Posts

Showing posts from October 21, 2023

इंडिया गठबंधन: जुड़ने से पहले ही सपा - कांग्रेस में तल्खी, चिरकुट और बाप शब्दों तक पहुंची जुबानी जंग

Image
मध्य प्रदेश में सीटों के मुद्दे पर सपा-कांग्रेस के बीच शुरू हुई तल्खी लगातार बढ़ती जा रही हैं। मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने हिकारत के साथ जहां अखिलेश पर कटाक्ष किया, वहीं यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सपा अध्यक्ष को लेकर कहा कि जो अपने पिता का सम्मान न कर सका, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। इस तल्खी का असर सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले यूपी में इंडिया गठबंधन पर पड़ना तय माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा को छह सीटें देने के बारे में बातचीत इंडिया गठबंधन के मंच से शुरू हुई थी। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने वार्ता की कमान संभाली। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बीच भी बातचीत हुई। बताते हैं कि तय हुआ था कि नवरात्र में जारी होने वाली कांग्रेस की पहली सूची में ही सपा प्रत्याशियों के भी नाम होंगे। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो अखिलेश ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में बयान देने वाले यूपी के कांग्

जानिए आखिर डॉक्टर ने खुद फांसी लगाकर जान क्यों दे दी

Image
कोतवाली क्षेत्र के खड़हट्टी मोहाल निवासी प्रमुख समाजसेवी रामलाल अग्रवाल के छोटे पुत्र डॉ. गौरव अग्रवाल (45) की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में साड़ी के सहारे लटकता मिला। डॉ. गौरव मिर्जापुर के सरकारी चिकित्सालय में दंत रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं।  जानकारी के अनुसार, डॉक्टर गौरव हर दिन की तरह शुक्रवार की देर शाम हॉस्पिटल से घर पहुंचे। आने के बाद घर के अंदर क्या हुआ किसी को पता नही चला। परिजनों ने देखा कि उनका कमरा अंदर से बंद है। परिजनों ने उनका दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए।  परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। डॉ. गौरव का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। परिजन फंदे से उतारकर आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते चले मृतक के बड़े भाई भी डॉक्टर हैं, जो मुंबई में प्रैक्टिस करते हैं। पिता नगर के एक संभ्रांत नागरिक व समाजसेवी हैं। गोपीगंज नव युवक दल के संयोजक