किसान विरोधी बिल को लेकर कांग्रेस 25 सितम्बर से 31अक्तूबर तक करेगी आन्दोलन- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ: लखनऊ देश के संसद में बगैर बहस कराये, बिना मत विभाजन को स्वीकार किये तानाशाहीपूर्ण तरीके से किसान विरोधी बिल पारित किये जाने को कांग्रेस ने किसानों के हितों के खिलाफ सबसे बड़ा विश्वासघात बताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस नये काले कानून के खिलाफ 25 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक व्यापक जनान्दोलन चलाने की घोषणा की। 25 सितम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से खेती-किसानी पर हुए इस हमले के खिलाफ कैम्पेन चलाया जाएगा। 28 सितम्बर को कांग्रेस आम जनता व किसानों के साथ प्रदेश की विधानसभा का घेराव करेंगे। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर इस काले कानून के खिलाफ ब्लाक मुख्यालयों पर सत्याग्रह करेगी। इसके उपरान्त 31 अक्टूबर तक इस मुद्दे को लेकर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा बनाये गये किसान विरोधी कानून के खिलाफ आम जनता के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाकर भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को जनता के बीच बेनकाब किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज कहा कि उपरोक्त तीनों नये कृषि कानूनों में एमएससी का जि...