ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध
जौनपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर सामने आने के बाद जौनपुर शहर में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। रविवार को भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। खासकर महिलाओं में गम और नाराजगी साफ दिखाई दी।
शहर के विभिन्न मोहल्लों से एकत्रित हुई महिलाएं रोती-बिलखती हुई जुलूस की शक्ल में निकलीं। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान माहौल भावुक और गंभीर बना रहा।
प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कई महिलाओं ने कहा कि यह पूरी मुस्लिम उम्माह के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की।
Comments
Post a Comment