Posts

Showing posts from April 3, 2023

नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी, वापसी मांगने पर धमकी अब मामला पुलिस के पास जानें कहानी

Image
सरकार चाहे जितना जोर लगाये लेकिन ठगी का अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला प्रकाश में आया है।थल सेना से सेवानिवृत्त केशव राम के बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 38.50 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट प्रदेश की राजधानी मुख्यालय स्थित आशियाना थाने में दर्ज की गई है।आशियाना के सेक्टर- ओ एलडीए कॉलोनी निवासी केशव राम के अनुसार, कुछ वक्त पहले पत्नी मालती चौहान की लखनऊ स्थित आलमबाग के पवन मिश्र से जान-पहचान हो गई थी। पवन ने ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए बेटे राहुल राज को यूपीपीसीएल और सचिवालय में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में मालती से 51 लाख रुपये ऐंठ लिए। तय समय पर जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रकम वापस मांगी। पवन ने किसी तरह 12.5 लाख रुपये लौटाए और बाकी 38.50 लाख हड़प लिए। बाकी रकम मांगने पर पवन धमकाने लगा। मालती की इस बीच 20 अप्रैल 2021 को मौत हो गई। केशव राम ने पवन से संपर्क कर बाकी रुपये वापस मांगने का प्रयास किया तो उनको भी धमकाना शुरू कर दिया। आजिज आकर शनिवार को थाने में केस दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के विकास खंड इकाइयों का हुआ गठन

Image
बदलापुर में अनूप सिंह एवं बक्शा में विजयभान बने अध्यक्ष जौनपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार  जनपद में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के विभिन्न विकास खंड इकाइयों का गठन संपन्न हुआ। आज विकासखंड बदलापुर में अध्यक्ष अनूप सिंह एवं मंत्री विनय यादव, बक्शा में अध्यक्ष विजय भान यादव एवं मंत्री धर्मेंद्र यादव, सुजानगंज में अध्यक्ष पुरुषार्थ यादव एवं मंत्री इं अमित गुप्ता, सिकरारा में अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण यादव एवं मंत्री राजकुमार पांडेय, जलालपुर में अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह एवं मंत्री दिनेश कुमार राजभर तथा धर्मापुर में अध्यक्ष उमेश कुमार सोनकर एवं मंत्री राजेश यादव निर्विरोध निर्वाचित हुये। सभी विकास खंडों में उपर्युक्त दो पदों के अतिरिक्त उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संप्रेषक का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके विकासखंड में उपस्थित कर्मचारियों ने माला फूल एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। निर्वाचित कार्यकारिणी को संबंधित विकासखंडो में संयुक्त खंड विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत या विकासखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ

जंगली सुअर समझ कर शिकारी ने दागी गोली , झाड़ी में प्रेमिका के साथ छिपे युवक को लगी हुई मौत, जानें कहांनी

Image
लड़की के साथ युवक झाड़ियों में बैठा था। जंगली सूअर के शक में शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से युवक की मौत हो गई। छर्रा लगने से लड़की भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। शिकारी जब मौके पर पहुंचे उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। वे मौके से भाग गए। लड़की भी युवक को छोड़कर चली गई। यह सनसनीखेज खुलासा सोमवार को पुलिस ने किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पतखिरना गांव की है।   एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पतखिरना निवासी शंकर गोंड का शव तीन दिन पहले झाड़ियों में मिला था। उसके शरीर पर नुकीले हथियार से चोट के निशान थे। इस मामले में मृतक के पिता राजपाल गोंड की तहरीर पर 31 मार्च को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण में एसओ अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी थी। तफ्तीश में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह पतखिरना गांव के ही गोविंद बैगा और शिवनारायण को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि 30 मार्च को दोनों जंगली सूअर का शिकार करने निकले थे।

यूपी में सुभासपा की सरकार बनी तो आधी आबादी को मिलेगा आधा आरक्षण- ओमप्रकाश राजभर

Image
जौनपुर। जनपद के विधान सभा जफराबाद स्थित सीतम सराय बाजार में एक जन सभा को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश की जनता को फ्री पढ़ाई , फ्री सिंचाई और  फ्री दवाई अनिवार्य रूप से हर जरूरतमंद को मिलना चाहिए। शिक्षा में बढ़ती हुए महंगाई युवाओं को उनके लक्ष्य से पीछे धकेल रही है। इससे समाज और देश का निरंतर नुकसान हुआ है, जहां तक लड़कियों का मामला है सरकार और समाज को उनको बराबरी दिलाने के लिए हर तरह के सहयोग और मौका देना चाहिए।  उत्तर प्रदेश में सुभासपा की सरकार बनने पर  आधी आबादी को हम आधा आरक्षण देने का प्रयास करेंगे। उन्होंन अपने संबोधन में लगभग सभी पिछली सरकारों को प्रदेश को पीछे धकेलने के लिए जिम्मेदार ठहराया और वर्तमान सरकार पर सॉफ्ट रुख अपनाते हुए बढ़ती हुई महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधा। राष्ट्रीय महासचिव डॉ जेपी सिंह ने प्राकृतिक आपदा से निराश हताश व पीड़ित किसानों को तत्काल उचित मुआवजा देने के साथ ही बिजली बिल और बैंक कर्ज को माफ करने की जोरदार वकालत किया। उन्होंने कहा कि सरकार को हर हाल में अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए

स्कूल चलो अभियान की रैली को मंत्री ने झन्डी दिखाकर किया रवाना, दिया यह संदेश

Image
                                                          जौनपुर। स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान, एवं निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव, विशिष्ठ अतिथि सदस्य विधान परिषद उ.प्र. बृजेश कुमार सिंह (प्रिंसू), मडियाहूं विधायक के प्रतिनिधि व डायट प्राचार्य डा0 राकेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर राज्यमंत्री  गिरीश चन्द यादव ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना है कि हर बच्चे को स्कूल/शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाय, इसके लिए आवश्यक है कि हर बच्चे का नामांकन स्कूल में हो, शिक्षक के साथ ही अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वो बच्चों का नामांकन स्कूल में कराये और बच्चों को निरन्तर स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि अब लोगों में विश्वास गया है कि परिषदीय विद्यालयों मे हमारा बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहा है।  विशिष्ठ अतिथि बृजेश सिंह (प्रिन्सू

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. संदीप सिंह को पितृशोक, शुभ चिन्तक हुए शोकाकुल

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंद्ध सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर इंद्रबहादुर सिंह का शनिवार को 79 वर्ष की अवस्था में उनके तारापुर कॉलोनी स्थित आवास पर निधन हो गया I वह विगत एक वर्ष से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे I प्रोफेसर सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गएI परिवार में उनके एकमात्र पुत्र प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल में विभाग के विभागाध्यक्ष हैंI इस अवसर पर विश्वविद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई I इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें विद्वान समाजशास्त्री बताया।

जेल में माफिया अतीक अहमद को झाड़ू लगाने और भैंस धोने का मिला काम, रोज की दिहाड़ी मिलेगी 25 रूपये

Image
प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट से सजा पाने के बाद अब  साबरमती की जेल में फिर पहुंचे माफिया अतीक अहमद को जेल में काम करना होगा। जेल प्रशासन के अनुसार साबरमती सेंट्रल जेल में बंद माफिया अतीक अहमद झाड़ू लगाने के साथ भैंसें धोएगा। इसके लिए उसे प्रतिदिन 25 रुपये भी मिलेंगे। उसे उमेश पाल अपहरण मामले में सश्रम उम्रकैद की सजा हुई है। अतीक जेल में कैदी नंबर 17052 है। झाड़ू लगाने और भैंसें धोने के साथ ही उसे बढ़ई का काम भी करना होगा। इसके साथ ही खेती भी करनी होगी और अन्य मवेशियों का भी ध्यान रखना होगा। अतीक को कैदियों वाले दो जोड़ी कपड़े दिए गए हैं। इसमें सफेद कुर्ता, पैजामा, टोपी और गमछा भी शामिल है। अतीक का बैंक खाता भी खोल दिया गया है, जिसमें उसे दिहाड़ी के तौर पर मिलने वाले 25 रुपये जमा कराए जाएंगे। अतीक को जेल में अकुशल कारीगर की श्रेणी में रखा गया है। अगर उसे कुशल कारीगर की श्रेणी में रखा जाता तो 40 रुपये दिहाड़ी मिलती। उसे जेल का खाना भी खाना पड़ रहा है। बता दे कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के