Posts

Showing posts from April 7, 2026

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम

Image
जलालपुर, जौनपुर। मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में बयालसी इंटर कॉलेज में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 371-जफराबाद के अंतर्गत बूथ संख्या 293 एवं 294 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आगामी 10 अप्रैल को होने वाले निर्वाचक नामावली के अनंतिम प्रकाशन के दृष्टिगत प्रारूप 1 से 8 तक का गहन निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि किसी भी दशा में कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, ईआरओ जफराबाद अजय उपाध्याय, ईआरओ केराकत शैलेंद्र कुमार सहित एईआरओ, सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद रहे।

कैमरों से कटेगा आटोमैटिक चालान,चार चौराहों पर लगाये गये कैमरे

Image
जौनपुर। वैसे तो पूरे जनपद में ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस आये दिन अभियान चलाकर हजारों की संख्या में यातायात नियमों का पालन न करने वालों का चालान काट रही है लेकिन अब जनपद में सी सी टी वी कैमरों की मदद से आनलाइन चालान भी काटने का काम शुरू हो गया है।इस नई व्यवस्था के अंतर्गत जौनपुर शहर में पालिटेक्निक,जेसीज और सिपाह और पंच हटिया तिराहे पर कैमरों द्वारा स्वयं चालान काटने की व्यवस्था कर दी गई है।इन सी सी टी वी कैमरों को यातायात पुलिस कन्ट्रोल रूम से जोड़ा गया है। बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने, हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने,बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर चालान आनलाइन कट जायेगा। कुछ बाइक सवार चालान से बचने के लिए या तो हाथों में या तो बाइक में ही हेलमेट टांग कर इस मकसद से चलते हैं कि कही चेकिंग चल रही होती है तो थोड़े समय के लिए हेलमेट लगा लेते हैं फिर निकाल लेते हैं लेकिन कैमरे से अब उनका चालान खुद ब खुद कट जायेगा और उन्हें पता भी नहीं चलेगा। यातायात नियमों के पालन में जौनपुर पुलिस प्रशासन की सख्ती का असर देखने को मिलने लगा है वर्ष 2025 के जनवरी फरवरी में सड़क दुघर्टनाओं में कुल 85 ...

पहले ही प्रयास में समीक्षा अधिकारी बने विकास राजभर, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Image
  रानीमऊ के विकास को पीसीएस (आरओ) परीक्षा में 135वीं रैंक, परिवार व गांव में खुशी  खेतासराय (जौनपुर)। विकास खंड शाहगंज के रानीमऊ गांव निवासी विकास कुमार राजभर ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस (समीक्षा अधिकारी) परीक्षा 2026 में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। लखनऊ से घर पहुंचने पर परिजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। विकास कुमार राजभर को परीक्षा में 135वीं रैंक प्राप्त हुई है। वह पिछले दो वर्षों से प्रयागराज में निधि लेखा परीक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे और नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि पहले ही प्रयास में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हो गए। उनकी की प्राथमिक शिक्षा मां दुर्गा शिक्षा समिति बरबसपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज उसरहटा से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इलाहाबाद से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। विक...

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार के नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अवेयरनेस मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए  ' प्रशस्ति-पत्र '   प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा  26  फरवरी  2026  को बौद्धिक संपदा अधिकारों  पर आयोजित सफल जागरूकता कार्यक्रम और इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए मिला है। यह गौरवपूर्ण प्रशस्ति-पत्र भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के महानियंत्रक (पेटेंट ,  डिजाइन और व्यापार चिह्न) प्रो. (डॉ) उन्नत पी. पंडित की ओर से जारी किया गया है। विश्वविद्यालय आई पी आर सेल के नोडल प्रभारी प्रो. रवि प्रकाश ने विश्वविद्यालय को प्राप्त यह सम्मान कुलपति प्रो. वंदना सिंह को भेंट किया। इस अवसर पर यह रेखांकित किया गया कि कुलपति के कुशल मार्गदर्शन और विजन के कारण ही विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय मिशन का सफल हिस्सा बन सका। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह एवं डॉ. प्रवीण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के सफल आयोजन में आई पी आर सेल...