Posts

Showing posts from November 3, 2022

बदलापुर महोत्सव में अभिनेत्री पर पथराव, हंगामा बवाल चली पुलिस की लाठी

Image
जौनपुर। बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय भारी हंगामा हो गया। जब दर्शक दीर्घा से किसी ने स्टेज पर कंकड़-पत्थर फेंक दिया। इससे नाराज होकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर चली गईं। इसके बाद नाराज दर्शकों ने भी जमकर उपद्रव किया। कुर्सियों को उछालने और तोड़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। इतना ही नहीं कार्यक्रम को कुछ देर के लिए बंद करा दिया गया।  बता दें सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में मंगलवार  से दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आगाज हुआ था। बुधवार शाम भोजपुरी और बॉलीवुड के कलाकारों का कार्यक्रम था। अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू हुआ। उन्होंने अपने दो गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। तभी किसी ने उनके ऊपर कंकड़, पत्थर व कागज फेंक दिया। पथराव में एक ड्रोन कैमरा भी क्षतिग्रस्त इससे वह नाराज हो गईं और माइक से इस अभद्रता के बारे में बोलते हुए मंच छोड़कर जाने लगीं। तब तक दर्शकों में हलचल मच गई और कुर्सियों की फेंका फेंकी शुरू हो गई।