Posts

Showing posts from November 15, 2023

शिवम ने आखिर खुद गोली मारकर आत्महत्या क्यों किया, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Image
हंडिया थाना क्षेत्र के लोकमनपुर गांव में एक युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा था। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।  बुधवार को दोपहर में लोकमनपुर गांव निवासी प्रेमशंकर शुक्ल के पुत्र शिवम शुक्ल (26) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शिवम ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। बताया जाता है कि पिता की लाइसेंसी बंदूक से उसने अपनी कनपटी पर गोली मारी है। घटना से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।  शिवम के पिता पहले होटल चलाते थे। इस समय किसानी करते हैं और घर पर ही रहते हैं। पिता ने बताया कि चार पांच महीने से बेटे की तबीयत खराब चल रही थी। उसका उपचार प्रयागराज में चल रहा था। 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले निकली चित्रगुप्त की शोभायात्रा

Image
 जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा चित्रगुप्त पूजन उत्सव के पर्व पर श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर में बुधवार को निकाला गया। शोभा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव रहे । जनपद के दूर दराज से आए चित्रांश बंधुओ के साथ कई गणमान्य व समाजसेवी उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद में विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना करके 2:00 बजे दिन में भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में चित्रांश बंधुओ ने हिस्सा लिया शोभायात्रा में भव्य रूप से रथ सजाया गया था जिसकी सुंदरता लोगों को मंत्र मुग्ध कर रही थी। शोभायात्रा नगर पालिका परिषद से चलकर कोतवाली चौराहा ,चहारसू चौराहा ओलन्दगंज होते हुए रुहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त धर्मशाला पर पहुंची जहां पर चित्रगुप्त भगवान की भव्य आरती चित्रांश बंधुओ द्वारा करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव रहे। शोभा यात्रा में प्रमु

पौराणिक मान्यताओ के साथ श्री चित्रगुप्त का कायस्थो ने किया गया पूजन अर्चन

Image
जौनपुर। चित्रगुप्त पूजन पर संगत पंगत कायस्थ महासभा 2150 व श्री चित्रगुप्त पूजन समिति जौहरी बारीनाथ मठ व कायस्थ समाज द्वारा संयुक्त रूप से श्री चित्रगुप्त प्राचीन मंदिर बारीनाथ मठ उर्दू बाजार में श्री भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन आरती सादगी के साथ संपन्न हुआ। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि एव कथा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कायस्थ जाति को उत्पन्न करने वाले भगवान चित्रगुप्त का जन्म यम द्वितीया के दिन हुआ।राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राजू ने कहा कि कायस्थ महासभा 2150 जिले में एक ऐतिहासिक सम्मेलन करेगा । वरिष्ठ नेता राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि कायस्थ महासभा इसी दिन कायस्थ जाति और कलमजीवी लोग अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा ने कहा कि उन्हें मानने वाले इस दिन कलम और दवात का इस्तेमाल नहीं करते।कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं

तदर्थ शिक्षको की सेवाएं बचाने के लिए सभी संगठन एक मंच पर आकर करें संघर्ष- रमेश सिंह

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष डा0 प्रमोद श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा0 जंगबहादुर सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में जनपदीय कार्यकारिणी एवं 1993 से 2000 के बीच नियुक्त तदर्थ शिक्षक साथियों की एक आवश्यक बैठक टी0डी0 इण्टर कालेज में सम्पन्न हुयी। जिसमें ‘‘दिनांक 10 नवम्बर 2023 को प्रमुख सचिव द्वारा निर्गत आदेश जिसके द्वारा तदर्थ शिक्षकों की सेवायें समाप्त करने का निर्णय लिया गया है’’, पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एक स्वर से वक्ताओं द्वारा इसकी निन्दा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सेवारत् संगठन अपने इन तदर्थ शिक्षकों की सेवायें बचाने के लिए सभी संगठनों से एक मंच पर आकर संघर्ष करने के लिए आमंत्रित करता है और संघर्ष जन प्रतिनिधियों के घेराव सहित विधिक उपचार सभी विकल्पो को खुला रखते हुए अपने इन शिक्षकों की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने कहा कि आप सभी एकजुट होकर संघर्ष की

डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण जानें क्या दिया निर्देश

Image
जौनपुर।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरा उन्होंने कैदियों के स्वास्थ्य व अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी ली । उन्होंने महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। जेल में लगे चिकित्सा कैम्प का निरीक्षण कर उन्होंने निर्देश दिया  कि इस तरह नियमित रूप से चिकित्सा कैंप लगा कर कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की जाए । उन्होंने निर्देश दिया कि जेल परिसर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर जेलर सहित जेल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नया रिसर्च अब हफ्ते में केवल एक गोली और शुगर का लेवल सामान्य- डा वी एस उपाध्याय

Image
बेहतर डायबिटीज प्रबंधन के लिए इंसुलिन लेना बेहतर- डा वी एस उपाध्याय* जौनपुर।लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा स्थान जिला अस्पताल के सभागार में डायबिटीज नियंत्रण व रोकथाम विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि डा के के राय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य वक्ता वरिष्ठ ह्रदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डा वी एस उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रहे। संस्थाध्यक्ष डा संदीप मौर्य ने लोगों का स्वागत किया।  इस अवसर पर डा वी एस उपाध्याय ने विस्तार से बताया कि डायबिटीज इस वक्त किसी महामारी से कम नहीं है। खासतौर से भारत में जिस रफ्तार से इसके मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए भारत को दुनिया की डायबिटिक कैपिटल कहा जाने लगा है। डायबिटीज मरीजों को शुगर नियंत्रण में रखने के लिए रोज गोली खानी पड़ती है। कई बार वह भूल भी जाते है। अब नया नुस्खा आ गया है, जो हफ्ते में केवल एक बार लेना होगा। इससे पूरे सप्ताह शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा। इस दवा का नाम सेमाग्लूटाइड रीबेलसुस 3, 7 व 14 एमजी की गोलियां उपलब्ध है। इसका प्रयोग करने से शुगर अच्छे ढ़ग से कंट्रोल होता

राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार- प्रसार के लिए आयोजित होगा पुस्तक वितरण सम्मान समारोह

Image
सांसद श्याम सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि जौनपुर। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत जिले  में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन 16 नवम्बर को 12.00 बजे रज़ा डी. एम. शिया इंटर कॉलेज, में आयोजित होगा। इसमें जनपद के 60. पूर्व माध्यमिक विद्यालय को दस हजार, 32 उच्च विद्यालयों को पच्चीस हजार एवं 16 कॉलेज/इंटर कॉलेज को पचास हजार रूपये मूल्य की पुस्तकों का निःशुल्क वितरण, पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के माध्यम से माननीय सांसद द्वारा किया जायेगा। माननीय सांसद श्री श्याम सिंह यादव की इस अनोखी पहल से जिले के 108 शैक्षणिक संस्थानों को हिन्दी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाईब्रेरी की प्राप्ति एवं स्थापना हो जायेगी।        पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद  श्याम सिंह यादव  होंगे और विशिष्ट अतिथि  जयकेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक,जिला ग्राम्य विकास अभिकरण,  होंगे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गौरखनाथ पटेल, विशेष आमंत्रित अतिथि हैं। इ

सहारा के प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत राय का निधन, दाह-संस्कार लखनऊ में होगा, बड़ी हस्तियो को शामिल होने की संभावना

Image
सहारा इंडिया समूह के प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत राय का लम्बी बीमारी के दौरान मुम्बई में उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ पहुंचेगा, जिसे गोमतीनगर के सहारा शहर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कब होगा, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्वजन के मुताबिक शव दोपहर 12 बजे मुंबई से लखनऊ लाया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सहारा शहर पहुंचने लगे। महानगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव के आवास पर देर रात सुब्रत राय के अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर बैठक होती रही। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में राजनीतिक और फिल्मी समेत कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।