Posts

Showing posts from March 3, 2026

डीएम जौनपुर डॉक्टर दिनेश चंद्र ने दी होली पर्व की दी जनपदवासियों शुभकामनाएं,होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व

Image
होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम जौनपुर 03 मार्च, – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जिसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है। राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात् संगीत और रंग इसके प्रमुख अंग है। अतः रंगो के इस पवित्र पर्व होली आपके जीवन में सुख, शान्ति एवं समृद्धि लेकर आए एवं सामाजिक स‌द्भाव, प्रेम और उल्लास को और अधिक सशक्त बनाए। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली और रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखे तथा पर्व के दौरान कानून एवं...

मंगलवार को चन्द्र ग्रहण के दौरान बन्द रहेगा मन्दिर कपाट: महंत

Image
फाल्गुन मास पूर्णिमा तिथि में मां शीतला का हुआ भव्य श्रृंगार   चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि व साप्ताहिक श्रृंगार सोमवार को मां शीतला का भव्य श्रृंगार किया गया। सोमवार की दोपहर माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मध्यान्ह विश्राम आरती पूजन पंडा परिवार के उपाध्यक्ष विजय पण्डा द्वारा किया गया। मंदिर परिवार के मुक्तेश्वर पंडा ने माता रानी का भव्य आरती के साथ पूजन भी किया। पूर्णिमा तिथि होने के कारण भोर से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लम्बी कतार देर शाम तक लगी रहीं। हवन पूजन माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय माहौल बना हुआ था। मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण काल की जानकारी देते हुये महंत विवेकानन्द पंडा ने बताया कि सूतक काल में चौकिया धाम में पट बन्द रहने की प्रथा अनादिकाल से नहीं है। ग्रहण काल के 12 घण्टे पहले सूतक काल लगता है। सिर्फ ग्रहण के समय कपाट बन्द रहता है। मंगलवार को माता रानी का भव्य श्रृंगार करके दोपहर की विश्राम आरती 3 बजे करने के बाद रात्रि 8 बजे रात्रि तक कपाट बन्द रहेंगे। ग्रहण का मूल प्रभाव 3:20 से प्रा...

व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण ही संघ का ध्येय: युद्धवीर

Image
  संगठित समाज ही शक्तिशाली समाज का आधार: सेवा प्रमुख संघ के विचार परिवार मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार मिलन का वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। नगर के टीडी इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सामूहिक आसान, योग, समता, व्यायाम व गीत का प्रदर्शन किया। वार्षिकोत्सव के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख युद्धवीर जी ने कहा कि वार्षिकोत्सव संघ की वर्ष भर लगने वाली शाखा के प्रदर्शन का माध्यम होता है। संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण का माध्यम है। विभिन्न शारिरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवक एवं कार्यकता के निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती है। इन कार्यक्रमों से व्यक्ति के अंदर गुणों का निर्माण होता है। संघ की शाखा से निर्मित स्वयंसेवक समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज परिवर्तन का काम करते है। इसी क्रम में मुख्य वक्ता ने आगे कहा कि देशहित के लिये सामूहिकता के भाव निर्माण की आवश्यकता रहती है। सामूहिक अनुशासन के आधार पर संगठित समाज का न...

जौनपुर ने फिर मारी बाजी: राजस्व मामलों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान

Image
जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में जनपद जौनपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) की फरवरी माह की रिपोर्ट के अनुसार जनपद स्तरीय न्यायालयों में राजस्व वादों के निस्तारण में जौनपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शासन की विशेष पहल पर मा0 मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक माह जिलावार समीक्षा की जा रही है, जिसके चलते राजस्व विवादों के निपटारे में उल्लेखनीय तेजी आई है। इसी क्रम में जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी लखनऊ प्रदेश में सर्वाधिक मामलों के निस्तारण में अव्वल रहा, जबकि जनपद स्तरीय न्यायालयों की श्रेणी में जौनपुर ने बाजी मारी। 542 मामलों का निस्तारण, 216.80 प्रतिशत उपलब्धि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष बल दिया जा रहा है। बोर्ड ऑफ रेवन्यू की फरवरी माह की आरसीसीएमएस रिपोर्ट के अनुसार जौनपुर की पांच राजस्व न्यायालयों ने निर्धारित मानक से कहीं अधिक मामलों का न...

कोटेदार के जेल में होने से राशन हस्तान्तरण में मिली कमी पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने की कार्यवाही

Image
कोटेदार धन्नेपुर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज चौकियां धाम, जौनपुर। विकास खण्ड धर्मापुर के ग्राम धन्नेपुर की उचित दर दुकान संचालिका नीलम बिन्द के खिलाफ लाइन बाजार थाने में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मापुर अर्चना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत यह कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव की कोटेदार नीलम बिन्द जो मां अम्बे स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दुकान का संचालन कर रही थीं, एक अन्य आपराधिक मामले में 8 फरवरी से जिला कारागार में निरुद्ध हैं। जेल जाने से अनुबंध पत्र की शर्तों के अनुसार उनकी दुकान को निलम्बित कर दिया गया था। खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी निकटवर्ती ग्राम लखनपुर के कोटेदार साहब लाल सोनकर को सौंपी गयी थी। कोटा निलम्बन के बाद विभाग द्वारा नीलम बिन्द को अवशेष खाद्यान्न नए कोटेदार को सौंपने का निर्देश दिया गया था लेकिन जांच में पाया गया कि 4.17 क्विंटल गेहूं, 7.24 क्विंटल चावल और 30 किग्रा चीनी का गबन किया गया है। नोटिस दिए जाने के बावजूद सरकारी राशन उपलब्ध न ...

शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिये एहतियाती कदम,पिछले वर्ष भी अपनाया गया था यही तरीका

Image
जुलूस मार्ग पर मस्जिद—मजार को एहतियातन पर्दों से किया गया कवर खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में आगामी होली जुलूस को लेकर प्रशासन ने एहतियातन तैयारियां शुरू कर दी हैं। जुलूस के निर्धारित मार्ग में पड़ने वाली एक मस्जिद और समीप स्थित मजार को अस्थायी रूप से पर्दों से कवर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कदम आपसी सौहार्द, कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए किया गया है। गौरतलब हो कि होली जुलूस देर दोपहर खेतासराय पावर हाउस से निकलकर चौराहा होते हुए पंजाब नेशनल बैंक खुटहन मार्ग पुरानी बाजार रोड़ होते हुए बारां मोड़ तक जाएगा जहाँ से वापस होकर मुख्य मार्ग से प्रारंभ स्थान पर जाकर सम्पन्न हो जाएगा। इस होली जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले कस्बा के बड़ी मस्जिद, मज़ार समेत कुल आधा दर्जन मस्ज़िद, मज़ारों को पूर्व की भांति कवर कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी, नारेबाजी या दृश्य को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि यह एक एहतियाती और अस्थायी व्यवस्था है। जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पर्दे हटा दिये जायेंगे। प्रशासन सभी धर्...

रिश्तेदारी में आये कार सवार पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला, दो घायल

Image
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज हाईवे स्थित धन्नेपुर चौराहे के पास बाइक सवार युवकों ने कार सवार पर लाठी—डण्डे से हमला करते हुए उन्हें पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची मौके पर पुलिस ने घायल कार सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवासी अनिल बिंद अपने परिवार के चंद्रेश बिंद के साथ सोमवार को दोपहर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर गांव में अपने बहन के घर चौथ लेकर आए थे। आरोप है कि उसी समय जौनपुर-शाहगंज हाईवे पर धन्नेपुर चौराहे के पास लगभग 4 बाइक से सवार 8 की संख्या में युवक पहुंच गए। युवकों ने उक्त कार सवारों के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें अनिल बिंद एवं चंद्रेश बिंद घायल हो गये। सूचना पर मौके पर 112 की पुलिस आ गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों कार सवार युवकों को सिर में चोट आई है।

Gomti River तट पर रंगों की फुहार, गोपी घाट पर गूंजे पारंपरिक फगुआ

Image
जौनपुर। नगर के मध्य स्थित पावन गोपी घाट पर अलसुबह से ही होली का उल्लास छा गया, जब स्वच्छ गोमती अभियान और शंकर संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य फगुआ महोत्सव का आयोजन किया गया। जैसे ही ढोल-मंजीरे की थाप बजी, घाट परिसर अबीर-गुलाल की रंगीन फुहारों से सराबोर हो उठा और वातावरण पूरी तरह होलीमय बन गया। कार्यक्रम में शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने पारंपरिक फगुआ गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रोता झूम उठे। लोकगायक अशोक बवाली के चर्चित गीत “चढ़े बुढ़ऊ पे जब यौवन, समझ लेना कि होली है” ने माहौल में खास रंग घोल दिया। जनपद के सुप्रसिद्ध संगीताचार्य पंडित सूर्य प्रकाश मिश्र ‘बल्ला गुरु’ ने “वृंदावन श्याम खेलत होली” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भक्तिरस में डुबो दिया। वहीं भजन गायक मनोज सोनी ‘कोमल’ के जोगीरा ने पूरे घाट पर उत्साह की लहर दौड़ा दी। विवेक मिश्र ‘वरदान’ और अभिषेक ‘मयंक’ ने भी अपने सुमधुर होली गीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. नीलेश श्...

*बदलापुर के सेन्ट जेवियर स्कूल पर दो बार फायर करने व रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

Image
*जौनपुर। जिले के बदलापुर पुलिस थाना की टीम द्वारा रंगदारी मांगने व हत्या के प्रयास करने की घटना का अनावरण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-*  *पुलिस द्वारा बताए गए घटना का विवरण के अनुसार* दिनांक 27.01.2026 को थाना बदलापुर में स्थित सेन्ट जेवियर विद्यालय में फायर करने वाले बदमाश अभियुक्त, जिनके द्वारा पुनः दुस्साहस करते हुए दिनांक 14.02.2026 को सेन्ट जेवियर स्कूल भलुवाही में फायर किया गया था, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-33/26 धारा 109(1),308(5) बीएनएस व मु0अ0सं0- 59/26 धारा 109(1), 308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण-*   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुवंर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.01.2026 को थाना बदलापुर में स्थित सेन्ट जेवियर विद्यालय में फायर करने वाले बदमाश अभियुक्त, जिनके द्...

*कोचिंग से लौट रहे छात्र पर अज्ञात युवकों ने किया हमला*

Image
जौनपुर। इन दिनों बैखौफ है अराजक बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरामऊ में सोमवार की शाम को कोचिंग से लौट रहे एक छात्र पर कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने छात्र को पंच से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक रजनीपुर गांव निवासी उज्ज्वल पांडे पुत्र अखिलेश पाण्डे सोमवार की शाम को कोचिंग से घर लौट रहे थे। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे कुशहा मोड पर तीन मोटरसाइकिल पर 7- 8 की संख्या में बैठे मनबढ़ युवकों ने रोक लिया फिर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दिए। इसी दौरान एक युवक ने उज्ज्वल के सिर पर पंच से वार कर दिया जिससे वो लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घायल छात्र को तत्काल प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ लाए जहां पर बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ सैयद हुसैन मुन्तज़र ने बताया कि तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बा...

जमात-ए-इस्लामी हिन्द ने जरूरतमंद परिवारों में बांटी रमजान किट

Image
जौनपुर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर जमात-ए-इस्लामी हिन्द शहर इकाई की ओर से जरूरतमंद परिवारों को रमजान किट वितरित की गई। कार्यक्रम नगर स्थित शाही किला के पास आयोजित किया गया, जहां पूर्व सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित परिवारों को आमंत्रित कर सामग्री प्रदान की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, संयम और सेवा का संदेश देता है। रोजा और तिलावत के साथ जरूरतमंदों की मदद करना भी उतना ही पुण्यकारी कार्य है। इसी भावना से हर वर्ष रमजान में कमजोर एवं असहाय परिवारों को खाद्य सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं की किट दी जाती है। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न मोहल्लों में सर्वे कर वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान की गई। संस्था पिछले कई वर्षों से बिना किसी भेदभाव के मानवीय आधार पर सेवा कार्य करती आ रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर फर्रूख शियर, शफिउज्जमा, नईयर जमाली, मो. फिरोज, मो. आसिम, मो. आफताब सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

13वीं पुण्यतिथि पर लगा वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Image
हमेशा याद रहेंगी समाजसेविका कलावती देवी: डा. एमपी यादव दर्जन भर चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों का किया परीक्षण जौनपुर। श्रद्धांजलि का मतलब दिवंगत आत्मा को सम्मान, प्रेम एवं शान्ति की कामना के साथ उन्हें याद करना है। भले ही आज माता जी परिवार के साथ नहीं हैं, फिर भी परिवार के सभी सदस्य उनके प्यार को महसूस करते हैं। यही कारण है कि पिछले 13 वर्षों से लगातार परिवार के लोग आज के दिन को अविस्मरणीय बनाये हुये हैं। उक्त बातें समाजसेविका कलावती देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. एम.पी. यादव ने उपस्थित लोगों के बीच कही। खुटहन क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव में आयोजित पुण्यतिथि पर वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया जहां डा. एम.पी. यादव के अलावा सर्जन डा. विकास यादव, जनरल सर्जन डा. अश्वनी यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. देवेन्द्र यादव, ​जनरल फिजिशियन डा. एस.पी., दंत रोग विशेषज्ञ डा. नरेन्द्र यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीके यादव, स्त्री एवं प्र​सूति रोग विशेषज्ञ डा. गुड़िया यादव, न्यूरो एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. राहुल यादव, डा. डीके सोनी आदि ...

गीतांजलि जौनपुर का 54वां होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Image
जौनपुर। जनपद की प्रतिष्ठित रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर द्वारा पूर्व परंपरा के अनुसार 54वां होली मिलन समारोह नगर के घनश्याम दास मैरिज हॉल, उर्दू बाजार (टैगोर नगर) में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक जगत की अनेक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश चंद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी (भागवत कथावाचक एवं भूगर्भ जल अन्वेषक) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में होली पर्व की सांस्कृतिक महत्ता बताते हुए इसे प्रेम, सद्भाव और संयम के साथ मनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अश्वनी सहगल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बालाजी ग्रुप की प्रस्तुति रही। गायक पंडित अभिषेक शर्मा एवं सत्यम साहू ने होली गीतों और बरसाने की होली की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को रंगमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने अबीर-गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। संस्था के महासचिव...

चौकियां धाम: चन्द्र ग्रहण के दौरान बन्द किये गये मन्दिरों के कपाट

Image
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में मंगलवार की दोपहर 3 बजे मन्दिर पुजारी शिवकुमार पंडा ने मध्यान्ह आरती पूजन करने के पश्चात मन्दिर के कपाट चंद्र ग्रहण लगने के पूर्व ही बंद कर दिया। मन्दिर के कपाट 5 घण्टे के लिये बंद किया गया। वहीं धाम के अगल—बगल स्थित सत्य नारायण मंदिर, काल भैरवनाथ मन्दिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव शक्ति, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के कपाट भी बंद रहे। मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमान मंदिर परिसर के पास भक्तजन नाम जप भजन कीर्तन करते हुये नज़र आये। ग्रहण काल समाप्त होने के पश्चात मन्दिर मन्दिर महंत विवेकानंद पंडा ने रात्रि 8 बजे मन्दिर परिसर गर्भगृह की गंगाजल से शुद्धिकरण कर मन्दिर की साफ सफाई करवाकर आरती पूजन किया। उन्होंने बताया कि ग्रहण काल सनातन धर्म में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय माना गया है जिसे साधना, ध्यान, मंत्र जप और आत्म-शुद्धि के लिए सबसे उत्तम अवसर माना जाता है। इस दौरान मानसिक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति कई गुना बढ़ जाती है जिससे ईश्वर से जुड़ना और पुरानी नकारात्मक ऊर्जाओं को छोड़ना आसान हो जाता है। उन्होंने आगे बताया कि ग्र...

जलालपुर में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, 7 माह की गर्भवती समेत 5 घायल

Image
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरुहूरपुर गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों में दो विकलांग, एक दिव्यांग और सात माह की गर्भवती महिला भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए गर्भवती महिला और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को भी नहीं बख्शा। कुल्हाड़ी के वार से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचे परिजनों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। उनका कहना है कि पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई करने से कतरा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब सरकार महिला सुरक्षा और दिव्यांगों के अधिकारों की बात करती है, तब गर्भवती और विकलांगों पर हमला करने वालों के...

होली व रमजान पर जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं, शांति बनाए रखने की अपील

Image
जौनपुर। होली के पावन पर्व तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और सद्भाव का प्रतीक है। यह बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण एवं लोकप्रिय पर्व है, जो राग और रंग के माध्यम से जीवन में उल्लास का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है, जो आपसी मतभेद भुलाकर खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने रमजान माह की पवित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आत्मसंयम, इबादत और सेवा का संदेश देता है। ऐसे में सभी नागरिक आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखें। जिलाधिकारी ने अपील की कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। अभिभावकों से बच्चों को सुरक्षित तरीके से होली खेलने के लि...