Posts

Showing posts from March 1, 2026

सैकड़ों की संख्या में मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचकर किया घेराव, की मांग

Image
फर्जी हाजिरी का विरोध करने पर रोजगार सेवक को फोन पर दी गाली मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामनगर विकास खण्ड अंतर्गत बुजुर्गा ग्रामसभा में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब ग्राम रोजगार सेवक दलसिंगार यादव ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामसभा में तालाब खुदाई का कार्य प्रस्तावित है। इसको लेकर पिछले दिनों से फर्जी श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए  दबाव बनाया जा रहा था। शनिवार सुबह 9 बजे मुझे फोन करके फर्जी उपस्थित दर्ज करने को कहा। जब मैं मना कर दिया तो शमीम खान मुझे गालियां देते हुये जानमाल की धमकी देने लगे। बिना श्रमिक की मौजूदगी और फोटो सत्यापन के हाजिरी लगाने से इनकार कर दिया। शासन के स्पष्ट निर्देश कि मनरेगा कार्यों में बिना मौके पर उपस्थित श्रमिक के फोटो अपलोड किए हाजिरी दर्ज नहीं की जाएगी और गलत भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। आरोप है कि जब रोजगार सेवक ने यह नियम प्रधान प्रतिनिधि समीम खान को बताया तो वे नाराज हो गये और कथित तौर पर करीब दो मिनट तक लगातार फोन पर गाली-गलौज करते रहे। घटना से आहत रोजगार सेवक ने अपने संगठन को सूचना दी।...

त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने मातहतों संग किया फ्लैग मार्च

Image
जौनपुर। जनपद में होली तथा रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह तथा सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता आईपीएस, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सहित पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र से व्यापक रूट मार्च किया। रूट मार्च थाना कोतवाली सदर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों चहारसू, ओलन्दगंज, शाही पुल से होते हुए हुए सद्भावना पुल के गोपी घाट तक किया गया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओ...

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

Image
जौनपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर सामने आने के बाद जौनपुर शहर में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। रविवार को भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। खासकर महिलाओं में गम और नाराजगी साफ दिखाई दी। शहर के विभिन्न मोहल्लों से एकत्रित हुई महिलाएं रोती-बिलखती हुई जुलूस की शक्ल में निकलीं। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान माहौल भावुक और गंभीर बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कई महिलाओं ने कहा कि यह पूरी मुस्लिम उम्माह के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की।

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जौनपुर में तीन पालियों में प्रशिक्षण

Image
जौनपुर। भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत मकान सूचीकरण गणना ब्लाक (एचएलबी क्रिएशन) के गठन के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में तीन पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। प्रशिक्षण सत्र पूर्वान्ह 10 से 11 बजे, 11:30 से 12:30 बजे तथा अपरान्ह 1 से 2 बजे तक चला। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा तथा जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि एवं सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 युवराज गर्ग ने विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में जनपद के सभी उपजिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, सफाई निरीक्षक एवं टैक्स कलेक्टर सहित कुल 735 कर्मियों ने भाग लिया। युवराज गर्ग ने पीपीटी के माध्यम से जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण गणना ब्लाक के गठन की प्रक्रिया, मानक एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह क...