चुनाव जीतने का मूल मंत्र, बूथ जीतो चुनाव जीतो - सुनील बंसल


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मल्हनी विधानसभा में कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए संगठन मंत्री  सुनील  बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं दुनियां की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी है और मेरा सौभाग्य है कि सबसे बड़े पार्टी के आप कार्यकर्ताओं के बीच यहां उपस्थित हैं।
उन्होंने उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव जीतने का मूल मंत्र एक ही हैं "बूथ जीतो और चुनाव जीतो" साथियों आज से लग जाओ चुनाव में अगर आप जी जान से लग गये तो कोई ताकत हमें मल्हनी चुनाव जीतने से नहीं रोक सकती है।  आज जहां पार्टी पहुंची है उसमें आप जैसे कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। आज उत्तर प्रदेश में 36 लाख की फौज  कार्यकर्ता के रूप में हमारे पास हैं, और अगर मल्हनी विधानसभा की बात की जाए तो मल्हनी में हमारे पास 8000 कार्यकर्ता है। इतने बड़े कार्यकर्ता है हमारे पास और वोटकटवा कह रहे थे कि भाजपा मल्हनी से चुनाव ही नहीं लड़ेगी। जब हम पहली बार आए थे कार्यकर्ताओ से मिलने तभी हमने कार्यकर्ताओं के सामने कह दिया कि मल्हनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ही लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी ही एक वो पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है बाकी सभी पार्टी कांग्रेस हो, सपा हो, या बसपा हो सभी एक परिवार की पार्टी है 
प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है, हमारे यहां जेपी नड्डा  जो इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह भी पहले कभी बूथ अध्यक्ष हुआ करते थे, अब हम जिसको भी नेता बनाएंगे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही नेता बनाएंगे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि  भारतीय जनता पार्टी जाति विशेष की पार्टी नहीं है बल्कि सर्व समाज की पार्टी हैं, इस अवसर पर उपस्थित चुनाव प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इतिहास बनाने का अवसर आप लोगों को ऊपरवाला ने दिया है ।  मल्हनी विधानसभा का चुनाव एक रिहर्सल है, अगर आप मल्हनी का चुनाव निकाल लेंगे तो मांनकर चले की 2022 का चुनाव आप के लिए बहुत आसान हो जाएगा और विरोधियों का मनोबल टूट जाएगा इसलिए "हो जाओ तैयार साथियों अभी नहीं तो कभी नहीं"। अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया , कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अशोक मौर्य, रामसूरत बिंद, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, राज पटेल, अभय राय विजय लक्ष्मी साहू , मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा, शैलेष सिंह, अजय मिश्र, जितेंद्र मिश्र, भूपेश सिंह सहित सभी मण्डल प्रभारी,मण्डल प्रवासी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी, बूथ अध्यक्ष सहित मीडिया प्रभारी आमोद सिंह उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता  क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया ।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया