सहारा के प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत राय का निधन, दाह-संस्कार लखनऊ में होगा, बड़ी हस्तियो को शामिल होने की संभावना



सहारा इंडिया समूह के प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत राय का लम्बी बीमारी के दौरान मुम्बई में उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ पहुंचेगा, जिसे गोमतीनगर के सहारा शहर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कब होगा, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्वजन के मुताबिक शव दोपहर 12 बजे मुंबई से लखनऊ लाया जाएगा।

उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सहारा शहर पहुंचने लगे। महानगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव के आवास पर देर रात सुब्रत राय के अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर बैठक होती रही। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में राजनीतिक और फिल्मी समेत कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद