से जुताई का काम भी करते थे। परिवार में पत्नी विमला देवी, 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक और 15 वर्षीय पुत्री अमिषा हैं।पुलिस जांच जारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और केराकत क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे संजय यादव एक मित्र के साथ भोजन कर घर लौटे थे और अपने कमरे में सोने चले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की भी जांच की जा रही है।
Comments
Post a Comment