*बदलापुर के सेन्ट जेवियर स्कूल पर दो बार फायर करने व रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
*जौनपुर। जिले के बदलापुर पुलिस थाना की टीम द्वारा रंगदारी मांगने व हत्या के प्रयास करने की घटना का अनावरण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-*
*पुलिस द्वारा बताए गए घटना का विवरण के अनुसार*
दिनांक 27.01.2026 को थाना बदलापुर में स्थित सेन्ट जेवियर विद्यालय में फायर करने वाले बदमाश अभियुक्त, जिनके द्वारा पुनः दुस्साहस करते हुए दिनांक 14.02.2026 को सेन्ट जेवियर स्कूल भलुवाही में फायर किया गया था, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-33/26 धारा 109(1),308(5) बीएनएस व मु0अ0सं0- 59/26 धारा 109(1), 308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुवंर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.01.2026 को थाना बदलापुर में स्थित सेन्ट जेवियर विद्यालय में फायर करने वाले बदमाश अभियुक्त, जिनके द्वारा पुनः दुस्साहस करते हुए दिनांक 14.02.2026 को सेन्ट जेवियर स्कूल भलुवाही में फायर किया गया था, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त पवन यादव पुत्र बच्चू यादव निवासी ग्राम हैदरपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को आज दिनांक 02.03.2026 को उसरा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त पवन यादव द्वारा बताया गया कि “मै अक्टूबर 2025 में पियूष सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी हैदरपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को परीक्षा दिलाने के लिए बैजारामपुर के स्कूल गया था मेरी वहीं पर मुलाकात आनन्द सिंह उर्फ सोले निवासी लखऊवा से हुई उसके बाद हमलोग मिलते जुलते रहे। दिनांक 27.01.2026 को आनन्द ने मुझे बुलाया फिर हमलोग रात में करीब 10 बजे सेन्ट जेवियर स्कूल में जाकर फायर किया और चले गये थे। मै इंस्टाग्राम चलाता हूँ, दिनांक 14.02.2026 को आनन्द सिंह ने इंस्ट्राग्राम आईडी प्रिया मिश्रा 875 से काल करके व मैसेज करके तेजीबाजार बुलाया तो मै व आयुष मिश्रा पुत्र मोखू मिश्रा, आयुष की मोटर सायकिल से आनन्द सिंह से मिले आनन्द ने कहा की हमको जौनपुर छोड़ दो तब हमलोग आनन्द को ले करके कलिंजरा आए जहाँ से वह मुझे व आयुष को रुपचन्द्रपुर के पास नहर किनारे एक मकान के पास आये जहाँ पर थोड़ी देर में रोहित सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर जौनपुर और संघर्ष सिंह उर्फ भुट्टू पुत्र विमल कुमार सिंह प्लेटिना मोटर साइकिल से आए और नहर किनारे के मकान से मोटर साइकिल नं0 UP62Q6590 निकाल कर दिये उसमें पेट्रोल नही था तो रोहित सिंह ने अपने मोटर साइकिल से पेट्रोल निकाल कर दिया और हमलोग दोनों मोटर साइकिल ले करके हाइवे पर पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाये और लखौउवा चले आए लखौउवा में आयुष की मोटर साइकिल छोड़ कर मोटर साइकिल नं0 UP62Q6590 से लखौउवा बाजार में डा0 बंगाली के अस्पताल के ओर चले, मोटर सायकिल आयुष चला रहा था, मुझे एक पिस्टल सोले ने निकाल कर दिया कि अस्पताल के सामने तुम इसको चलाना और अस्पताल पर उतर कर सोले ने गोली चलाना शुरु कर दिया मुझसे पिस्टल काक नही हो पायी । गोली चलाकर हमलोग भाग कर एक बगीचे में आ गये और आयुष अपने घर चला गया, फिर कपड़ा बदल कर हमलोग बदलापुर चल दिये गाड़ी मै चला रहा था, नहर पर सोले ने मुझे एक गमछा दिया कि मुंह बांध लो फिर सेन्ट जेवियर स्कूल जाकर, स्कूल की दीवाल पर सोले ने फिर फायर किया और फायर करने के बाद हमलोग भाग कर नहर के रास्ते तेजी बाजार रोड पर आये। सोले ने बताया था कि मुझे डाक्टर और स्कूल वाले से पैसा लेना है, इसीलिए गोली चलायी थी। रोड पर सोले मुझे छोड़कर दोनों पिस्टल और मोटर साइकिल सहित सुजानगंज की ओर चला गया और मै अपने घर चला आया” ।
तत्पश्चात अभियुक्त पवन यादव उपरोक्त के निशानदेही पर अन्य अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी मुरादपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को आज दिनांक 02.03.2026 को 10.20 बजे ग्राम मुरादपुर से गिरफ्तार किया गया। । विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. पवन यादव पुत्र बच्चू यादव निवासी ग्राम हैदरपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
2. रोहित सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी मुरादपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 33/26 धारा 109(1),308(5) बीएनएस
2. मु0अ0ससं0 59/26 धारा 109(1),308(5) बीएनएस
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहित सिंह-*
1. मु0अ0सं0 291/19 धारा 323,504,506 भादवि व धारा 3(1)घ,3(1)द एससी एसटी एक्ट
2. मुअ0सं0 211/20 धारा 323,504,506 भादवि
3. मु0अ0सं0 288/23 धारा 307,323,504,506 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 3(2)5 एससी एसटी एक्ट।
4. मु0अ0सं0 336/25 धारा 115(2),117(2) बीएनएस।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. नि0अ0 मुन्ना राम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
2. हे0का0 राममिलन सिंह बदलापुर जनपद जौनपुर
Comments
Post a Comment