जमात-ए-इस्लामी हिन्द ने जरूरतमंद परिवारों में बांटी रमजान किट

जौनपुर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर जमात-ए-इस्लामी हिन्द शहर इकाई की ओर से जरूरतमंद परिवारों को रमजान किट वितरित की गई। कार्यक्रम नगर स्थित शाही किला के पास आयोजित किया गया, जहां पूर्व सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित परिवारों को आमंत्रित कर सामग्री प्रदान की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, संयम और सेवा का संदेश देता है। रोजा और तिलावत के साथ जरूरतमंदों की मदद करना भी उतना ही पुण्यकारी कार्य है। इसी भावना से हर वर्ष रमजान में कमजोर एवं असहाय परिवारों को खाद्य सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं की किट दी जाती है।

कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न मोहल्लों में सर्वे कर वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान की गई। संस्था पिछले कई वर्षों से बिना किसी भेदभाव के मानवीय आधार पर सेवा कार्य करती आ रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

इस अवसर पर फर्रूख शियर, शफिउज्जमा, नईयर जमाली, मो. फिरोज, मो. आसिम, मो. आफताब सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी