Posts

Showing posts from April 25, 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में जौनपुर पुलिस का सुरक्षा कवच, हर केंद्र पर कड़ी निगरानी

Image
जौनपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जौनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता, संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी तथा परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरती। साफ निर्देश दिए गए कि नकल, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हर केंद्र पर पुलिस की चुस्त तैनाती और प्रशासनिक निगरानी के चलते अभ्यर्थियों को सुरक्षित व भरोसेमंद वातावरण मिला। जौनपुर पुलिस की इस मुस्तैदी ने यह संदेश दिया कि भर्ती परीक्षा की शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

Image
जौनपुर के बदलापुर विकासखंड स्थित अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में आयोजित नामांकन मेले का माहौल उस समय खास बन गया जब बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्वयं 30 नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर, कापी-कलम और ट्रॉफी देकर उनका विद्यालय में प्रवेश कराया। बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला एवं समस्त स्टाफ ने बीएसए का स्वागत किया। बीएसए ने अभिभावकों से सीधा संवाद कर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और पठन-पाठन की जानकारी ली। इसी बीच अभिभावकों ने विद्यालय में मिल रही बेहतर शिक्षा का हवाला देते हुए एक स्वर में मांग रखी कि विद्यालय को कक्षा-8 तक मान्यता दिलाई जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों का भविष्य और मजबूत हो सके। इस पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में नव निर्मित दिव्यांग शौचालय का शुभारंभ भी बच्चों के हाथों फीता कटवाकर कराया गया। विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षण गुण...

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

Image
संवाददाता आकाश सोनी खुटहन, जौनपुर। हिमांगनी यादव पुत्री सुरेश प्रसाद यादव ने जनपद में दूसरा और ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने कालेज के साथ अपने गाँव के नाम को रोशन किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा पढ़ने में लगनशील एवं होनहार थी। इसकी सफलता का श्रेय छात्रा के माता-पिता के साथ मैं सभी अध्यापकों को देता हूँ जिनकी गाइडलाइंस में छात्रा ने अपने कॉलेज का नाम अपने साथ जनपद में रोशन हुआ। मुझे बहुत ही खुशी हो रही कि यदि छात्रा के इस उपलब्धि को देखते हुए और सभी छात्रों को सीख लेकर अभी से मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए अपने कॉलेज के नाम को राज्य स्तर पहुंचाये। उन्होंने बताया कि कालेज के प्रबंधक डा. रमेश चंद्र यादव ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल सभी छात्र—छात्राओं को बधाई दिया। साथ ही कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई करने का मूल मंत्र दिया है जिससे ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के छात्रों का डंका प्रदेश व देश के कोने-कोने बजे। मौके पर उपस्थित अध्यापक सुनीलकांत तिवारी, ईश्वरदेव यादव, अमृत लाल यादव, रामसूरत मौर्य, अनुराग...