Posts

Showing posts from September 15, 2020

भाजपा के शासन काल में ब्राह्मण खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है - मनोज पाण्डेय

Image
जौनपुर।  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय व पवन पाण्डेय का स्वागत सपा नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में मुंगराबादशाहपुर स्थित जनपद जौनपुर की सीमा पर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर मनोज पाण्डेय एवं पवन पाण्डेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज भाजपा सरकार मे हर वर्ग परेशान है खासकर ब्राह्मण समाज के लोगों की तो लगातार हत्यायें  हो रहा है और योगी जी की सरकार  हत्यारों को संरक्षण म दे रही है। आज ब्राह्मण समाज अपने को बहुत ठगा सा महशूस कर रहा है आने वाले समय मे ब्राह्मण समाज एक एक कर अपने अपमान और उपेक्षा का बदला लेगा। स्वागत कार्यक्रम  में  मुख्य रुप से उप चुनाव में मल्हनी विधानसभा के संभावित सपा प्रत्याशी लकी यादव,  डॉ लक्ष्मी कान्त यादव, सुमित त्रिपाठी, शनि दूबे, राना यादव, सौरभ मिश्रा, तरुण मिश्रा,  प्रभाकर मौर्य, राजू भगत, कन्हैया यादव, धीरज दूबे, सुधाशु दूबे, कैलाश दूबे आदि उपस्थित रहे। 

सशक्त राष्ट्र के लिए देशवासियों का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी : प्रो निर्मला एस मौर्य

Image
अनेकता में एकता का संदेश देती है हमारी संस्कृति: प्रो.राकेश पूर्वांचल वि वि में  बहु सांस्कृतिक समाज एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर वेबिनार का आयोजन   जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के  व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग की ओर से बहु सांस्कृतिक समाज एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर वेबिनार का आयोजन मंगलवार को किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता कर रहीं माननीय कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि किसी भी देश को मजबूत बनाने के लिए वहां के लोगों का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। नई शिक्षा नीति -2020  में इसके लिए पहल भी की गई है। इस अवसर पर भारत अध्ययन  केंद्र  बी एच यू वाराणसी के प्रो. राकेश उपाध्याय ने कहा कि भारतीय संस्कृति अजर-अमर और अविनाशी  है ।यह अपने अंदर समाज की तमाम विविधताओं को समेटे है। हमारी संस्कृत में कई ऐसे मंत्र दिए हैं जो अनेकता में एकता का संदेश देते हैं। यही संस्कृति हमारे समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करता है। बेबिनार  में विशिष्ट वक्ता के रूप में टी डी कॉलेज की प्राचार्य डॉ सरोज सिंह ने भारतीय संस्कृति में अवतारी पुरुष श्री राम और

इंजीनियरिंग संस्थान में हुआ इंजीनियर दिवस समारोह का आयोजन

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में आज 15 सितंबर 2020 को  इंजीनियर दिवस समारोह का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर वि वि के वरिष्ष्ठतम प्रो ० बी० बी० तिवारी, संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अशोक कुमार श्रीवास्तव, कुलानुशासक डॉ संतोष कुमार  एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अजय द्विवेदी एवं डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षक तथा कर्मचारियों द्वारा  एम० विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  कर छात्र-छात्राओं को देश सेवा में समर्पित एम० विश्वेश्वरैया जी के जीवन से सीख लेने को प्रेरित किया | 

किस्मत बदलने वाला मंत्र: रोज करें बजरंगबली का ध्यान, साथ में इन सरल मंत्रों का जाप

Image
ज्ययोतिषाचार्य जौनपुर।  हर  दिन की शुरुआत चाहते हैं शुभ और सफलतादायक हो, इसके लिए हर दिन नित्यकर्म से निवृत होकर कुछ सरल मंत्रों का जाप और हनुमानजी का भी ध्यान करें , लेकिन इसके लिए सबसे पहले  तो बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं। बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं और दिए गए 3 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को हर दिन बोलें। आपको हर काम में सफलता मिलने लगेगी।  जानते हैं बजरंग बली के मंत्र के साथ साथ वो कौन से सरल मंत्र है जो करते हैं हम सबकी जिंदगी में चमत्कार। पहला मंत्र है जिसे सुबह उठते ही पढ़ने से दिन तो अच्छा गुजरता है किस्मत भी चमकाती है। ये मंत्र…   मंगलम् भगवान विष्णु, मंगलम् गरुड़ध्वज। मंगलम् पुण्डरीकांक्षम्, मंगलकाय तनो हरि।। कहते हैं कि हाथ की हथेलियों में देवताओं का वास होता है और सुबह-सुबह अपने दोनों हाथ को देखते हुए उन मंत्रों का जाप करते हैं तो हर काम सफलता मिलती है। दुश्मन भी कम होते हैं। कराग्रे वस्ते लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती। करमूले गोविंदाये, प्रभाते कर दर्शनम्।। गुरु र्ब्रह्मा, गुरु र्विष

जिलों में कप्तानों की तैनाती पर मचा बवाल, आईपीएस कैडर में भारी असंतोष

Image
अखिलेश तिवारी लखनऊ. प्रदेश की योगी सरकार इन दिनों पुलिस कप्तानों को ताश के पत्तों की तरह फेंटने में लगी है। दो पुलिस कप्तानों पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई है ऐसे में आईपीएस कैडर में भारी असंतोष पनप रहा है। जिन्होंने जूनियर और सीनियर अधिकारियों का भेदभाव खत्म कर दिया गया है । छोटे जिलों में वरिष्ठतम अधिकारियों और बड़े जिलों में कम अनुभवी को तैनाती दिए जाने से कैडर के अधिकारी खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। कानून एवं व्यवस्था के मामले में लगातार विपक्ष के निशाने पर घिरती दिखाई दे रही योगी सरकार अपने को संभालने की जितनी कोशिश कर रही है उतनी ही मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। योगी सरकार ने पिछले 3 साल के दौरान पुलिस के दम पर ही गवर्नेंस का संदेश देने की पूरी कोशिश की है लेकिन पिछले डीजीपी के दौरान जिस तरह से सरकार की कानून व्यवस्था के मसले पर छीछालेदर हो रही थी वैसी ही स्थितियां इन दिनों भी बनी हुई हैं। हमलावर विपक्ष के नेता हर रोज कानून व्यवस्था के मामले में प्रदर्शन करने निकल जाते हैं और उनको संभालने में ही सरकार को सारी ताकत झोंकनी पड़ रही है। कठोर प्रशासक की छवि बन

भाजपा से नाराज ब्राह्मण अब बगावती मूड में, समाज को लाम बंद करने में जुटे संगठन के लोग

Image
      बैैठक के पश्चात ब्राह्मण समाज के लोग जौनपुर । प्रदेश सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों पर किये जा रहे जुल्म ज्यादतियों के खिलाफ अब ब्राह्मण समाज भाजपा के खिलाफ लाम बंद होने लगा है। इसी क्रम में आज जनपद जौनपुर में भारतीय ब्राह्मण महासभा की कई बैठके संगठन के मुखिया पं राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में उपस्थिति ब्राह्मणों को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन काल में जहां ब्राह्मण समाज असुरक्षित हो गया है वहीं पर प्रदेश में विकास होने के बजाय आराजकता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। लूट हत्या बलात्कार जैसे संगीन अपराधों मे खासी बढ़ोत्तरी हुई है।  उन्होंने भाजपा पर खुला आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में धर्म जाति के नाम पर विद्वेष फैलाते हुए पूरे समाज को लड़ा कर सत्ता का सुख भोगना चाहती है। आज देश की सम्पत्तियों को बेधड़क बेंचा जा रहा है। सरकार की हठधर्मिता से देश कंगाल हो रहा है। संगठन के लोगों से जौनपुर में मल्हनी विधानसभा के लिये होने वाले उप चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को चाहिए कि जो भाजपा