Posts

Showing posts from September 19, 2022

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए सोनियां गांधी को निर्णय लेने का दिया अधिकार प्रस्ताव पास कर भेजा गया दिल्ली

Image
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रदेश के भी प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी इस बाबत आज अधिवेशन में प्रस्ताव पास कर पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए अधिकृत कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष व कार्यकारिणी तथा उत्तर प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य का नाम नामित करने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। प्रस्ताव कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व सांसद प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने प्रस्तुत किया। प्रस्ताव का अनुमोदन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय सचिव बृजलाल खाबरी, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद

टी.बी. मुक्त भारत अभियान में पीयू रहेगा साथ: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Image
 करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र पर 45 क्षय रोगियों को दिया गया पौष्टिक आहार  जौनपुर। करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र के सभागर में सोमवार को माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर क्षय रोग जागरूकता एवं पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान में विश्वविद्यालय परिवार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय परिवार ने पूर्व में 66 क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके स्वस्थ होने तक पूरी देखभाल की है। पुनः 779 क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके स्वस्थ होने में लगातार मदद की जा रही है और आज 72 क्षय रोगियों को गोद लिया गया। टीबी की बीमारी को सावधानी और सही इलाज से मात दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा से बढ़कर और कोई धर्म नही है। हम सभी सेवाभाव और उचित उपचार से प्रदेश और देश को 2025 तक टीबी मुक्त करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने 45 क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार का वितरण भी किया। कुलसचिव महे

फिर हुआ आईएएस अफसरो का तबादला हिमांशु नागपाल बने सीडीओ वाराणसी

Image
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीते शनिवार की रात 10 जिलाधिकारी सहित 14 आइएएस अफसरों के तबादले के बाद रविवार रात में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने देर रात 17 और आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़ और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरणों में नए उपाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। गाजियाबाद और अलीगढ़ नगर निगमों में नए नगर आयुक्त भेजे गए हैं। छह जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाए गए हैं। नगर आयुक्त गाजियाबाद महेंद्र सिंह तंवर को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जारी की गई तबादला सूची के अनुसार सीडीओ मथुरा नितिन गौर गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे। रामपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा सीडीओ मथुरा और सीडीओ वाराणसी रहे अभिषेक गोयल को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर नगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को सीडीओ वाराणसी और सीडीओ सुलतानपुर रहे अतुल वत्स को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर भेजा गया है। मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल अब सीडीओ