*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिलों के प्रभारी मंत्रियों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में सुल्तानपुर जनपद से प्रभारी मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर को हटा दिया गया है।
उनकी जगह अब गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी लाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, नए प्रभारी मंत्री के रूप में गिरीश चंद्र यादव जिले में सरकारी योजनाओं की निगरानी, अधिकारियों के साथ समन्वय और जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देंगे।इस बदलाव के बाद सुल्तानपुर की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में नई हलचल तेज होने की संभावना है।
Comments
Post a Comment