पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार के नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अवेयरनेस मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए 'प्रशस्ति-पत्र'  प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा 26 फरवरी 2026 को बौद्धिक संपदा अधिकारों  पर आयोजित सफल जागरूकता कार्यक्रम और इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए मिला है।

यह गौरवपूर्ण प्रशस्ति-पत्र भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के महानियंत्रक (पेटेंटडिजाइन और व्यापार चिह्न) प्रो. (डॉ) उन्नत पी. पंडित की ओर से जारी किया गया है।

विश्वविद्यालय आई पी आर सेल के नोडल प्रभारी प्रो. रवि प्रकाश ने विश्वविद्यालय को प्राप्त यह सम्मान कुलपति प्रो. वंदना सिंह को भेंट किया। इस अवसर पर यह रेखांकित किया गया कि कुलपति के कुशल मार्गदर्शन और विजन के कारण ही विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय मिशन का सफल हिस्सा बन सका।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह एवं डॉ. प्रवीण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के सफल आयोजन में आई पी आर सेल के सदस्य प्रो. राजेश शर्मा,  डॉ. रसिकेश, डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. मंगला यादव सहित इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के शिक्षकगणडॉ. रीतेश बरनवालडॉ. शैलेश प्रजापतिडॉ. अजय मौर्यडॉ. पारुल त्रिवेदी डॉ. विशाल यादव पूनम सोनकर,  डॉ. तुषार श्रीवास्तव एवं डॉ. ज्योति सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने मनाया ‘काला दिवस’, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित ,निरंतर समर्पित भाव से करें कार्यः प्रो.वंदना सिंह

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ: बीएसए ने घर-घर जाकर कराया नामांकन