मल्हनी उप चुनाव:सत्ताधारी दल उड़ा रहा है आचार संहिता की धज्जियां,जिम्मेदारो के आंख कान बन्द क्यों

जौनपुर। जनपद में मल्हनी विधानसभा के लिये हो रहे उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एवं पार्टी जनो द्वारा लगातार आयोग द्वारा तय की गयी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। लेकिन आयोग द्वारा भेजे गये प्रेक्षक अथवा जिला प्रशासन/ जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही का न किया जाना अब एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या मल्हनी का उप चुनाव निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकेगा ? यहाँ बतादे कि जबसे मल्हनी विधानसभा का गठन हुआ है तभी लगातार इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है और पारस नाथ यादव विधायक होते रहे। उनके निधन के पश्चात मल्हनी में पहला उप चुनाव हो रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आचार संहिता लगने से पूर्व मल्हनी की धरती पर आकर सार्वजनिक रूप से कहा कि हमे हर हाल में मल्हनी जीतना है। हलांकि सीएम के इस ऐलान से विपक्षी दलों ने भी कमर कस ली है। आयोग की गाइड लाइन के तहत सरकार से वित्त पोषित विद्यालय में किसी दल अथवा प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय नहीं हो सकता है लेकिन यहाँ पर सत्ता धारी दल भाजप...