व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण ही संघ का ध्येय: युद्धवीर
संगठित समाज ही शक्तिशाली समाज का आधार: सेवा प्रमुख
संघ के विचार परिवार मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजनइसी क्रम में मुख्य वक्ता ने आगे कहा कि देशहित के लिये सामूहिकता के भाव निर्माण की आवश्यकता रहती है। सामूहिक अनुशासन के आधार पर संगठित समाज का निर्माण होता है।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, सेवा भारती, हिन्दू जागरण मंच, विद्या भारती, किसान संघ, आरोग्य भारती, भूतपूर्व सैनिक परिषद सहित लगभग 20 संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन वार्षिकोत्सव के मुख्य शिक्षक वीरेंद्र जी ने किया तो अतिथियों का परिचय विभाग संपर्क प्रमुख डॉ उदय ने कराया। इस अवसर पर डा. उत्पल गुप्ता, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, जौनपुर विभाग प्रचारक आदित्य जी, विभाग कार्यवाह डॉ नितेश, सह विभाग कार्यवाह डॉ नागेन्द्र जी, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला कार्यवाह रजनीश जी, सह जिला कार्यवाह रविन्द्र, नीतू सहि तमाम लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment