भाजपा नेत्री ने अपने पार्टी के नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,पढ़े कहांनी
उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में 22 जनवरी सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी भाजपा की महिला नेत्री ने भाजपा के ही एक बड़े नेता पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि आरोपी नेता ने न केवल एक माह तक उसे डरा धमकाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया, जिसे उसके द्वारा ब्लैकमेल करने के तौर पर प्रयोग किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी है। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की सदस्य है। बताया कि जुलाई 2023 में उसकी मुलाकत भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक अजीत सिंह से हुई। आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने विश्वास में लेकर उसे घोसी में किराये के मकान में बुलाया। जहां पर उसके द्वारा नशीली पदार्थ का उपयोग करके शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया गया और धमकी देकर अपने रूम में बुलाकर एक महीने तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि विरोध करने पर भाजपा नेता उसे धमकी देने के साथ ही मा...