Posts

Showing posts from August 1, 2023

आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी के स्थानांतरण को लेकर सियासी जंग शुरू, सपा और आजाद अधिकार सेना मैदान में

Image
जनपद बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला चर्चा में है साथ ही राजनैतिक अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभाकर चौधरी के तबादले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में भाजपा के लोग दंगा कराना चाहते थे। जिस अधिकारी ने दंगा होने से रोका, उसे सरकार ने हटा दिया।  अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कानून व्यवस्था की बात करता है, उसे भ्रष्ट भाजपा सरकार बर्खास्त कर देती है। भाजपा ने सिर्फ नारे दिए हैं। कोई काम नहीं किया है। भारत सिर्फ बातों से नहीं ठोस कामों से बदलेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए गठबंधन को हराएगा।  सपा मुखिया ने कहा कि भारत की पहचान सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, हिन्दू-मुस्लिम एकता से है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। देश की हालत बेहद खराब है। मणिपुर के मुद्दे पर सरकार चुप है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को साथ लेकर भाजपा को हराएगी।  आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा ह

जन समस्याओ के निस्तारण हेतु प्रदेश के अधिकारियों को सीएम का जानें क्या है शख्त आदेश, हीलाहवाली पर कार्रवाई के संकेत

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की समस्या के समाधान में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अगर वह नहीं सुधरे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय से अपने कार्यालय पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिये और प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण करने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यह तल्ख तेवर मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन के दौरान देखने को मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सौ से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, डीजीपी विजय कुमार और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।  जनता दर्शन में ज्यादातर मामले अवैध कब्जे, आपसी संपत्ति विवाद, आपसी विवाद, इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार को लेकर आए।  सीएम योगी ने आए सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार के पास इलाज के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसी भी प्रदेशवासी एवं जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकेगा। उनके प्रार्थना पत्रों पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्

सोना तस्करी का गढ़ बना यूपी, 76 कारोबारी रडार पर, बदनाम रूटों से आ रहा है सोना

Image
एक तरफ जीएसटी चोरी पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है तो दूसरी तरफ सोने की तस्करी का रैकेट मजबूत हो रहा है। सराफा कारोबारी अपने ‘कैरियर’ (तस्करी की भाषा में ट्रैवलर) के जरिये प्रदेश में तस्करी का सोना ला रहे हैं। इसमें सबसे ‘बदनाम’ लेकिन ‘महफूज’ रूट कोलकाता- मिर्जापुर- मुगलसराय का इस्तेमाल हो रहा है। जिसके जरिए पूर्वांचल में धड़ल्ले से फल फूल रहा है यह कारोबार।  खुफिया एजेंसियों के मुताबिक हर महीने 250 किलो से ज्यादा सोना ‘बदनाम’ रूट से आ रहा है। इसके अतिरिक्त करीब 300 किलो सोना अन्य रास्तों से पहुंच रहा है। इस खेल में कई सफेदपोश सराफा कारोबारियों की भूमिका सामने आई है। उत्तर प्रदेश के लगभग 76 कारोबारी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। इनमें से सबसे ज्यादा कानपुर, लखनऊ व गाजियाबाद सहित पूर्वांचल के भी हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक पहले सबसे ज्यादा तस्करी का सोना नेपाल के रास्ते आता था। अब इसका बड़ा हिस्सा चीन से म्यांमार में प्रवेश करता है। इसके बाद मांडले-कलेवा मार्ग से भारत-म्यांमार सीमा पर लाया जाता है। मणिपुर, मिजोरम व नागालैंड के दुर्गम इलाकों से यह सोना भारत पहु

स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़ जरूरी : प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Image
पीयू को  नगरपालिका अध्यक्ष ने किया 150 पौध भेंट जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की हरियाली के लिए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य संकल्पित हैं। अक्सर वह समारोह में सरकार के पौधरोपण अभियान की प्रशंसा करतीं हैं। साथ में खुद भी इसके लिए प्रयासरत रहती हैं। उन्होंने पौध भिक्षा अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या से सावन महोत्सव में चर्चा की थी। नपा अध्यक्ष के निर्देश पर समाजसेवी विवेक मौर्य ने मंगलवार को विश्वविद्यालय को 150 पौधे भेंट किए। इस अवसर पर कुलपति ने नपा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  पेड़ - पौधे लगाना अपने अच्छे भविष्य के निर्माण की नींव रखने के बराबर है ,  इसलिए कहा जाता है वृक्ष है तो जीवन है।   पेड़ पौधे हमारे जीवन को स्वच्छ तथा सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पेड़ -  पौधे के माध्यम से ही हमारा पर्यावरण साफ व स्वच्छ दिखाई देता है। इतना ही नहीं पौधों के माध्यम से हमें कई आयुर्वेदिक औषधियां प्राप्त होती है ,  जिनका प्रयोग आप अपने इस्तेमाल के लिए कर सकते हैं। पौधरोपण पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में सहायक साबि

घरौनी वितरण कार्य संतोष जनक न होने पर डीएम हुए नाराज, जाने क्या दिया निर्देश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में रियल टाइम खतौनी, किसान बीमा दुर्घटना संबंधी बैठक सोमवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वामित्व योजना, एग्रीकल्चर सेंसस,डिजिटल क्रॉप सर्वे, घरौनी वितरण, जल जीवन मिशन आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलवार उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से स्वामित्व योजना के प्रगति की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति को तेज करें और अनमैप होल्डिंग को शून्य कराएं। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आबादी सर्वेक्षण में ऐसे गांव जिनका विवरण सर्वे विभाग को प्रेषित नहीं किया गया है उनका प्रेषण कराये और जितने गांव के विवरण प्रेषित किए गए हैं सर्वप्रथम उन्हें लॉक किया जाए। घरौंनी के वितरण में संतोषजनक वृद्धि न होने एवं इस माह में कोई घरौनी वितरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष इसमे वृद्धि करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। आधे अधूरे स्वामित्व की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि

10 वीं मोहर्रम के जलूस में राष्ट्र विरोधी पाकिस्तान जिन्दाबाद का लगा नारा, 33 आरोपी भेजे गए जेल लगेगी रासुका

Image
जौनपुर। जनपद के थाना मीरगंज स्थित गोधना बाजार में 29 जुलाई 10वीं मुहर्रम पर निकाले गये ताजिए के जलूस में पाकिस्तान जिन्दाबाद जैसे भारतीय राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए लगभग 33 असामाजिक तत्वो के खिलाफ धारा 153ए, 153 बी,285ए,188, और 505 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद कुल 33 लोगो को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे के तहत जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। बता दे कि 29 जुलाई का आपत्तिजनक नारे का वीडियो 31 जुलाई को सायंकाल शोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने आनन फानन में 33 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की फिर सभी को दर्ज मुकदमा उपरोक्त में चालान कर जेल भेज दिया है। खबर है कि इस घटना के बाद से  प्रशासनिक अधिकारियों सहित गोधना गांव में कई थानों की पुलिस बल तैनात है। इससे गोधना बाजार समेत आस-पास का इलाका पुलिस छवनी में तब्दील रहा। वीडियो में शामिल अन्य की भी तलाश जारी है। बीते शनिवार 28 जुलाई को मुहर्रम पर जगह-जगह से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में थाना मीरगंज क्षेत्

जौनपुर में आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिला चार्ज

Image
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने जनपद में आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारीयो का स्थानांतरण करते हुए कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इस क्रम में थाना कोतवाली सदर प्रभारी रहे सतीश सिंह को थाना सरायख्वाजा का प्रभारी बना दिया है। सरायख्वाजा प्रभारी अखिलेश मिश्रा नगर कोतवाली का प्रभार दिया गया है। जफराबाद के थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी अब थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर होंगे जबकि विवेक तिवारी को थानाध्यक्ष बक्शा बनाये गये। उदय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से मीरगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दीनानाथ पान्डेय को महाराजगज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया वहां थानाध्यक्ष रहे शैलेन्द पांडेय को स्वाट टीम में भेजा गया। मछलीशहर से केके चौफे अब थानाध्यक्ष जफराबाद होगे।यजुर्वेन्द सिंह को बक्शा से थाना मछलीशहर का प्रभारी बनाया गया है।