Posts

Showing posts from June 12, 2025

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान दुर्घटनाग्रस्त, 232 लोग सवार

Image
  आज दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर B787 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 200 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू सदस्य शामिल हैं। घटनास्थल पर काले धुएं के गुबार देखे गए, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। BSF, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। लोकल लोगों को वहाँ से खाली कराया जा रहा है। बचाव और राहत कार्य जोरोशोरों से चल रहा है।                              विस्तृत जानकारी का इंतजार है। एयर इंडिया ने कहा है कि वे जल्द ही आदिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट साझा करेंगे। हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। 🙏?...