जलालपुर में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, 7 माह की गर्भवती समेत 5 घायल

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरुहूरपुर गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों में दो विकलांग, एक दिव्यांग और सात माह की गर्भवती महिला भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए गर्भवती महिला और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को भी नहीं बख्शा। कुल्हाड़ी के वार से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचे परिजनों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। उनका कहना है कि पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई करने से कतरा रही है।
घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब सरकार महिला सुरक्षा और दिव्यांगों के अधिकारों की बात करती है, तब गर्भवती और विकलांगों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना जरूरी है।
फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी