डीएम ने निर्माणधीन जेल का किया निरीक्षण, एक माह के भीतर दीवार का काम करे पूरा


जौनपुर : जिलाधिकारी  सैमुअल पॉल एन निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। 
 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यो की गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या, आवश्यक मशीनों और सामग्रियों की उपलब्धता बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कराया जा सके।
 
उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम को इस प्रकार बनाया जाए कि वर्षा के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। समस्त आवासीय एवं अनावासीय परिसरों से जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मल्टीपरपज हॉल एवं हाई सिक्योरिटी बैरक के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने तथा मिट्टी को समतल कर उसे बगीचे के रूप में विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए। 

  जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बाउंड्री वॉल के शेष कार्यो को एक माह के भीतर पूर्ण करें तथा ओवरहेड टैंक के समस्त कार्यों को भी निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता मानको के अनुरूप पूर्ण कराया जाए। मल्टीपरपज हाल के ग्राउंड फ्लोर स्लैब के कास्टिंग का कार्य, फायर फाइटिंग के कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करे। आवासीय एवं अनावासीय भवनों  के निकट लाइटनिंग अरेस्टर स्थापित किए जाए, जिससे आकाशीय विद्युत से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद