पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव, शिव-पार्वती भक्ति गीतों और नृत्य ने मोहा मन
जौनपुर। JCI जौनपुर चेतना द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। इसके उपरांत संस्था की सदस्यों ने भगवान शंकर और माता पार्वती को समर्पित भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धा और सांस्कृतिक समर्पण का सुंदर उदाहरण पेश किया। महोत्सव के दौरान विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह और उमंग से भाग लिया। खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा का संचार किया, जिससे हर चेहरा खिल उठा। संस्था की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "सावन न केवल हरियाली और प्रकृति के सौंदर्य का उत्सव है, बल्कि यह सामाजिक एकता, प्रेम और पारिवारिक रिश्तों को मजबूती देन...